ट्रांसफार्मर क्षति पर अभियंताओं से वसूली का फरमान अन्यायपूर्ण, वापस ले प्रबंधन: संघर्ष समिति

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन द्वारा क्षतिग्रस्त वितरण ट्रांसफार्मरों की मरम्मत का खर्च अभियंताओं और अधिकारियों से वसूलने के आदेश पर विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। संघर्ष समिति ने इस फरमान को अन्यायपूर्ण, अव्यावहारिक और बिजली व्यवस्था के हितों के प्रतिकूल बताते हुए तत्काल निरस्त करने की मांग की है।
संघर्ष समिति के केंद्रीय पदाधिकारियों के अनुसार, ग्रामीण विद्युतीकरण एवं द्वितीय प्रणाली नियोजन संगठन द्वारा 10 अगस्त को जारी पत्र में अधिकारियों पर की गई दंडात्मक कार्रवाई और मरम्मत खर्च की वसूली की रिपोर्ट मांगी गई है। समिति का आरोप है कि प्रबंधन बिना किसी निष्पक्ष तकनीकी जांच के सीधे तौर पर फील्ड अधिकारियों को आर्थिक रूप से दंडित करने का प्रयास कर रहा है।
पदाधिकारियों का कहना है कि ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने के पीछे ओवरलोडिंग, असंतुलित भार, कम क्षमता वाले पुराने ट्रांसफार्मर और बढ़ती बिजली मांग जैसे कई तकनीकी कारण होते हैं। विशेष रूप से ग्रामीण इलाकों में निजी नलकूपों के बढ़ते लोड के सापेक्ष बिजनेस प्लान में क्षमता वृद्धि के पर्याप्त प्रावधान नहीं किए गए हैं। ऐसे में शीर्ष स्तर की नीतिगत खामियों का दायित्व फील्ड अभियंताओं पर डालना तकनीकी व नैतिक रूप से गलत है।
समिति ने स्पष्ट किया कि सेवा नियमों के तहत व्यक्तिगत लापरवाही सिद्ध होने पर कार्रवाई का प्रावधान पहले से मौजूद है, लेकिन बिना निष्पक्ष जांच के सीधा आर्थिक दंड स्वीकार्य नहीं होगा। इसके अलावा, फील्ड में कर्मचारियों की भारी कमी के बावजूद कर्मी 24 घंटे आपूर्ति बहाल रखने में जुटे हैं। ऐसे में रिकवरी के डर से कर्मचारियों का मनोबल गिरेगा।
संघर्ष समिति की प्रमुख मांगें:
ट्रांसफार्मर क्षति के नाम पर अभियंताओं व कर्मचारियों से वसूली की प्रक्रिया तुरंत रोकी जाए।
वसूली से पूर्व स्वतंत्र और निष्पक्ष तकनीकी जांच कराई जाए।
ग्रामीण क्षेत्रों में ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की जाए।
बढ़ती मांग के अनुसार पर्याप्त मानव व तकनीकी संसाधन उपलब्ध कराए जाएं।
वर्टिकल रीस्ट्रक्चरिंग से उत्पन्न अव्यवस्थाओं की समीक्षा की जाए।
संघर्ष समिति ने चेतावनी दी है कि यदि यह दंडात्मक आदेश वापस नहीं लिया गया और कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ, तो प्रदेश भर के बिजली कर्मी उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

60 हजार ग्राम प्रहरियों के लिए अहम दिन होगा 13 अक्टूबर, मानदेय वृद्धि की उम्मीद

फ्लाइट से हिरासत, ट्रेनें रद्द और इंटरनेट बंद! अभिजीत दीपके मामले में बड़े दावे

यूपी के 18 शहरों में चलेंगी 1725 एसी इलेक्ट्रिक बसें, योगी कैबिनेट की मुहर

स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश' बना यूपी: सीएम योगी
टॉप रीड्स

यूपी कांग्रेस में गुटबाजी का विस्फोट, प्रदेश अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण समारोह में बवाल; कार्यकर्ताओं के बीच चले जूते

60 हजार ग्राम प्रहरियों के लिए अहम दिन होगा 13 अक्टूबर, मानदेय वृद्धि की उम्मीद

पूर्वांचल से ओवैसी ने किया 2027 के चुनावी समर का शंखनाद, बोले- मोदी जी, नौजवानों के दिमाग और हौसलों को बंद नहीं कर सकते

दवा खरीदना हुआ महंगा, बीपी और हृदय रोग के मरीजों की बढ़ी परेशानी

यूपीकॉन ने लॉन्च किया ‘उद्यमी बडी’, युवाओं को उद्यमिता की राह दिखाएगा

जमीन कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, शिवम यादव समेत तीन पर चाकू से हमला; 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

उर्दू ड्रामा कार्यशाला में विवाद, नाटक के मंचन से पहले चार प्रतिभागियों को हटाने का आरोप



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).