राजकुमार बने अध्यक्ष, सविता वर्मा को महामंत्री की कमान
कई पदों पर निर्विरोध प्रत्याशियों ने दर्ज की जीत
एससी-एसटी कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान का अध्यक्ष ने दिया भरोसा
लखनऊ। एससी-एसटी एम्पलाइज वेलफेयर सोसाइटी, एसजीपीजीआईएमएस लखनऊ का चुनाव 2026 संपन्न हुआ। चुनाव में विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया, वहीं कई पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए। अध्यक्ष पद पर राजकुमार ने जीत दर्ज कर सोसाइटी की कमान संभाली।
चुनाव में सविता वर्मा महामंत्री तथा पवन कुमार उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। वहीं वंदना भारती कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुनी गईं। संयुक्त मंत्री पद पर अरविंद कुमार और शिवानी रावत विजयी रहे। इसके अलावा अन्य पदों पर भी प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
निर्वाचन प्रक्रिया में मुख्य चुनाव अधिकारी शशांक शेंडे तथा चुनाव अधिकारी अजय कुमार सोनकर, सुनील कुमार, हरिवीर सिंह, राम सागर जयसवाल, पवन कुमार, रीमा चौधरी, मनीषा कनौजिया एवं अन्य सहयोगियों द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।
संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया निर्धारित नियमों एवं प्रक्रिया के अनुरूप निष्पक्ष पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से कराई गई। तत्पश्चात चुनाव अधिकारी श्री सुनील कुमार द्वारा अन्तिम चुनाव परिणाम घोषित किए गए।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के निर्वाचन के बाद कर्मचारियों और समर्थकों ने उन्हें बधाई दी। पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के हित में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
मीडिया से बातचीत करते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजकुमार ने कहा कि एसजीपीजीआईएमएस में एससी-एसटी कर्मचारियों से जुड़ी जो भी समस्याएं हैं, उनके समाधान के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाएगा। कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों से शासन एवं प्रशासन को अवगत कराया जाएगा तथा उनके निराकरण के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों और एससी-एसटी समाज के लोगों ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, वह उस भरोसे पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने सभी कर्मचारियों का आभार जताते हुए कहा कि सोसाइटी उनके हितों और अधिकारों के लिए लगातार कार्य करती रहेगी।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

कमजोर एवं वंचित वर्गों को न्याय और सरकारी योजनाओं से जोड़ने की पहल, बलिया में लगा मेगा शिविर

चक्रवाती तूफान 'अर्णब' से यूपी में मौसम बदला, बारिश के अलर्ट के बीच बढ़ी ठंड

यूपी पुलिस में बड़े पैमाने पर तबादलों की तैयारी, दो हजार पुलिसकर्मी आ सकते हैं दायरे में

चक्रवात का असर: यूपी के कई जिलों में बिगड़ेगा मौसम, बारिश से बढ़ेगी ठिठुरन
टॉप रीड्स

यूपी चुनाव 2027 : यूपी में बीजेपी के 120 विधायकों के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की सीट पर भी खतरे के संकेत

सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में 1.30 करोड़ से होगा अंबेडकर व रविदास मंदिरों का सुंदरीकरण

किसानों और महिलाओं के लिए जल्द आएगा विशेष पैकेज, तीन करोड़ किसान परिवारों को मिलेगी राहत: योगी

2027 के चुनाव में अखिलेश नहीं आजमाएंगे विधानसभा की किस्मत, वाराणसी में किया बड़ा ऐलान

तेहरान की सड़कों पर ट्रंप के खिलाफ खुली धमकी, होर्डिंग में नेतन्याहू भी निशाने पर; ईरान में बढ़ा अमेरिका-विरोधी प्रदर्शन

अखिलेश के वाराणसी दौरे पर ओम प्रकाश राजभर का तंज भरा सोशल मीडिया पोस्ट

2027 चुनाव से पहले AAP में बड़ी टूट, तीन विधायकों ने बीजेपी का दामन थामा




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).