प्रदेश के व्यापारियों का 3 सितंबर को होगा जमावाड़ा
नया इतिहास लिखने के लिए तैयार स्वदेशी व्यापारी कुंभ :संदीप बंसल
लखनऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के स्थापना दिवस 03 सितंबर पर स्वदेशी व्यापारी मंच के तत्वावधान में राजधानी लखनऊ में आयोजित होने वाले स्वदेशी व्यापारी कुंभ की तैयारी के लिए आज संगठन के संरक्षक मंडल की जिमखाना क्लब कैसरबाग, लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के नेतृत्व में बैठक संपन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए संदीप बंसल ने कहा कि देश के 12 राज्यों के एवं उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जनपद के व्यापारी प्रतिनिधि 3 सितंबर के व्यापारी कुंभ में आने के लिए उतावले हैं।
संगठन द्वारा प्रदेश में पांच क्षेत्रों में काशी, कानपुर, बुंदेलखंड, ब्रज, पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं गोरक्ष में बैठकें आयोजित हो चुकी हैं, जिसमें इन क्षेत्रों के सभी जनपदों के व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित थे। सभी ने बड़ी संख्या में लखनऊ पहुंचने की तैयारी कर रखी है। इसलिए ऐसा लगता है कि हजारों की संख्या में स्वदेशी व्यापारी कुंभ में प्रदेश के व्यापारियों का जमावड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि यह व्यापारी कुंभ, सम्पूर्ण देश के लिए एक नई तारीख लिखेगा।
संदीप बंसल ने आज राजधानी लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल्, राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप अग्रवाल मुख्य संरक्षक सुरेश अग्रवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विक्की लखमानी, अरुण कुमार मिश्रा,जावेद बेग, एकता अग्रवाल, अनुज गौतम के नेतृत्व में कुंभ की एक संचालन समिति का गठन किया।
संचालन समिति लखनऊ के सभी कोर कमेटी के पदाधिकारियों को अलग अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी देते हुए तैयारी करेगी। सोलह अगस्त से प्रदेश के सभी जनपदों में पद यात्राएं प्रारंभ की जाएंगी। लखनऊ में पहली पदयात्रा अमीनाबाद क्षेत्र में आयोजित होगी।
आज की बैठक में उपस्थित होने वाले प्रमुख पदाधिकारियों में नगर वरिष्ठ महामंत्री राजीव कक्कड़, दीपेश गुप्ता, जिला प्रभारी पतंजलि सिंह, महामंत्री सनत गुप्ता, महिला प्रदेश अध्यक्ष अनीता जायसवाल, प्रदेश महामंत्री संगठन अनुपम अग्रवाल, सोशल मीडिया प्रभारी संजय निधि अग्रवाल, सीमेंट एसोसिएशन से दीपक अग्रवाल, अमीनाबाद से राकेश खन्ना, राजाजीपुरम से गणेशी सोनी, रमेश शुक्ला, दवा एसोसिएशन से मोहम्मद सालेम, अनिल अग्रवाल,
राजेंद्र गुप्ता, सुमित अग्रवाल, प्रोफेसर रामकुमार तिवारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Santosh Kumar Singh
श्री सिंह ‘विजुअल लाइव’ मासिक पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल के संपादक के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2004 से उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी सेवाएं देते हुए पत्रकारिता का लंबा अनुभव अर्जित किया है। लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय सहारा, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, राष्ट्रीय स्वरूप और भारत प्रतिदिन सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के लिए उन्होंने रिपोर्टिंग की है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लखनऊ आगमन से लेकर राजनीति, प्रशासन, जनसरोकार और शहर की महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। श्री सिंह की विशेष रुचि खोजी पत्रकारिता और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी इस्तेमाल में है। इंटरनेट आधारित शोध, सूचना के स्रोतों की पड़ताल और खबर की बारीकियों तक पहुंचने की उनकी कार्यशैली उन्हें अलग पहचान देती है। बदलते मीडिया परिदृश्य में वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं। पत्रकारिता के साथ उन्हें संगीत और यात्रा में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए जिज्ञासा, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और तथ्यों के प्रति ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं। Santosh Kumar Singh की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

60 हजार ग्राम प्रहरियों के लिए अहम दिन होगा 13 अक्टूबर, मानदेय वृद्धि की उम्मीद

फ्लाइट से हिरासत, ट्रेनें रद्द और इंटरनेट बंद! अभिजीत दीपके मामले में बड़े दावे

यूपी के 18 शहरों में चलेंगी 1725 एसी इलेक्ट्रिक बसें, योगी कैबिनेट की मुहर

स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश' बना यूपी: सीएम योगी
टॉप रीड्स

यूपी कांग्रेस में गुटबाजी का विस्फोट, प्रदेश अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण समारोह में बवाल; कार्यकर्ताओं के बीच चले जूते

60 हजार ग्राम प्रहरियों के लिए अहम दिन होगा 13 अक्टूबर, मानदेय वृद्धि की उम्मीद

पूर्वांचल से ओवैसी ने किया 2027 के चुनावी समर का शंखनाद, बोले- मोदी जी, नौजवानों के दिमाग और हौसलों को बंद नहीं कर सकते

दवा खरीदना हुआ महंगा, बीपी और हृदय रोग के मरीजों की बढ़ी परेशानी

यूपीकॉन ने लॉन्च किया ‘उद्यमी बडी’, युवाओं को उद्यमिता की राह दिखाएगा

जमीन कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, शिवम यादव समेत तीन पर चाकू से हमला; 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

उर्दू ड्रामा कार्यशाला में विवाद, नाटक के मंचन से पहले चार प्रतिभागियों को हटाने का आरोप



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).