Wed, Oct 14
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1100 अंक चढ़ा, टैक्स में राहत की उम्मीद और ट्रम्प के ईरान पर हमला न करने के ऐलान का असर।★ भारतीय रेलवे ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया है। सितंबर में 13.55 करोड़ टन माल की ढुलाई की। यह पिछले साल सितंबर के मुकाबले 6.14 फीसदी अधिक है। बिजलीघरों तक कोयला पहुंचाने के लिए भी रेलवे ने मालगाड़ियों की संख्या बढ़ाई। महीने के दौरान कोयले की ढुलाई में सालाना आधार पर 9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।★ बिहार के वैशाली में गंगा में नाव डूबी, 13 मौतें, मरने वालों में एक ही परिवार की 7 बच्चियां; सभी श्राद्ध का भोज खाने जा रहे थे।★ ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, दुर्गा पंडाल जा रही थीं, आरोप- हमलावर नशे में थी, खुद को पूर्व सीएम की भतीजी बताया।★ यूपी: पीजी करने वाले डॉक्टरों को दस साल करनी होगी सरकारी सेवा, छोड़ने पर देना होगा एक करोड़ का बॉन्ड।★ अमेठी: बागी विधायक राकेश आज थामेंगे भाजपा का हाथ, उनके साथ विधायक अभय सिंह व विनोद चतुर्वेदी भी बनेंगे भाजपाई।★ कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने उन दावों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि सोमवार को दिल्ली में विरोध मार्च के दौरान राहुल गांधी ने उन्हें पीछे धकेल दिया। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं।★ दिल्ली में 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक निकाले गए लोकतंत्र मार्च के दौरान राहुल गांधी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से जुड़ा एक वीडियो विवाद का कारण बन गया। शिवकुमार ने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी ने उन्हें नहीं धकेला, बल्कि भीड़ अधिक होने के कारण पीछे आ रही गाड़ी में बैठने की सलाह दी थी।★ 'SIR ड्राफ्ट में नाम न होने का मतलब लिस्ट से हटाना नहीं है', बॉम्बे हाई कोर्ट से चुनाव आयोग ने कहा।★ पहले हिरासत और अब एफआईआर: सीजेपी के सौरव-रांका को भारी पड़ा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन।★ मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1100 अंक चढ़ा, टैक्स में राहत की उम्मीद और ट्रम्प के ईरान पर हमला न करने के ऐलान का असर।★ भारतीय रेलवे ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया है। सितंबर में 13.55 करोड़ टन माल की ढुलाई की। यह पिछले साल सितंबर के मुकाबले 6.14 फीसदी अधिक है। बिजलीघरों तक कोयला पहुंचाने के लिए भी रेलवे ने मालगाड़ियों की संख्या बढ़ाई। महीने के दौरान कोयले की ढुलाई में सालाना आधार पर 9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।★ बिहार के वैशाली में गंगा में नाव डूबी, 13 मौतें, मरने वालों में एक ही परिवार की 7 बच्चियां; सभी श्राद्ध का भोज खाने जा रहे थे।★ ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, दुर्गा पंडाल जा रही थीं, आरोप- हमलावर नशे में थी, खुद को पूर्व सीएम की भतीजी बताया।★ यूपी: पीजी करने वाले डॉक्टरों को दस साल करनी होगी सरकारी सेवा, छोड़ने पर देना होगा एक करोड़ का बॉन्ड।★ अमेठी: बागी विधायक राकेश आज थामेंगे भाजपा का हाथ, उनके साथ विधायक अभय सिंह व विनोद चतुर्वेदी भी बनेंगे भाजपाई।★ कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने उन दावों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि सोमवार को दिल्ली में विरोध मार्च के दौरान राहुल गांधी ने उन्हें पीछे धकेल दिया। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं।★ दिल्ली में 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक निकाले गए लोकतंत्र मार्च के दौरान राहुल गांधी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से जुड़ा एक वीडियो विवाद का कारण बन गया। शिवकुमार ने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी ने उन्हें नहीं धकेला, बल्कि भीड़ अधिक होने के कारण पीछे आ रही गाड़ी में बैठने की सलाह दी थी।★ 'SIR ड्राफ्ट में नाम न होने का मतलब लिस्ट से हटाना नहीं है', बॉम्बे हाई कोर्ट से चुनाव आयोग ने कहा।★ पहले हिरासत और अब एफआईआर: सीजेपी के सौरव-रांका को भारी पड़ा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन।

स्कूलों में ताले और शिक्षा बदहाल, क्या इसी खंडहर पर खड़ा होगा 2047 का ‘विकसित भारत’? : संजय सिंह

By News Desk·15 Aug 2026 09:11 PM (IST)
0
स्कूलों में ताले और शिक्षा बदहाल, क्या इसी खंडहर पर खड़ा होगा 2047 का ‘विकसित भारत’? : संजय सिंह

स्कूलों में ताले और शिक्षा बदहाल, क्या इसी खंडहर पर खड़ा होगा 2047 का ‘विकसित भारत’? रू संजय सिंह

आज़ादी की 80वीं वर्षगांठ पर आप सांसद संजय सिंह ने सुल्तानपुर में औचक निरीक्षण कर खोली शिक्षा व्यवस्था की पोल

सुल्तानपुर/लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था की बदहाली पर कड़ा प्रहार किया। सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर विधानसभा स्थित ‘प्राथमिक विद्यालय राहिलपारा’ का औचक निरीक्षण करने पहुंचे संजय सिंह ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में चंदा चोरी और चढ़ावा चोरी के बाद अब ‘स्कूलों की चोरी’ हो रही है। उन्होंने स्कूल की जर्जर हालत देख इसे प्रदेश के भविष्य के साथ बड़ा खिलवाड़ बताया।

कागजों पर चल रहा स्कूल, हकीकत में कमरों पर लटके मिले ताले

संजय सिंह ने मौके पर पाया कि जो स्कूल सरकारी रिकॉर्ड में संचालित दिखाया जा रहा है, असल में वहां ताले लटके हुए हैं। उन्होंने इसे एक बड़ा ‘फ्रॉड’ करार देते हुए कहा कि कागजों में दिखाया जा रहा है कि यहां बच्चों को शिक्षा दी जा रही है, जबकि हकीकत में यह विद्यालय बंद हो चुका है और इसे अन्यत्र मर्ज कर दिया गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर कागजों पर फर्जी तरीके से स्कूल चलाने के पीछे सरकार की क्या मंशा है?

रसोईघर बना नशे का अड्डा, हैंडपंप खराब और कमरों में पसरा अंधेरा

स्कूल परिसर की दुर्दशा बयां करते हुए संजय सिंह ने कहा कि विद्यालय का रसोई घर अब कबाड़खाना और नशेड़ियों का अड्डा बन चुका है। स्कूल के कमरों में न बिजली है और न ही स्कूल में बच्चों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था। उन्होंने बताया कि स्कूल का हैंडपंप तक खराब पड़ा है। संजय सिंह ने कटाक्ष करते हुए कहा कि बाबा जी के राज में शिक्षा के मंदिर को ‘दारू का ठेका’ और खंडहर बनने के लिए छोड़ दिया गया है।

सरकारी रिकॉर्ड में स्कूल चालू, मगर ज़मीन पर भविष्य पर लगा ताला

प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए संजय सिंह ने कहा कि यूपी सरकार के रिकॉर्ड में तो स्कूल शानदार तरीके से चल रहा है, लेकिन जमीन पर बच्चों के भविष्य पर ताला लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बच्चों के भविष्य को कबाड़ में तब्दील किया जा रहा है। सरकार केवल झूठे विज्ञापन और आंकड़ों के सहारे जनता को गुमराह कर रही है, जबकि बुनियादी सुविधाएं दम तोड़ रही हैं।

विकसित भारत का सपना और बदहाल स्कूलरू संजय सिंह का मोदी सरकार पर सवाल

प्रधानमंत्री मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के नारे पर तंज कसते हुए संजय सिंह ने कहा कि एक तरफ देश की आज़ादी की 80वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है और 2047 तक विकसित भारत बनाने का दावा किया जा रहा है, तो दूसरी तरफ बच्चों के स्कूल बंद किए जा रहे हैं। उन्होंने सवाल पूछा कि ष्क्या स्कूलों को ताले में बंद करके और प्राथमिक शिक्षा को बदहाल करके ही 2047 का विकसित भारत बनेगा?।

संजय सिंह ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

निरीक्षण के दौरान संजय सिंह के साथ स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि शिक्षा के साथ इस तरह का मजाक बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि प्रदेश के उन सभी स्कूलों की जांच हो जिन्हें कागजों पर चालू दिखाकर भ्रष्टाचार का खेल खेला जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद थे, जिन्होंने स्कूल की बदहाली पर अपनी नाराजगी जाहिर की।

लेखक के बारे में

News Desk

‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

11 Oct 2026

यूपी कांग्रेस में गुटबाजी का विस्फोट, प्रदेश अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण समारोह में बवाल; कार्यकर्ताओं के बीच चले जूते

12 Oct 2026

60 हजार ग्राम प्रहरियों के लिए अहम दिन होगा 13 अक्टूबर, मानदेय वृद्धि की उम्मीद

11 Oct 2026

पूर्वांचल से ओवैसी ने किया 2027 के चुनावी समर का शंखनाद, बोले- मोदी जी, नौजवानों के दिमाग और हौसलों को बंद नहीं कर सकते

13 Oct 2026

दवा खरीदना हुआ महंगा, बीपी और हृदय रोग के मरीजों की बढ़ी परेशानी

13 Oct 2026

यूपीकॉन ने लॉन्च किया ‘उद्यमी बडी’, युवाओं को उद्यमिता की राह दिखाएगा

11 Oct 2026

जमीन कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, शिवम यादव समेत तीन पर चाकू से हमला; 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

10 Oct 2026

उर्दू ड्रामा कार्यशाला में विवाद, नाटक के मंचन से पहले चार प्रतिभागियों को हटाने का आरोप

10 Oct 2026

फ्लाइट से हिरासत, ट्रेनें रद्द और इंटरनेट बंद! अभिजीत दीपके मामले में बड़े दावे