जन्माष्टमी पर मथुरा-वृंदावन के लिए अलर्ट, बसों और स्टेशनों पर बढ़ेगी निगरानी

लखनऊ। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर उत्तर प्रदेश में श्रद्धालुओं की बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए परिवहन विभाग ने बसों और बस स्टेशनों पर सुरक्षा एवं परिवहन व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने अधिकारियों को पर्व के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 4 सितंबर 2026 को मनाया जाएगा। इस दौरान मथुरा, वृंदावन और गोवर्धन जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए मंत्री ने कानून-व्यवस्था, यात्रियों की सुरक्षा और सुगम परिवहन व्यवस्था को लेकर आवश्यक तैयारियां पहले से पूरी करने को कहा है।
बसों और बस स्टेशनों पर बढ़ेगी निगरानी
परिवहन निगम के एमडी प्रभु एन सिंह ने कहा कि परिवहन मंत्री के निर्देशों का पूरी तरह अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने सभी क्षेत्रीय और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
इसके तहत बस स्टेशनों, प्रमुख बस अड्डों और धार्मिक स्थलों की ओर जाने वाले मार्गों पर संचालित बसों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। बसों और बस स्टेशनों पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं की निगरानी के साथ जरूरत पड़ने पर चेकिंग भी कराई जाएगी।
किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल स्थानीय पुलिस और प्रशासन को सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं।
भीड़ वाले बस अड्डों पर यात्रियों की सुविधा पर जोर
जन्माष्टमी के दौरान भीड़भाड़ वाले बस स्टेशनों पर यात्रियों के सुरक्षित आवागमन और सुविधा के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया है। परिवहन विभाग ने बस संचालन के साथ यात्रियों की सुरक्षा को भी प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं।
अधिकारियों को किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से तैयार रखने को कहा गया है। खास तौर पर मथुरा, वृंदावन और गोवर्धन जाने वाले श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए परिवहन व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जाएगी।
पर्व के दौरान यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा उपलब्ध कराने के लिए परिवहन निगम की टीमें बस संचालन से लेकर बस अड्डों की व्यवस्था तक लगातार निगरानी रखेंगी।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

योगी सरकार ने नई जेलों के निर्माण और क्षमता विस्तार से ओवरक्राउडिंग पर लगाया ब्रेक

जनता दर्शन में जमीन कब्जे की शिकायतों पर सीएम योगी सख्त, अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश

विदेशी आक्रांताओं ने भारत का वैभव ही नहीं, ज्ञान परंपरा मिटाने की भी कोशिश की: योगी

यमुना एक्सप्रेसवे पर बस अग्निकांड के बाद व्यवस्था पर सवाल, 9 यात्रियों की मौत
टॉप रीड्स

गोरखपुर में द हेजलनट फैक्ट्री का नया आउटलेट शुरू, CM योगी ने किया उद्घाटन

यूपी में सपा-कांग्रेस के गठबंधन पर बढ़ी खींचतान, इकरा हसन के बयान ने सीट बंटवारे की बहस को दी हवा

यूपी में मौसम फिर बदलेगा मिजाज, 25-26 सितंबर को पूर्वांचल में बहुत भारी बारिश का अलर्ट

वाराणसी मंडल के 11 रेलकर्मियों को Excellence Award से सम्मान

जलस्तर घटने के बाद मणिकर्णिका घाट पर सफाई, गंगा की तलहटी से निकला करीब 100 किलो कपड़ा

वाराणसी में IPS अधिकारियों को दी गई विदाई, पुलिस आयुक्त ने कार्यों की सराहना की

यूपी विधान परिषद चुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित, 23 अक्टूबर को मतदान और 27 को मतगणना




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).