श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में कल्याण सिंह का योगदान अविस्मरणीय : डा.प्रदीप वर्मा
रामनगरी में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप वर्मा का हुआ स्वागत
लखनऊ / अयोध्या । भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त राष्ट्रीय मंत्री व राज्यसभा सांसद डा.प्रदीप कुमार वर्मा के अयोध्या आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद भाजपा के जिला मंत्री अभिषेक यादव व युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष भरत श्रीवास्तव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं व पुष्पगुच्छ भेंटकर डा.प्रदीप वर्मा का स्वागत किया। इसके बाद सरयू गेस्ट हाउस पहुंचे जहां भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी,महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव व जिला उपाध्यक्ष लालचंद चौरसिया ने डा.प्रदीप वर्मा से भेंटकर उनका स्वागत किया।
राज्यसभा सांसद डा.प्रदीप वर्मा ने शुक्रवार को हनुमान गढ़ी व राममंदिर पहुंचकर रामलला का दर्शन किया।
दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप कुमार वर्मा ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का योगदान अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने अपने सिद्धांतों और राष्ट्रहित के प्रति अटूट प्रतिबद्धता से सार्वजनिक जीवन में एक ऐसी अमिट छाप छोड़ी, जो सदैव प्रेरणा देती रहेगी।
राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में कल्याण सिंह का योगदान भारतीय जनमानस की आस्था, स्वाभिमान और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक बन गया। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र, समाज और संगठन के प्रति समर्पण का अनुपम उदाहरण रहा। उनके विचार, संघर्ष और जनसेवा की भावना आने वाली पीढ़ियों को सदैव मार्गदर्शन देती रहेगी।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

60 हजार ग्राम प्रहरियों के लिए अहम दिन होगा 13 अक्टूबर, मानदेय वृद्धि की उम्मीद

फ्लाइट से हिरासत, ट्रेनें रद्द और इंटरनेट बंद! अभिजीत दीपके मामले में बड़े दावे

यूपी के 18 शहरों में चलेंगी 1725 एसी इलेक्ट्रिक बसें, योगी कैबिनेट की मुहर

स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश' बना यूपी: सीएम योगी
टॉप रीड्स

यूपी कांग्रेस में गुटबाजी का विस्फोट, प्रदेश अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण समारोह में बवाल; कार्यकर्ताओं के बीच चले जूते

60 हजार ग्राम प्रहरियों के लिए अहम दिन होगा 13 अक्टूबर, मानदेय वृद्धि की उम्मीद

पूर्वांचल से ओवैसी ने किया 2027 के चुनावी समर का शंखनाद, बोले- मोदी जी, नौजवानों के दिमाग और हौसलों को बंद नहीं कर सकते

दवा खरीदना हुआ महंगा, बीपी और हृदय रोग के मरीजों की बढ़ी परेशानी

यूपीकॉन ने लॉन्च किया ‘उद्यमी बडी’, युवाओं को उद्यमिता की राह दिखाएगा

जमीन कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, शिवम यादव समेत तीन पर चाकू से हमला; 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

उर्दू ड्रामा कार्यशाला में विवाद, नाटक के मंचन से पहले चार प्रतिभागियों को हटाने का आरोप



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).