चिनहट में भव्य 'हर घर तिरंगा' यात्रा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने की अगवानी
लखनऊ। हर घर तिरंगा अभियान के तहत राजधानी के चिनहट इलाके में देशभक्ति के भारी उत्साह के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और तिरंगा यात्रा के संयोजक बृज बहादुर भारद्वाज के नेतृत्व में यह यात्रा संपन्न हुई। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी बालिका इंटर कॉलेज परिसर से हुआ। हाथों में तिरंगा लिए भारत माता के जयकारों के साथ यह यात्रा गांधी अस्पताल और गांधी चौक चौराहा होते हुए पुनः बालिका इंटर कॉलेज पहुंचकर संपन्न हुई। देशभक्ति के रंगों में रंगी इस यात्रा में स्थानीय व्यापारियों, नागरिकों, महिलाओं, स्कूली बच्चों और शिक्षकों ने बड़ी संख्या में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि बृज बहादुर भारद्वाज ने कहा, "यह तिरंगा यात्रा देश के उन वीर सपूतों को समर्पित है, जिन्होंने भारत की आन-बान और शान की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। आज पूरा देश उनके अद्वितीय बलिदानों को नमन कर रहा है और यह यात्रा उसी राष्ट्रप्रेमी चेतना का प्रतीक है।
कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा, "तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता और गौरव का प्रतीक है। देश का व्यापारी वर्ग हमेशा राष्ट्र निर्माण और इसकी समृद्धि में अग्रणी रहा है, और आज इस यात्रा के माध्यम से व्यापारी समाज भी देशभक्ति के इस महायज्ञ में अपनी पूरी भागीदारी दर्ज करा रहा है।
कार्यक्रम के आयोजक एवं स्थानीय पार्षद अरुण कुमार राय ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, "हर घर तिरंगा केवल एक अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता और अखंडता का महापर्व है। स्थानीय क्षेत्रवासियों और विशेष रूप से युवाओं-बच्चों की यह विशाल भागीदारी यह साबित करती है कि तिरंगे के सम्मान और राष्ट्र सेवा के प्रति हर नागरिक का दिल उत्साह से भरा हुआ है।
लेखक के बारे में
Santosh Kumar Singh
श्री सिंह ‘विजुअल लाइव’ मासिक पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल के संपादक के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2004 से उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी सेवाएं देते हुए पत्रकारिता का लंबा अनुभव अर्जित किया है। लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय सहारा, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, राष्ट्रीय स्वरूप और भारत प्रतिदिन सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के लिए उन्होंने रिपोर्टिंग की है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लखनऊ आगमन से लेकर राजनीति, प्रशासन, जनसरोकार और शहर की महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। श्री सिंह की विशेष रुचि खोजी पत्रकारिता और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी इस्तेमाल में है। इंटरनेट आधारित शोध, सूचना के स्रोतों की पड़ताल और खबर की बारीकियों तक पहुंचने की उनकी कार्यशैली उन्हें अलग पहचान देती है। बदलते मीडिया परिदृश्य में वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं। पत्रकारिता के साथ उन्हें संगीत और यात्रा में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए जिज्ञासा, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और तथ्यों के प्रति ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं। Santosh Kumar Singh की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

60 हजार ग्राम प्रहरियों के लिए अहम दिन होगा 13 अक्टूबर, मानदेय वृद्धि की उम्मीद

फ्लाइट से हिरासत, ट्रेनें रद्द और इंटरनेट बंद! अभिजीत दीपके मामले में बड़े दावे

यूपी के 18 शहरों में चलेंगी 1725 एसी इलेक्ट्रिक बसें, योगी कैबिनेट की मुहर

स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश' बना यूपी: सीएम योगी
टॉप रीड्स

यूपी कांग्रेस में गुटबाजी का विस्फोट, प्रदेश अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण समारोह में बवाल; कार्यकर्ताओं के बीच चले जूते

60 हजार ग्राम प्रहरियों के लिए अहम दिन होगा 13 अक्टूबर, मानदेय वृद्धि की उम्मीद

पूर्वांचल से ओवैसी ने किया 2027 के चुनावी समर का शंखनाद, बोले- मोदी जी, नौजवानों के दिमाग और हौसलों को बंद नहीं कर सकते

दवा खरीदना हुआ महंगा, बीपी और हृदय रोग के मरीजों की बढ़ी परेशानी

यूपीकॉन ने लॉन्च किया ‘उद्यमी बडी’, युवाओं को उद्यमिता की राह दिखाएगा

जमीन कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, शिवम यादव समेत तीन पर चाकू से हमला; 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

उर्दू ड्रामा कार्यशाला में विवाद, नाटक के मंचन से पहले चार प्रतिभागियों को हटाने का आरोप



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).