विश्वकर्मा जयंती पर सीएम योगी की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, बोले- श्रम और हुनर का सम्मान जरूरी

कारीगरों और हस्तशिल्पियों को सशक्त बनाने में जुटी सरकार, पारंपरिक कौशल को आधुनिक अर्थव्यवस्था से जोड़ने पर जोर
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर प्रदेश के सभी हस्तशिल्पियों, कारीगरों, अभियंताओं और नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन, कौशल और निर्माण के आराध्य हैं। उनकी जयंती श्रम और हुनर के सम्मान के साथ राष्ट्र व समाज के निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा देती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश और प्रदेश के आर्थिक विकास में तकनीकी विशेषज्ञों, अभियंताओं, कारीगरों और हस्तशिल्पियों की अहम भूमिका है। उत्तर प्रदेश के अनेक कारीगर और हस्तशिल्पी पारंपरिक कौशल के माध्यम से आजीविका अर्जित कर रहे हैं। पीढ़ियों से चली आ रही उनकी कला और शिल्प परंपरा प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देती है।

कारीगरों को प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता पर जोर
सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र और प्रदेश सरकार कारीगरों व पारंपरिक शिल्पकारों को सशक्त बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना और ‘एक जनपद-एक उत्पाद’ जैसी योजनाओं के जरिए कारीगरों को प्रशिक्षण, आधुनिक उपकरण, वित्तीय सहायता और बाजार उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से पारंपरिक हुनर को नई पीढ़ी और आधुनिक अर्थव्यवस्था से जोड़ने का अवसर मिल रहा है।
विकास परियोजनाओं में अभियंताओं और श्रमिकों की भूमिका अहम
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे, एयरपोर्ट, औद्योगिक गलियारों, आधुनिक नगरों और अन्य आधारभूत संरचनाओं के निर्माण के साथ विकास की नई गति से आगे बढ़ रहा है। इस निर्माण यात्रा में अभियंताओं, तकनीकी विशेषज्ञों, श्रमिकों, कारीगरों और उद्यमियों का योगदान महत्वपूर्ण है।
उन्होंने प्रदेशवासियों से स्थानीय कारीगरों, हस्तशिल्पियों और स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री के अनुसार, स्थानीय कौशल और संसाधनों को बढ़ावा मिलने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, आत्मनिर्भरता को बल मिलेगा और विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण का संकल्प मजबूत होगा।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

कमजोर एवं वंचित वर्गों को न्याय और सरकारी योजनाओं से जोड़ने की पहल, बलिया में लगा मेगा शिविर

चक्रवाती तूफान 'अर्णब' से यूपी में मौसम बदला, बारिश के अलर्ट के बीच बढ़ी ठंड

यूपी पुलिस में बड़े पैमाने पर तबादलों की तैयारी, दो हजार पुलिसकर्मी आ सकते हैं दायरे में

चक्रवात का असर: यूपी के कई जिलों में बिगड़ेगा मौसम, बारिश से बढ़ेगी ठिठुरन
टॉप रीड्स

यूपी चुनाव 2027 : यूपी में बीजेपी के 120 विधायकों के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की सीट पर भी खतरे के संकेत

सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में 1.30 करोड़ से होगा अंबेडकर व रविदास मंदिरों का सुंदरीकरण

किसानों और महिलाओं के लिए जल्द आएगा विशेष पैकेज, तीन करोड़ किसान परिवारों को मिलेगी राहत: योगी

2027 चुनाव से पहले AAP में बड़ी टूट, तीन विधायकों ने बीजेपी का दामन थामा

2027 के चुनाव में अखिलेश नहीं आजमाएंगे विधानसभा की किस्मत, वाराणसी में किया बड़ा ऐलान

बलिया के डॉ. विनय यादव का केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में चयन, सहायक प्राध्यापक बनकर बढ़ाया जिले का मान

योगी आदित्यनाथ देश के सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री, पुष्कर सिंह धामी दूसरे और हिमंत बिस्वा सरमा तीसरे स्थान पर





Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).