झारखंड में छात्रों पर बर्बरता पूर्वक हुए लाठी चार्ज के खिलाफ ABVP का प्रदर्शन
लखनऊ। झारखंड में हुए JPSC एवं JSSC CGL परीक्षाओं में सामने आई अनियमितताओं एवं पेपर लीक के मामले को लेकर के सीबीआई जांच की मांग कर रहे विद्यार्थियों के ऊपर किए गए लाठी चार्ज के खिलाफ लखनऊ में गुरुवार को ABVP ने प्रदर्शन किया। ABVP के लखनऊ महानगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा के पास इकट्ठा हुए जहां उन्होंने झारखंड सीएम के मुर्दाबाद के नारे लगाए। इसके बाद हजरतगंज चौराहे पर हेमंत सोरेन का पुतला जलाया।
प्रदर्शन करने वाले छात्रों और विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि झारखंड लोक सेवा आयोग JPSC और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग JSSC CGL की परीक्षा में भ्रष्टाचार, अनियमितताएं और पेपर लीक हुए हैं जब इन मुद्दों को लेकर झारखंड में छात्र शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहा था तो उन पर पुलिस ने बर्बरता से लाठी चार्ज किया।
प्रांत मंत्री अर्पण कुशवाहा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात कर रहे छात्रों की बात सरकार सुनने की बजाय उनके खिलाफ ही है तानाशाही रवैया अपनाकर लाठीचार्ज कर रही है अभाविप छात्रों पर बर्बरता पूर्वक हुए लाठीचार्ज कि कड़ी निंदा करती है और पेपर लीक के मामले की सीबीआई जांच की मांग करती है और भविष्य में ऐसा दोबारा ना हो इसके लिए झारखंड सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग करती है।
महानगर मंत्री सरिता पांडे ने कहा कि पेपर लीक सरकार के लापरवाही से हो रहे हैं और सरकार विद्यार्थियों पर लाठी चार्ज करती है जिसके विरोध में आज हम यहां पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और झारखंड सरकार से मांग कर रहे हैं कि आंदोलनरत छात्रों की मांगों को तत्काल स्वीकार करें और परीक्षा व्यवस्था में व्याप्त अनुमतिताओं पर कठोर कार्यवाही करे।
लेखक के बारे में
Santosh Kumar Singh
श्री सिंह ‘विजुअल लाइव’ मासिक पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल के संपादक के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2004 से उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी सेवाएं देते हुए पत्रकारिता का लंबा अनुभव अर्जित किया है। लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय सहारा, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, राष्ट्रीय स्वरूप और भारत प्रतिदिन सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के लिए उन्होंने रिपोर्टिंग की है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लखनऊ आगमन से लेकर राजनीति, प्रशासन, जनसरोकार और शहर की महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। श्री सिंह की विशेष रुचि खोजी पत्रकारिता और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी इस्तेमाल में है। इंटरनेट आधारित शोध, सूचना के स्रोतों की पड़ताल और खबर की बारीकियों तक पहुंचने की उनकी कार्यशैली उन्हें अलग पहचान देती है। बदलते मीडिया परिदृश्य में वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं। पत्रकारिता के साथ उन्हें संगीत और यात्रा में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए जिज्ञासा, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और तथ्यों के प्रति ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं। Santosh Kumar Singh की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

कमजोर एवं वंचित वर्गों को न्याय और सरकारी योजनाओं से जोड़ने की पहल, बलिया में लगा मेगा शिविर

चक्रवाती तूफान 'अर्णब' से यूपी में मौसम बदला, बारिश के अलर्ट के बीच बढ़ी ठंड

यूपी पुलिस में बड़े पैमाने पर तबादलों की तैयारी, दो हजार पुलिसकर्मी आ सकते हैं दायरे में

चक्रवात का असर: यूपी के कई जिलों में बिगड़ेगा मौसम, बारिश से बढ़ेगी ठिठुरन
टॉप रीड्स

यूपी चुनाव 2027 : यूपी में बीजेपी के 120 विधायकों के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की सीट पर भी खतरे के संकेत

सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में 1.30 करोड़ से होगा अंबेडकर व रविदास मंदिरों का सुंदरीकरण

किसानों और महिलाओं के लिए जल्द आएगा विशेष पैकेज, तीन करोड़ किसान परिवारों को मिलेगी राहत: योगी

2027 के चुनाव में अखिलेश नहीं आजमाएंगे विधानसभा की किस्मत, वाराणसी में किया बड़ा ऐलान

तेहरान की सड़कों पर ट्रंप के खिलाफ खुली धमकी, होर्डिंग में नेतन्याहू भी निशाने पर; ईरान में बढ़ा अमेरिका-विरोधी प्रदर्शन

अखिलेश के वाराणसी दौरे पर ओम प्रकाश राजभर का तंज भरा सोशल मीडिया पोस्ट

2027 चुनाव से पहले AAP में बड़ी टूट, तीन विधायकों ने बीजेपी का दामन थामा




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).