Thu, Sep 24
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ लखनऊ: BJP ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के प्रभारियों की लिस्ट जारी की। उत्तर प्रदेश के प्रभारी बनाए गए विनोद तावड़े। यूपी में 4 सह-प्रभारी भी नियुक्त किए गए। जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, डॉ. प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा बने सह-प्रभारी। पंजाब के प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया, सह-प्रभारी अलका गुर्जर बनीं। राजस्थान के प्रभारी संजय भाटिया बनाए गए। राजस्थान में कविता पाटीदार और कुलजीत चहल सह-प्रभारी बने। महाराष्ट्र के प्रभारी बैजयंत जय पांडा बनाए गए। महाराष्ट्र में अमित मालवीय, सदानंद शेट तनावाडे और कमलजीत सहरावत सह-प्रभारी। बिहार के प्रभारी हरीश द्विवेदी, संगीता यादव और रोहन गुप्ता सह-प्रभारी। छत्तीसगढ़ की प्रभारी स्मृति ईरानी, सिद्धार्थ शम्भू सह-प्रभारी बनाए गए। विधानसभा चुनाव से पहले BJP ने राज्यों के प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नई टीम तय की।★ लखनऊ। राज्यसभा चुनाव के बाद बसपा का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा फिर खतरे में पड़ जाएगा। बसपा की स्थापना वर्ष 1984 में कांशीराम ने की थी। पार्टी को वर्ष 1997 में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिला था। हालांकि चुनाव आयोग ने पिछले साल बसपा का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा बरकरार रखा था। अब अगले वर्ष होने वाले यूपी समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव बसपा के राष्ट्रीय पार्टी होने का भविष्य तय कर सकते हैं।★ मौसम का हाल : यूपी-बिहार से बंगाल तक बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी; ओडिशा, आंध्र-तेलंगाना में स्कूल बंद। बंगाल की खाड़ी का डिप्रेशन डीप डिप्रेशन में बदल गया है और 23 सितंबर की रात उत्तर आंध्र प्रदेश-दक्षिण ओडिशा तट को पार कर सकता है। ओडिशा में भारी बारिश के चलते ODRAF टीमें तैनात की गई हैं। समुद्र में मछुआरों के जाने पर रोक और पुरी में समुद्र स्नान पर प्रतिबंध लगाया गया है। वहीं तेलंगाना के कई जिलों में 23-24 सितंबर को बेहद भारी बारिश का अलर्ट है।★ लखनऊ। सीएम आज करेंगे भारत टैक्सी योजना का शुभारंभ। मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का भी शुभारंभ। CM आवास पर सुबह 9:30 बजे से कार्यक्रम। लखनऊ में होगा भारत टैक्सी योजना का शुभारंभ। कृषक समृद्धि योजना के ई-पोर्टल की लॉन्चिंग। भारत टैक्सी योजना में यात्रियों को मिलेंगी सुविधाएं। कृषक समृद्धि योजना में 6% प्रभावी ब्याज दर। किसानों को 6 लाख तक ऋण का प्रावधान। 5 साल में 5 लाख किसानों को लाभ का लक्ष्य। पात्र किसानों के लिए 384 करोड़ की योजना।★ गोरखपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर आएंगे। राजकीय महिला शरणालय का करेंगे लोकार्पण। कोविड प्रभावित बच्चों को लैपटॉप करेंगे वितरित। सीएम बाल सेवा योजना के लाभार्थियों को लैपटॉप। गोरखपुर के चरगांवा में 3.30 बजे होगा कार्यक्रम। कार्यक्रम में लाभार्थियों को बांटे जाएंगे लैपटॉप।★ लखनऊ। बसपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक आज। मायावती की अध्यक्षता में होगी राष्ट्रीय बैठक। आज BSP मुख्यालय में 11 बजे होगी बैठक। यूपी, उत्तराखंड, पंजाब चुनाव पर होगा मंथन।★ New Delhi... सहारनपुर PNB करेंसी चेस्ट मामले में कार्रवाई। मामले में NIA ने नितु को गिरफ्तार किया। उत्तराखंड के हरिद्वार का निवासी नितु। गिरफ्तार आरोपी आदेश चौधरी का करीबी सहयोगी। मामले में अब तक 4 लोगों की हुई है गिरफ्तारी। अमित कुमार, आदेश चौधरी, मुकेश कुमार, राजेंद्र अरेस्ट। अन्य आरोपियों की तलाश में जांच जारी- NIA...★ लखनऊ। 11वें आयुर्वेद दिवस पर आज होंगे विभिन्न कार्यक्रम। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा कार्यक्रम का शुभारंभ। सुबह 11 बजे मरकरी हॉल में होगा आयोजन। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य होंगे मुख्य अतिथि। आयुष राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ की मौजूदगी। आयुर्वेद दिवस की थीम-स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद। जनपदों और चिकित्सकों को सम्मानित किया जाएगा।★ New Delhi... नेशनल हेराल्ड केस मामले से जुड़ी खबर। सोनिया-राहुल का दिल्ली HC में ED पर जवाब। ED के केस को “कानून का दुरुपयोग” बताया। कहा यह देश का ऐसा ED मामला है। ‘जो प्राइवेट शिकायत के आधार पर दर्ज हुआ। ED की रिविजन याचिका खारिज करने की मांग।★ आजमगढ़ में बच्चों को बंधक बनाने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल। बेटे को गोली मारने पर पुलिस ने की जवाबी कार्रवाई, सभी बच्चे सुरक्षित।★ लखनऊ: BJP ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के प्रभारियों की लिस्ट जारी की। उत्तर प्रदेश के प्रभारी बनाए गए विनोद तावड़े। यूपी में 4 सह-प्रभारी भी नियुक्त किए गए। जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, डॉ. प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा बने सह-प्रभारी। पंजाब के प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया, सह-प्रभारी अलका गुर्जर बनीं। राजस्थान के प्रभारी संजय भाटिया बनाए गए। राजस्थान में कविता पाटीदार और कुलजीत चहल सह-प्रभारी बने। महाराष्ट्र के प्रभारी बैजयंत जय पांडा बनाए गए। महाराष्ट्र में अमित मालवीय, सदानंद शेट तनावाडे और कमलजीत सहरावत सह-प्रभारी। बिहार के प्रभारी हरीश द्विवेदी, संगीता यादव और रोहन गुप्ता सह-प्रभारी। छत्तीसगढ़ की प्रभारी स्मृति ईरानी, सिद्धार्थ शम्भू सह-प्रभारी बनाए गए। विधानसभा चुनाव से पहले BJP ने राज्यों के प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नई टीम तय की।★ लखनऊ। राज्यसभा चुनाव के बाद बसपा का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा फिर खतरे में पड़ जाएगा। बसपा की स्थापना वर्ष 1984 में कांशीराम ने की थी। पार्टी को वर्ष 1997 में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिला था। हालांकि चुनाव आयोग ने पिछले साल बसपा का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा बरकरार रखा था। अब अगले वर्ष होने वाले यूपी समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव बसपा के राष्ट्रीय पार्टी होने का भविष्य तय कर सकते हैं।★ मौसम का हाल : यूपी-बिहार से बंगाल तक बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी; ओडिशा, आंध्र-तेलंगाना में स्कूल बंद। बंगाल की खाड़ी का डिप्रेशन डीप डिप्रेशन में बदल गया है और 23 सितंबर की रात उत्तर आंध्र प्रदेश-दक्षिण ओडिशा तट को पार कर सकता है। ओडिशा में भारी बारिश के चलते ODRAF टीमें तैनात की गई हैं। समुद्र में मछुआरों के जाने पर रोक और पुरी में समुद्र स्नान पर प्रतिबंध लगाया गया है। वहीं तेलंगाना के कई जिलों में 23-24 सितंबर को बेहद भारी बारिश का अलर्ट है।★ लखनऊ। सीएम आज करेंगे भारत टैक्सी योजना का शुभारंभ। मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का भी शुभारंभ। CM आवास पर सुबह 9:30 बजे से कार्यक्रम। लखनऊ में होगा भारत टैक्सी योजना का शुभारंभ। कृषक समृद्धि योजना के ई-पोर्टल की लॉन्चिंग। भारत टैक्सी योजना में यात्रियों को मिलेंगी सुविधाएं। कृषक समृद्धि योजना में 6% प्रभावी ब्याज दर। किसानों को 6 लाख तक ऋण का प्रावधान। 5 साल में 5 लाख किसानों को लाभ का लक्ष्य। पात्र किसानों के लिए 384 करोड़ की योजना।★ गोरखपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर आएंगे। राजकीय महिला शरणालय का करेंगे लोकार्पण। कोविड प्रभावित बच्चों को लैपटॉप करेंगे वितरित। सीएम बाल सेवा योजना के लाभार्थियों को लैपटॉप। गोरखपुर के चरगांवा में 3.30 बजे होगा कार्यक्रम। कार्यक्रम में लाभार्थियों को बांटे जाएंगे लैपटॉप।★ लखनऊ। बसपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक आज। मायावती की अध्यक्षता में होगी राष्ट्रीय बैठक। आज BSP मुख्यालय में 11 बजे होगी बैठक। यूपी, उत्तराखंड, पंजाब चुनाव पर होगा मंथन।★ New Delhi... सहारनपुर PNB करेंसी चेस्ट मामले में कार्रवाई। मामले में NIA ने नितु को गिरफ्तार किया। उत्तराखंड के हरिद्वार का निवासी नितु। गिरफ्तार आरोपी आदेश चौधरी का करीबी सहयोगी। मामले में अब तक 4 लोगों की हुई है गिरफ्तारी। अमित कुमार, आदेश चौधरी, मुकेश कुमार, राजेंद्र अरेस्ट। अन्य आरोपियों की तलाश में जांच जारी- NIA...★ लखनऊ। 11वें आयुर्वेद दिवस पर आज होंगे विभिन्न कार्यक्रम। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा कार्यक्रम का शुभारंभ। सुबह 11 बजे मरकरी हॉल में होगा आयोजन। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य होंगे मुख्य अतिथि। आयुष राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ की मौजूदगी। आयुर्वेद दिवस की थीम-स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद। जनपदों और चिकित्सकों को सम्मानित किया जाएगा।★ New Delhi... नेशनल हेराल्ड केस मामले से जुड़ी खबर। सोनिया-राहुल का दिल्ली HC में ED पर जवाब। ED के केस को “कानून का दुरुपयोग” बताया। कहा यह देश का ऐसा ED मामला है। ‘जो प्राइवेट शिकायत के आधार पर दर्ज हुआ। ED की रिविजन याचिका खारिज करने की मांग।★ आजमगढ़ में बच्चों को बंधक बनाने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल। बेटे को गोली मारने पर पुलिस ने की जवाबी कार्रवाई, सभी बच्चे सुरक्षित।

एक वक्त में कर रहा था 2 नौकरियां, झारखंड परीक्षा घोटाले के मास्टरमाइंड अभय तिवारी को लेकर एक और बड़ा खुलासा

By Santosh Kumar Singh·05 Aug 2026 04:20 AM (IST)
0
एक वक्त में कर रहा था 2 नौकरियां, झारखंड परीक्षा घोटाले के मास्टरमाइंड अभय तिवारी को लेकर एक और बड़ा खुलासा

अभय तिवारी अलग-अलग नाम से एक ही वक्त में दो नौकरी कर रहा था। वो गोड्डा में ब्लॉक सप्लाई ऑफिसर था। यहां वो अभय तिवारी के नाम से नौकरी कर रहा था। उसकी दूसरी नौकरी TDPL कंपनी में थी।

ऐसे चल रहा था 'डबल जॉब' का खेल

एक तरफ अभय तिवारी गोड्डा जिले में ब्लॉक सप्लाई ऑफिसर के पद पर अपनी असली पहचान यानी 'अभय तिवारी' के नाम से नौकरी कर रहा था। दूसरी तरफ, वही शख्स टीडीपीएल (TDPL) कंपनी में 'मनोज तिवारी' के नाम से मार्केटिंग मैनेजर की नौकरी संभाल रहा था।

गौर करने वाली बात यह है कि एक ही व्यक्ति कागजों और प्रशासनिक व्यवस्था को चकमा देकर एक ही वक्त में दो अलग-अलग स्थानों पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा था और दोनों जगह से वेतन व लाभ ले रहा था।

खुद परीक्षा देता था और बन जाता था 'टॉपर'

अभय तिवारी सिर्फ दो नौकरियां करने तक सीमित नहीं था, बल्कि वह झारखंड के परीक्षा तंत्र का सबसे बड़ा खिलाड़ी बन चुका था। पिछले 13 वर्षों में झारखंड में जितनी भी सरकारी परीक्षाएं हुईं, अभय तिवारी हर परीक्षा में बैठा और लगभग सभी में उसने टॉप किया या पहली-दूसरी रैंक हासिल की।

उसने इंडियन नेवी (SSR) से लेकर भाभा एटॉमिक सेंटर (असिस्टेंट), नॉर्दर्न कोलफील्ड लिमिटेड, सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल, जेएसएससी पुलिस सब-इस्पेक्टर, जेएसएससी पीजीटी, और जेपीएससी (ACF, FRO, FSO) जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाएं एक ही प्रयास में क्रैक कर डालीं। सीआईडी के अनुसार, अभय तिवारी ने 13 साल में 12 प्रतियोगी परीक्षाएं पास की थीं।

वह इन परीक्षाओं में इसलिए बैठता था और टॉप करता था, ताकि वह कोचिंग सेंटरों और अभ्यर्थियों को अपना रिजल्ट दिखाकर यह साबित कर सके कि पूरा परीक्षा तंत्र और सिस्टम उसकी मुट्ठी में है। इसी धौंस के दम पर वह नौकरी के नाम पर करोड़ों रुपये का अवैध धंधा चला रहा था।

उसने JPSC का प्री एग्जाम क्लीयर कराने का रेट पांच लाख रुपये रखा गया था। मेन्स क्लीयर कराने का रेट 25 लाख रुपये था। अभय तिवारी 10 लाख रुपये एडवांस लेता था। एडवांस मिलने के बाद सलेक्शन की गारंटी दी जाती थी।

परिवार और रिश्तेदारों को भी कराया सेट

अभय तिवारी ने अपनी इस दक्षता का फायदा केवल खुद तक सीमित नहीं रखा, बल्कि अपने पूरे नेटवर्क का दायरा बढ़ाते हुए अपने भाई, भाभी और साली को भी कायदे से सरकारी नौकरियों में सेट करवा दिया। कोई भी पिछले दरवाजे से नहीं आया, बल्कि सिस्टम की मिलीभगत से पूरे षड्यंत्र के तहत सबको एग्जाम पास करवा कर नियुक्ति पत्र दिलाए गए।

लेखक के बारे में

Santosh Kumar Singh

श्री सिंह ‘विजुअल लाइव’ मासिक पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल के संपादक के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2004 से उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी सेवाएं देते हुए पत्रकारिता का लंबा अनुभव अर्जित किया है। लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय सहारा, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, राष्ट्रीय स्वरूप और भारत प्रतिदिन सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के लिए उन्होंने रिपोर्टिंग की है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लखनऊ आगमन से लेकर राजनीति, प्रशासन, जनसरोकार और शहर की महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। श्री सिंह की विशेष रुचि खोजी पत्रकारिता और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी इस्तेमाल में है। इंटरनेट आधारित शोध, सूचना के स्रोतों की पड़ताल और खबर की बारीकियों तक पहुंचने की उनकी कार्यशैली उन्हें अलग पहचान देती है। बदलते मीडिया परिदृश्य में वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं। पत्रकारिता के साथ उन्हें संगीत और यात्रा में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए जिज्ञासा, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और तथ्यों के प्रति ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं। Santosh Kumar Singh की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

23 Sept 2026

गोरखपुर में द हेजलनट फैक्ट्री का नया आउटलेट शुरू, CM योगी ने किया उद्घाटन

24 Sept 2026

यूपी में सपा-कांग्रेस के गठबंधन पर बढ़ी खींचतान, इकरा हसन के बयान ने सीट बंटवारे की बहस को दी हवा

24 Sept 2026

यूपी में मौसम फिर बदलेगा मिजाज, 25-26 सितंबर को पूर्वांचल में बहुत भारी बारिश का अलर्ट

23 Sept 2026

वाराणसी मंडल के 11 रेलकर्मियों को Excellence Award से सम्मान

22 Sept 2026

जलस्तर घटने के बाद मणिकर्णिका घाट पर सफाई, गंगा की तलहटी से निकला करीब 100 किलो कपड़ा

22 Sept 2026

वाराणसी में IPS अधिकारियों को दी गई विदाई, पुलिस आयुक्त ने कार्यों की सराहना की

22 Sept 2026

यूपी विधान परिषद चुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित, 23 अक्टूबर को मतदान और 27 को मतगणना

22 Sept 2026

जनता दर्शन में डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने सुनीं फरियादें, बोले- कोई भी पीड़ित निराश होकर न लौटे