एशियन पैरा गेम्स की दोहरी स्वर्ण पदक विजेता सिमरन शर्मा का पंचायती राज निदेशालय में भव्य सम्मान दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा

एशियन पैरा गेम्स की दोहरी स्वर्ण पदक विजेता सिमरन शर्मा का पंचायती राज निदेशालय में भव्य सम्मान
लखनऊ। पंचायती राज निदेशालय में शुक्रवार को एशियन पैरा गेम्स-2026 की दोहरी स्वर्ण पदक विजेता पैरा एथलीट सिमरन शर्मा का भव्य सम्मान किया गया। इस अवसर पर पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सिमरन के संघर्ष और इच्छाशक्ति की सराहना करते हुए उन्हें बेटियों और दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
पंचायती राज निदेशक धीरेंद्र सिंह सचान ने जानकारी दी कि सिमरन एक ही एशियन पैरा गेम्स की ट्रैक स्पर्धाओं में दो स्वर्ण पदक जीतने वाली देश की पहली महिला पैरा एथलीट हैं, जिन्हें पूर्व में अर्जुन पुरस्कार-2024, देवी पुरस्कार-2025 और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। कार्यक्रम में सिमरन के पति व कोच गजेंद्र सिंह ने बताया कि शुरुआती चुनौतियों के कारण सिमरन ने एक समय दौड़ छोड़ने का मन बना लिया था, लेकिन निरंतर प्रोत्साहन से वह अंतरराष्ट्रीय चैंपियन बनीं। वहीं, सिमरन ने भावुक होते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मिल रहे सरकारी प्रोत्साहन से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ा है और जल्द ही उत्तर प्रदेश खेलों के क्षेत्र में हरियाणा को भी पीछे छोड़ देगा।
अंत में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि योगी सरकार खेल कोटे से खिलाड़ियों को राजपत्रित पदों पर नियुक्ति दे रही है और ग्रामीण बच्चों की शिक्षा के लिए डिजिटल लाइब्रेरी की पहल कर रही है। इसके अलावा, विभागीय कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए 18 नए जिला व अपर जिला पंचायत राज अधिकारी पदों के सृजन के साथ ही 4,000 से अधिक ग्राम पंचायत अधिकारियों, 1,400 नई नियुक्तियों और उप निदेशक के तीन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया भी शुरू की गई है।
लेखक के बारे में
Sonu Gupta
मूल रूप से हरदोई जिले के कछौना के निवासी हैं। वर्तमान में वह लखनऊ स्थित डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय से बीएड की पढ़ाई कर रहे हैं। दृष्टिबाधित होने के बावजूद सोनू ने अपनी शारीरिक चुनौती को कभी अपनी राह का रोड़ा नहीं बनने दिया। ब्रेल लिपि और आधुनिक एक्सेसिबिलिटी तकनीक की मदद से वह विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय हैं और सूचनाओं के साथ-साथ लेख लिखकर जनसमुदाय तक महत्वपूर्ण जानकारियां पहुंचाते रहे हैं। सोनू का मानना है कि दृष्टिबाधित समाज के लोग आज शिक्षा, रोजगार, खेल और अन्य क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। ऐसे में पत्रकारिता का क्षेत्र भी उनसे अछूता नहीं रहना चाहिए। इसी सोच और संकल्प के साथ उन्होंने "विजुअल लाइव" से जुड़कर पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी नई पारी की शुरुआत की है। उनका उद्देश्य न केवल अपनी लेखनी के माध्यम से समाज तक सही और सार्थक जानकारी पहुंचाना है, बल्कि दृष्टिबाधित युवाओं को भी पत्रकारिता से जुड़ने के लिए प्रेरित करना है। सोनू को उम्मीद है कि उनकी यह पहल दूसरे युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी और आने वाले समय में दृष्टिबाधित समाज के अधिक से अधिक युवा पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान स्थापित करेंगे। Sonu Gupta की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

मुंबई में फिर गूंजेगा 'हिटमैन' का हुक्म! रोहित शर्मा की कप्तानी में लौटेगी MI, हार्दिक पांड्या के जाने के बाद बड़ा फैसला

झांसी में यूपी की हॉकी टीम का दमदार प्रदर्शन, पंजाब को हराकर जीता कांस्य; वाराणसी के रेलकर्मी अतुलदीप का रहा अहम योगदान

15 साल के वैभव ने 53 गेंदों में ठोक दिए 204 रन! 28 छक्कों से क्रिकेट की दुनिया में भूचाल, सचिन का रिकॉर्ड भी पीछे छूटा

433 बच्चों की प्रतिभा को मिला मंच, सुयश पंकज बने ‘फास्टेस्ट रनर’; पीएसी मध्य जोन ओवरऑल चैंपियन
टॉप रीड्स

लखनऊ के सहारा स्टेट में आग से मचा हड़कंप, एक किलोमीटर तक दिखा धुएं का गुबार; दमकल की टीमें मौके पर

'संविधान का नाम, गुंडागर्दी के काम!' अखिलेश पर राजभर का वार, PDA की परिभाषा पर छिड़ी जंग

अखिलेश को परेशान करने वालों का कद किसने बढ़ाया? आजम खान के एक बयान से सपा-कांग्रेस की सियासत में हलचल

28 साल का रिश्ता, 28 मिनट की भी नाराजगी नहीं… नरेंद्र श्रीवास्तव को याद कर भावुक हुए पार्षद अरुण राय

अखिलेश को कांग्रेस से लड़ना है या बीजेपी से? 5 टिकटों पर इमरान मसूद का तीखा हमला, बोले- गठबंधन में सहयोगी होते हैं, भिखारी नहीं

26 सीटों पर सपा का दांव, कांग्रेस की 130 की मांग पर सियासी घमासान! अखिलेश ने दिया गठबंधन का संदेश, इमरान मसूद बोले- 'भीख नहीं मांग रहे'

'जीरो सीट दोगे तो नतीजा भी जीरो होगा!' इमरान मसूद ने अखिलेश को दिखाई आंख, सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीटों पर संग्राम



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).