ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के कड़े निर्देश
बाबा साहब आंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना को प्रदेश के प्रत्येक गाँव तक पहुँचाएँ: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
ग्रामीण युवाओं एवं परिवारों को स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर बल
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बाबा साहब आंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए इसे प्रदेश के प्रत्येक गांव तक पहुँचाया जाये, योजना का लाभ वास्तविक पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष जागरूकता एवं संपर्क अभियान चलाया जाए। गांवों में बैठकों, जनजागरूकता कार्यक्रमों तथा अन्य माध्यमों से ग्रामीणों को योजना के प्रावधानों एवं पात्रता के संबंध में जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि केवल कागजों पर योजना का संचालन पर्याप्त नहीं है, बल्कि इसका वास्तविक लाभ जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों को पात्र लोगों को चिन्हित कर उन्हें योजना से जोड़ना अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। योजना के माध्यम से ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी और वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकेंगे। डबल इंजन की भाजपा सरकार युवाओं और ग्रामीण महिलाओं को रोजगारयुक्त एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार का निरंतर प्रयास है कि गांवों में रहने वाले लोगों को रोजगार एवं स्वरोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध हों, ताकि उन्हें रोजगार की तलाश में शहरों की ओर पलायन न करना पड़े और वे अपने गांव में रहकर ही सम्मानजनक एवं आत्मनिर्भर जीवन जी सकें।
उप मुख्यमंत्री जी ने कहा कि “डबल इंजन सरकार युवाओं और ग्रामीण महिलाओं को रोजगारयुक्त एवं आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए वचनबद्ध है। इसी दिशा में हम प्रत्येक दिन कुछ नया सोचते हैं, नई योजनाओं और नए अवसरों के माध्यम से प्रदेश के जनमानस के जीवन को सुखमय और समृद्धमय बनाने का प्रयास करते हैं।” गांवों के युवाओं, महिलाओं और जरूरतमंद परिवारों को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर ही समावेशी विकास के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

लखनऊ में 24 सितंबर को लॉन्च होंगी दो बड़ी आवासीय योजनाएं
जनसंख्या से आगे समाज की बदलती कहानी - विमर्श

सड़कों से लेकर स्कूल और पशु अस्पताल तक, यूपी में कई विकास परियोजनाओं को मंजूरी

आरक्षण में किसे कितना लाभ? कोटे के भीतर कोटे की बहस क्यों तेज
टॉप रीड्स

कैंट के दो वार्डों में बदलेगी सूरत, ₹225 करोड़ से सीवर, पेयजल और सड़क परियोजनाओं को मिली रफ्ता

स्टेशनों पर स्वच्छता का संदेश, गया और डेहरी ऑन सोन में बच्चों ने रंगों से सजाया स्वच्छता का संकल्प

कैनवास पर उतरे बच्चों के सपने, ऑन स्पॉट ड्राइंग में 300 से ज्यादा नन्हे कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा

यूपी विधान परिषद चुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित, 23 अक्टूबर को मतदान और 27 को मतगणना
जनसंख्या से आगे समाज की बदलती कहानी - विमर्श

मां-बेटी की हत्या का खुलासा, सामाजिक प्रतिष्ठा के लिए रची गई साजिश; पति समेत तीन गिरफ्तार

स्टेशनों से शेड तक चला सफाई अभियान, डीडीयू मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पर जोर



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).