श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया गुरु रामदास का प्रकाश पर्व

विशेष सेवा के लिए तीन सेवादारों को ‘फख्र-ए-कौम’ सम्मान से किया गया सम्मानित
विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने बस का किया उद्घाटन
लखनऊ। गुरुद्वारा आलमबाग में आज सिखों के चौथे गुरु, श्री गुरु रामदास जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर भाई दविंदर सिंह खानने वाले एवं भाई तरनवीर सिंह रब्बी जी ने अपनी मधुर गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुति से संगत को निहाल किया। गुरुद्वारा परिसर में गुरु साहिब की महिमा का गुणगान किया गया और संगत ने गुरु चरणों में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर विशेष सेवा कार्यों के लिए ऑक्सीजन मैन गुरप्रीत सिंह रामी, धर्मबीर सिंह बग्गा (टांडा) एवं गुरप्रीत सिंह बग्गा (सहारनपुर) को संत कश्मीर सिंह भूरी वाले डेरा की ओर से ‘फख्र-ए-कौम’ सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के भूपिंदर सिंह गिन्नी, डीएसजीएमसी के सचिव जस्मन सिंह नानी, मनजीत सिंह तलवार, बिहार अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य लखविंदर सिंह जी तथा राजेंद्र सिंह बग्गा लकी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सरोजनीनगर के लोकप्रिय विधायक राजेश्वर सिंह द्वारा बस का उद्घाटन रहा। इस बस का उपयोग कार सेवा एवं अन्य सेवा कार्यों के लिए किया जाएगा। पूरे कार्यक्रम के आयोजन में संदीप सिंह आनंद का विशेष सहयोग रहा।
इस पावन अवसर पर श्री गुरु रामदास जी की पवित्र गुरबाणी का स्मरण करते हुए संगत ने गुरु साहिब के बताए सेवा, विनम्रता एवं मानवता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान निर्मल सिंह, रतपाल सिंह गोल्डी, हरजीत सिंह सरला, राजेंद्र सिंह राजू, इकबाल सिंह, त्रिलोक सिंह तुतेजा, चरनजीत सिंह, भूपिंदर सिंह, परमजीत सिंह, परविंदर सिंह, गुरदीप सिंह सहित कमेटी के अन्य सदस्य एवं बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही।
लेखक के बारे में
Santosh Kumar Singh
श्री सिंह ‘विजुअल लाइव’ मासिक पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल के संपादक के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2004 से उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी सेवाएं देते हुए पत्रकारिता का लंबा अनुभव अर्जित किया है। लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय सहारा, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, राष्ट्रीय स्वरूप और भारत प्रतिदिन सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के लिए उन्होंने रिपोर्टिंग की है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लखनऊ आगमन से लेकर राजनीति, प्रशासन, जनसरोकार और शहर की महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। श्री सिंह की विशेष रुचि खोजी पत्रकारिता और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी इस्तेमाल में है। इंटरनेट आधारित शोध, सूचना के स्रोतों की पड़ताल और खबर की बारीकियों तक पहुंचने की उनकी कार्यशैली उन्हें अलग पहचान देती है। बदलते मीडिया परिदृश्य में वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं। पत्रकारिता के साथ उन्हें संगीत और यात्रा में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए जिज्ञासा, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और तथ्यों के प्रति ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं। Santosh Kumar Singh की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

करवा चौथ पर चांद का इंतजार होगा खास, जानें पूजा मुहूर्त और व्रत पारण का समय

चेतगंज की 140वीं नक्कटैया में दिखेगा एयर शो का नजारा, 100 से अधिक लाग-विमान बनेंगे आकर्षण

बलिया में आज से गूंजेगी जया किशोरी की भागवत कथा, 35–40 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना; मंत्री दयाशंकर सिंह ने परखी तैयारियां

नगरा में निकला आस्था का अनूठा ‘लाग जुलूस’, गलफड़ में नुकीली छड़ चुभोकर निकले श्रद्धालु
टॉप रीड्स

खादी कारीगरों की समस्याओं के समाधान के लिए केंद्र सरकार ने उठाए कदम: जीतन राम मांझी

बेमौसम बारिश से किसानों की फसल बर्बाद, सांसद रमाशंकर राजभर ने मांगा मुआवजा

यूपी में तीसरी बार सरकार बनाओ, UCC लागू करेंगे… अमित शाह ने 2027 के लिए भरी हुंकार, 312 सीटों का लक्ष्य

लखनऊ में बनेगा देश का सबसे बड़ा एंटरटेनमेंट पार्क, 2,000 करोड़ रुपये होंगे खर्च

पत्रकार से बने हजारों करोड़ के कारोबारी, आरके सिन्हा के निधन से शोक की लहर

'वोट चोरी' के आरोपों पर अमित शाह का राहुल गांधी-अखिलेश यादव को चैलेंज, बोले- संसद में हो खुली बहस

भारत: धर्म, कारोबार और आर्थिक सुधारों के बीच फंसा उद्यमी





Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).