स्थानीय निकाय कर्मियों की समस्याएं दूर नहीं हुई तो परिणाम भुगतेगी सरकार

10 वर्षों से लंबित मांगें पूरी न होने पर जताया आक्रोश
प्रदेश अध्यक्ष ने एकजुट होकर किया आंदोलन का आवाहन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ ने प्रदेश के अपने लाखों निकाय कर्मचारियों एवं अन्य समस्त प्रदेश के कर्मचारियों का आवाहन किया है कि जागो इस प्रदेश की सरकार कर्मचारियों की अनदेखी का परिणाम गत दिनों हुए विधान परिषद चुनाव के परिणाम से भुगत चुकी है यह प्रणाम कर्मचारियों के आक्रोश एवं उनकी समस्याओ की अनदेखी को दर्शाता है, प्रदेश का स्थानीय निकाय कर्मचारी पिछले 10 वर्षों से लगातार अपनी समस्याओ के समाधान को लेकर आंदोलनरत हैं अनेको अनुनय, विनय, पत्राचार, बैठक, धरना प्रदर्शन आदि करने के बाद माननीय न्यायालय की शरण में जाकर भी न्यायालय के दिए गए निर्देशों के क्रम में पिछले तीन माह से प्रदेश सरकार के स्थानीय निकाय के मंत्री एवं उनके नगर विकास के उच्च अधिकारी किसी भी मांग का कोई समाधान नहीं कर रहे हैं। इन स्थितियों में महासंघ पुनः मुख्यमंत्री और मंत्री नगर विकास को पत्र प्रेषित कर समय रहते लम्बित मांगो एवं पूर्व से लम्बित 10 सूत्रीय मांगों का समाधान करने की बात कही गई है। साथियों गत दिनों हुए विधान परिषद चुनाव में कर्मचारियों की अनदेखी का परिणाम इस सरकार को उठना पड़ा है और आगे भी यदि कर्मचारियों की समस्याओं की अनदेखी इसी प्रकार किया गया तो आने वाले चुनाव में भी प्रदेश का लाखों लाख कर्मचारी वोट पर चोट देने हेतु तत्पर हैl
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

खराब मौसम ने बदला सपा का कार्यक्रम, वाराणसी में अखिलेश यादव की 31 अक्टूबर की जनसभा निरस्त

'वोट चोरी' के आरोपों पर अमित शाह का राहुल गांधी-अखिलेश यादव को चैलेंज, बोले- संसद में हो खुली बहस

यूपी में तीसरी बार सरकार बनाओ, UCC लागू करेंगे… अमित शाह ने 2027 के लिए भरी हुंकार, 312 सीटों का लक्ष्य

BJP के मिशन 2027 में UCC प्रमुख मुद्दा, अमित शाह ने किया बड़ा एलान
टॉप रीड्स

खादी कारीगरों की समस्याओं के समाधान के लिए केंद्र सरकार ने उठाए कदम: जीतन राम मांझी

मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिलाओं को मिला सुरक्षा का संदेश

काशी बनेगी राष्ट्रीय सेस्टोबॉल का अखाड़ा, 60 से अधिक टीमों के बीच खिताबी जंग!

वाल्मीकि जयंती पर अजय राय का भाजपा पर हमला, खड़गे के समर्थन में दिया बयान

लखनऊ में MLC चुनाव की मतगणना शुरू, 29 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

'कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमला

यूपी में तीसरी बार सरकार बनाओ, UCC लागू करेंगे… अमित शाह ने 2027 के लिए भरी हुंकार, 312 सीटों का लक्ष्य




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).