Thu, Oct 15
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के एक मकान में धमाका, दो मंजिला मकान जमींदोज।★ मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1100 अंक चढ़ा, टैक्स में राहत की उम्मीद और ट्रम्प के ईरान पर हमला न करने के ऐलान का असर।★ भारतीय रेलवे ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया है। सितंबर में 13.55 करोड़ टन माल की ढुलाई की। यह पिछले साल सितंबर के मुकाबले 6.14 फीसदी अधिक है। बिजलीघरों तक कोयला पहुंचाने के लिए भी रेलवे ने मालगाड़ियों की संख्या बढ़ाई। महीने के दौरान कोयले की ढुलाई में सालाना आधार पर 9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।★ बिहार के वैशाली में गंगा में नाव डूबी, 13 मौतें, मरने वालों में एक ही परिवार की 7 बच्चियां; सभी श्राद्ध का भोज खाने जा रहे थे।★ ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, दुर्गा पंडाल जा रही थीं, आरोप- हमलावर नशे में थी, खुद को पूर्व सीएम की भतीजी बताया।★ यूपी: पीजी करने वाले डॉक्टरों को दस साल करनी होगी सरकारी सेवा, छोड़ने पर देना होगा एक करोड़ का बॉन्ड।★ अमेठी: बागी विधायक राकेश आज थामेंगे भाजपा का हाथ, उनके साथ विधायक अभय सिंह व विनोद चतुर्वेदी भी बनेंगे भाजपाई।★ कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने उन दावों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि सोमवार को दिल्ली में विरोध मार्च के दौरान राहुल गांधी ने उन्हें पीछे धकेल दिया। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं।★ दिल्ली में 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक निकाले गए लोकतंत्र मार्च के दौरान राहुल गांधी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से जुड़ा एक वीडियो विवाद का कारण बन गया। शिवकुमार ने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी ने उन्हें नहीं धकेला, बल्कि भीड़ अधिक होने के कारण पीछे आ रही गाड़ी में बैठने की सलाह दी थी।★ 'SIR ड्राफ्ट में नाम न होने का मतलब लिस्ट से हटाना नहीं है', बॉम्बे हाई कोर्ट से चुनाव आयोग ने कहा।★ वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के एक मकान में धमाका, दो मंजिला मकान जमींदोज।★ मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1100 अंक चढ़ा, टैक्स में राहत की उम्मीद और ट्रम्प के ईरान पर हमला न करने के ऐलान का असर।★ भारतीय रेलवे ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया है। सितंबर में 13.55 करोड़ टन माल की ढुलाई की। यह पिछले साल सितंबर के मुकाबले 6.14 फीसदी अधिक है। बिजलीघरों तक कोयला पहुंचाने के लिए भी रेलवे ने मालगाड़ियों की संख्या बढ़ाई। महीने के दौरान कोयले की ढुलाई में सालाना आधार पर 9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।★ बिहार के वैशाली में गंगा में नाव डूबी, 13 मौतें, मरने वालों में एक ही परिवार की 7 बच्चियां; सभी श्राद्ध का भोज खाने जा रहे थे।★ ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, दुर्गा पंडाल जा रही थीं, आरोप- हमलावर नशे में थी, खुद को पूर्व सीएम की भतीजी बताया।★ यूपी: पीजी करने वाले डॉक्टरों को दस साल करनी होगी सरकारी सेवा, छोड़ने पर देना होगा एक करोड़ का बॉन्ड।★ अमेठी: बागी विधायक राकेश आज थामेंगे भाजपा का हाथ, उनके साथ विधायक अभय सिंह व विनोद चतुर्वेदी भी बनेंगे भाजपाई।★ कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने उन दावों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि सोमवार को दिल्ली में विरोध मार्च के दौरान राहुल गांधी ने उन्हें पीछे धकेल दिया। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं।★ दिल्ली में 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक निकाले गए लोकतंत्र मार्च के दौरान राहुल गांधी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से जुड़ा एक वीडियो विवाद का कारण बन गया। शिवकुमार ने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी ने उन्हें नहीं धकेला, बल्कि भीड़ अधिक होने के कारण पीछे आ रही गाड़ी में बैठने की सलाह दी थी।★ 'SIR ड्राफ्ट में नाम न होने का मतलब लिस्ट से हटाना नहीं है', बॉम्बे हाई कोर्ट से चुनाव आयोग ने कहा।

केशव प्रसाद मौर्य ने अमित शाह से की भेंट, मिशन यूपी और संगठन पर चर्चा

By News Desk·25 Sept 2026 11:40 AM (IST)
0
केशव प्रसाद मौर्य ने अमित शाह से की भेंट, मिशन यूपी और संगठन पर चर्चा
  • गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन पर जताया हृदय से आभार

नई दिल्ली/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर आत्मीय शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाक़ात में आगामी चुनावों की रणनीति, संगठनात्मक कार्य तथा केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति सहित विभिन्न समसामयिक विषयों पर सार्थक एवं विस्तृत चर्चा हुई।

2027 में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने का संकल्प

बैठक के उपरांत उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक तीसरी बार सरकार बनाने के दृढ़ संकल्प को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री जी के साथ विस्तृत रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ। श्री मौर्य ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता प्रदेश भर में विशेष जनसंपर्क अभियान चलाकर 'डबल इंजन' सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को घर-घर पहुंचाएंगे। डबल इंजन सरकार की योजनाओं से किस प्रकार आम जनमानस और गरीब परिवारों का जीवन सुखमय, समृद्ध और सशक्त हुआ है, इसे प्रत्येक नागरिक तक साझा किया जाएगा। इसके साथ ही, 'विकसित भारत 2047' के राष्ट्रीय लक्ष्य की प्राप्ति हेतु भाजपा का नेतृत्व क्यों अनिवार्य है, यह संदेश भी जन-जन तक ले जाया जाएगा।

12 वर्षों में बदल गई देश की तस्वीर: श्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक कार्य

केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनहितैषी नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि जो ऐतिहासिक कार्य विपक्ष 70 वर्षों के शासन में नहीं कर सका, वह आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने बीते 12 वर्षों में धरातल पर साकार करके दिखा दिया है। पक्के आवास, नि:शुल्क स्वास्थ्य सुरक्षा, उज्ज्वला, हर घर नल से जल, पारदर्शी डीबीटी प्रणाली और विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे के निर्माण से देश के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का जीवन संवरा है। आज भारत जिस तेज गति से आर्थिक महाशक्ति और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है, उसे देखते हुए देश का कायाकल्प करने और विश्व पटल पर भारत का गौरव बढ़ाने के लिए श्री नरेंद्र मोदी का दूरदर्शी नेतृत्व देश की सर्वोच्च आवश्यकता है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी का जताया आभार

मुलाकात के बाद उपमुख्यमंत्री ने गृह मंत्री अमित शाह के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री जी का ओजस्वी मार्गदर्शन, सांगठनिक दृष्टि और ऊर्जावान परामर्श हमेशा संगठन और सरकार को नई दिशा व गति प्रदान करता है। डिप्टी सीएम ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एल लिखा कि “नई दिल्ली में करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री आदरणीय श्री @amitshah जी से शिष्टाचार भेंट कर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस दौरान वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने के संकल्प एवं विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। आपके अमूल्य समय एवं मार्गदर्शन के लिए हृदय से आभार!”

लेखक के बारे में

News Desk

‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

14 Oct 2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता और नए भारत की भाग्य विधाता बन रही यूपी की नारी: सीएम

14 Oct 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि के दौरान माँ कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की

13 Oct 2026

यूपीकॉन ने लॉन्च किया ‘उद्यमी बडी’, युवाओं को उद्यमिता की राह दिखाएगा

13 Oct 2026

दवा खरीदना हुआ महंगा, बीपी और हृदय रोग के मरीजों की बढ़ी परेशानी

12 Oct 2026

60 हजार ग्राम प्रहरियों के लिए अहम दिन होगा 13 अक्टूबर, मानदेय वृद्धि की उम्मीद

14 Oct 2026

मिशन शक्ति: लखनऊ की चार छात्राओं ने संभाली एक दिन की निदेशक की जिम्मेदारी

11 Oct 2026

यूपी कांग्रेस में गुटबाजी का विस्फोट, प्रदेश अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण समारोह में बवाल; कार्यकर्ताओं के बीच चले जूते

11 Oct 2026

पूर्वांचल से ओवैसी ने किया 2027 के चुनावी समर का शंखनाद, बोले- मोदी जी, नौजवानों के दिमाग और हौसलों को बंद नहीं कर सकते