Tue, Sep 22
V L MEDIA PVT.LTD.
ब्रेकिंग न्यूज़
ट्रम्प जंग के बीच ईरानी राष्ट्रपति से मिल सकते हैं, UN में आज से जनरल डिबेट, 193 देशों के नेता जुटेंगे। एशियन गेम्स फाइनल में भारत Vs श्रीलंका, शेफाली वर्मा ने टूर्नामेंट में 140 रन बनाए; बारिश हुई तो गोल्ड इंडिया को मिलेगा। भारत में 17 साल में सबसे सूखा मानसून, बिहार में 37% कम बारिश, राजस्थान में 21%; अल नीनो का असर; सीजन खत्म होने में 9 दिन बचे। दिल्ली में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म: कालकाजी मंदिर के पास हुई हैवानियत, दर्शन करने आई थी पीड़िता। सूरत में संगिनी टेक्स्टाइल मार्केट आग में कर्मचारी ने ₹24 करोड़ का सामान फूंका, मालिकों ने वेतन का ₹10000 नहीं दिया तो ₹150 के पेट्रोल से मार्केट में आग लगाई। जम्मू-सियालदह एक्सप्रेस पर पथराव: इंजन का शीशा टूटा, वंदेभारत को रास्ते में रोका, जांच में जुटीं एजेंसियां। बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र में ध्वनि प्रदूषण का मामला उठाया, बोला- हम किसी धर्म-त्योहार के नहीं, शोर के खिलाफ; राज्य सरकार से गाइडलाइन मांगी। हर 4 में से 1 डॉक्टर रिटायरमेंट के करीब, 67 देशों में डॉक्टर्स की कमी का खतरा; लेकिन भारत में 55+ के सिर्फ 12% डॉक्टर। UAPA में भी आरोपी को लिखित में बताने होंगे गिरफ्तारी के कारण', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला। UPI पेमेंट पर उपभोक्ता को नहीं देना होगा चार्ज, वित्त मंत्री ने साफ किया नियम; व्यापारी देगा 0.4% MDR. ट्रम्प जंग के बीच ईरानी राष्ट्रपति से मिल सकते हैं, UN में आज से जनरल डिबेट, 193 देशों के नेता जुटेंगे। एशियन गेम्स फाइनल में भारत Vs श्रीलंका, शेफाली वर्मा ने टूर्नामेंट में 140 रन बनाए; बारिश हुई तो गोल्ड इंडिया को मिलेगा। भारत में 17 साल में सबसे सूखा मानसून, बिहार में 37% कम बारिश, राजस्थान में 21%; अल नीनो का असर; सीजन खत्म होने में 9 दिन बचे। दिल्ली में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म: कालकाजी मंदिर के पास हुई हैवानियत, दर्शन करने आई थी पीड़िता। सूरत में संगिनी टेक्स्टाइल मार्केट आग में कर्मचारी ने ₹24 करोड़ का सामान फूंका, मालिकों ने वेतन का ₹10000 नहीं दिया तो ₹150 के पेट्रोल से मार्केट में आग लगाई। जम्मू-सियालदह एक्सप्रेस पर पथराव: इंजन का शीशा टूटा, वंदेभारत को रास्ते में रोका, जांच में जुटीं एजेंसियां। बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र में ध्वनि प्रदूषण का मामला उठाया, बोला- हम किसी धर्म-त्योहार के नहीं, शोर के खिलाफ; राज्य सरकार से गाइडलाइन मांगी। हर 4 में से 1 डॉक्टर रिटायरमेंट के करीब, 67 देशों में डॉक्टर्स की कमी का खतरा; लेकिन भारत में 55+ के सिर्फ 12% डॉक्टर। UAPA में भी आरोपी को लिखित में बताने होंगे गिरफ्तारी के कारण', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला। UPI पेमेंट पर उपभोक्ता को नहीं देना होगा चार्ज, वित्त मंत्री ने साफ किया नियम; व्यापारी देगा 0.4% MDR.

वाराणसी में IPS अधिकारियों को दी गई विदाई, पुलिस आयुक्त ने कार्यों की सराहना की

By Ashutosh Kumar Sharma·22 Sept 202655
0
वाराणसी में IPS अधिकारियों को दी गई विदाई, पुलिस आयुक्त ने कार्यों की सराहना की

वाराणसी। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल की ओर से कैंप कार्यालय में स्थानांतरित IPS अधिकारी प्रमोद कुमार और श्रुति श्रीवास्तव के लिए विदाई समारोह आयोजित किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों को स्मृति चिह्न और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके कार्यकाल में किए गए कार्यों की सराहना की गई।

कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण में निभाई जिम्मेदारी

पुलिस आयुक्त ने कहा कि दोनों अधिकारियों ने पुलिस उपायुक्त के रूप में अपने-अपने जोन और इकाइयों में कानून-व्यवस्था तथा अपराध नियंत्रण की जिम्मेदारी संभाली। अपराधों की रोकथाम और अनावरण, वांछित एवं सक्रिय अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई और संवेदनशील मामलों में त्वरित पुलिस कार्रवाई पर विशेष ध्यान दिया गया।

जनशिकायतों के निस्तारण के साथ थाना प्रभारियों और अधीनस्थ अधिकारियों की नियमित समीक्षा एवं पर्यवेक्षण के जरिए पुलिसिंग की गुणवत्ता बेहतर करने के प्रयास किए गए।

पुलिस व्यवस्था और बल प्रबंधन पर रहा जोर

महत्वपूर्ण अवसरों और कानून-व्यवस्था की चुनौतियों के दौरान पुलिस बल की रणनीतिक तैनाती, बेहतर समन्वय और प्रभावी नेतृत्व के जरिए व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में दोनों अधिकारियों की भूमिका रही।

इसके अलावा पुलिस लाइन के सौंदर्यीकरण, स्वच्छता और आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में भी पहल की गई।

संवेदनशील मामलों में बेहतर समन्वय

विदाई समारोह में बताया गया कि दोनों अधिकारियों ने लंबित विवेचनाओं की समीक्षा, अपराध नियंत्रण की रणनीति और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में त्वरित निर्णय लेने पर जोर दिया। महिला एवं पीड़ितों से संबंधित मामलों में संवेदनशीलता और आमजन के साथ बेहतर संवाद को भी पुलिसिंग का हिस्सा बनाया गया।

नई तैनाती के लिए शुभकामनाएं

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कहा कि स्थानांतरण पुलिस सेवा की सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया है। उन्होंने दोनों अधिकारियों को नई तैनाती पर बेहतर कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

समारोह के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों के साथ कार्यानुभव और संस्मरण साझा किए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ये अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन राजेश पाण्डेय, पुलिस उपायुक्त गोमती जोन नीतू समेत कमिश्नरेट वाराणसी के अन्य राजपत्रित अधिकारी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar Sharma

मूल रूप से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आशुतोष कुमार शर्मा पेशे से स्कूल प्रधानाचार्य हैं। पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े श्री शर्मा की डिजिटल मीडिया, नई तकनीकों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि तकनीक और मीडिया का समन्वय ही भविष्य की पत्रकारिता की दिशा तय करेगा। मीडिया को समाज का चौथा स्तंभ मानते हुए वे सच्चाई, तथ्यपरकता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Ashutosh Kumar Sharma की सभी खबरें देखें

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

20 Sept 20262365

कैंट के दो वार्डों में बदलेगी सूरत, ₹225 करोड़ से सीवर, पेयजल और सड़क परियोजनाओं को मिली रफ्ता

20 Sept 20262250

स्टेशनों पर स्वच्छता का संदेश, गया और डेहरी ऑन सोन में बच्चों ने रंगों से सजाया स्वच्छता का संकल्प

20 Sept 20261925

कैनवास पर उतरे बच्चों के सपने, ऑन स्पॉट ड्राइंग में 300 से ज्यादा नन्हे कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा

19 Sept 20263425

जनसंख्या से आगे समाज की बदलती कहानी - विमर्श

19 Sept 20263870

मां-बेटी की हत्या का खुलासा, सामाजिक प्रतिष्ठा के लिए रची गई साजिश; पति समेत तीन गिरफ्तार

19 Sept 20264040

22 सितंबर के बाद यूपी में थमेगा मानसून

19 Sept 20262915

स्टेशनों से शेड तक चला सफाई अभियान, डीडीयू मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पर जोर

19 Sept 20262520

भक्ति भाव ऐसा कि जमीन और सीढ़ी पर बैठ कर लोग देख रहे हनुमान अंश