दिल्ली में 3 दिन तक झमाझम बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी; IMD ने जारी किया

दिल्ली में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। कुछ इलाकों में बारिश और आंधी-तूफान से सामान्य कामकाज प्रभावित हो सकता है। बारिश की गतिविधियां अगले तीन दिन तक जारी रहेंगी।
नई दिल्लीः दिल्ली में बुधवार को भी मौसम सुहावना है और आकाश में बादल छाए हुए हैं। दिल्ली-एनसीआर में अगले 24 घंटे के दौरान बारिश के आसार हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। दोपहर में कुछ जगहों पर हल्की बारिश और कुछ जगहों पर मध्यम बारिश हो सकती है। शाम या रात के समय भी कई जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 32°C से 34°C और 23°C से 25°C के बीच रहने की संभावना है।
दिल्ली में गुरुवार को कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली में गुरुवार को भी बादल छाए रहेंगे। सुबह से दोपहर के बीच कई जगहों पर हल्की बारिश और कुछ जगहों पर मध्यम बारिश हो सकती है। शाम/रात के समय भी कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 31°C से 33°C और 22°C से 24°C के बीच रहने की संभावना है। ज़्यादातर जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहेगा। सुबह के समय 20 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती है।
दिल्ली में शुक्रवार को भी बादल छाए रहेंगे। सुबह से दोपहर के बीच कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। शाम या रात के समय कई जगहों पर फिर से हल्की बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 32°C से 34°C और 22°C से 24°C के बीच रहने की संभावना है। कई जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहेगा।
दिल्ली में हुई झमाझम बारिश
बता दें कि बीते 24 घंटे में दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हुई। आयानगर में सबसे अधिक 49.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम केंद्र सफदरजंग में 10.8 मिलीमीटर, पालम में 8.3 मिलीमीटर, लोधी रोड में 3.9 मिलीमीटर और रिज में तीन मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पालम में न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड में 26.7 डिग्री सेल्सियस, रिज में 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा नोएडा और गुरुग्राम समेत कई जगहों पर बारिश की वजह से लोगों को ट्रैफिक जाम का भी सामना करना पड़ा।
लेखक के बारे में
Santosh Singh
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। यह लेखक Visual Live के लिए पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। Santosh Singh की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

लखनऊ में 265 करोड़ से बनेगा आधुनिक बस टर्मिनल, 18 शहरों में चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें

एकमा अमृत भारत स्टेशन का GM उदय बोरवणकर ने किया निरीक्षण, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश

मंडल चिकित्सालय में 105 लोगों का BMD परीक्षण, ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव को लेकर किया जागरूक

गोरखनाथ मंदिर से CM योगी ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा
टॉप रीड्स

यूपी कांग्रेस में गुटबाजी का विस्फोट, प्रदेश अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण समारोह में बवाल; कार्यकर्ताओं के बीच चले जूते

उर्दू ड्रामा कार्यशाला में विवाद, नाटक के मंचन से पहले चार प्रतिभागियों को हटाने का आरोप

फ्लाइट से हिरासत, ट्रेनें रद्द और इंटरनेट बंद! अभिजीत दीपके मामले में बड़े दावे

पूर्वांचल से ओवैसी ने किया 2027 के चुनावी समर का शंखनाद, बोले- मोदी जी, नौजवानों के दिमाग और हौसलों को बंद नहीं कर सकते

यूपी के 18 शहरों में चलेंगी 1725 एसी इलेक्ट्रिक बसें, योगी कैबिनेट की मुहर

अब ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ कहलाएगा जेवर एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट की मुहर

जमीन कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, शिवम यादव समेत तीन पर चाकू से हमला; 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).