एकमा अमृत भारत स्टेशन का GM उदय बोरवणकर ने किया निरीक्षण, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश

वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने बुधवार को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित किए जा रहे एकमा स्टेशन का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन के निर्माण और यात्री सुविधाओं से जुड़े विभिन्न कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को काम निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।
सांसद के साथ निर्माण कार्यों पर हुई चर्चा
निरीक्षण के बाद महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के साथ एकमा स्टेशन के निर्माणाधीन कार्यों पर विस्तृत चर्चा की।
द्वितीय प्रवेश द्वार को लेकर रेल यात्रियों और स्थानीय लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कार्ययोजना तैयार करने पर चर्चा हुई। महाप्रबंधक ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे रेनोवेशन और सुंदरीकरण के कार्यों को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि पुनर्विकास कार्य निर्धारित समय-सीमा में और तय मानकों के अनुरूप पूरे किए जाएं।
द्वितीय प्रवेश द्वार और यात्री सुविधाओं का लिया जायजा
निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के साथ द्वितीय प्रवेश द्वार के लेआउट का अवलोकन किया और आवश्यक सुझाव दिए।
उन्होंने पेयजल व्यवस्था, सर्कुलेटिंग एरिया और प्लेटफॉर्म पर चल रहे कार्यों की प्रगति देखी। पे एंड यूज शौचालय की साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया गया। महिला और पुरुष प्रतीक्षालयों की सुविधाओं, आरपीएफ ड्यूटी पोस्ट में प्रकाश व्यवस्था और स्टेशन अधीक्षक कक्ष में विफलता पंजिका समेत विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन किया गया।
बुकिंग कार्यालय और रिले रूम का निरीक्षण
महाप्रबंधक ने बुकिंग कार्यालय-सह-आरक्षण केंद्र में उपलब्ध व्हीलचेयर और स्ट्रेचर की व्यवस्था देखी। इसके अलावा रिले रूम का भी निरीक्षण किया गया।
उन्होंने संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के साथ रेल परिसंपत्तियों के उचित रखरखाव, यात्री सुविधाओं में लगातार सुधार, स्वच्छता और स्टेशन परिसर के बेहतर रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
महाराजगंज स्टेशन का भी किया निरीक्षण
इसके बाद महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल और विधायक हेम नारायण साह के साथ महाराजगंज स्टेशन का भी निरीक्षण किया।
यहां उन्होंने निर्माणाधीन स्टेशन भवन, गुड्स शेड और समपार पर निर्माणाधीन अंडरपास (एलएचएस) का जायजा लिया। गुड्स शेड में माल की सुगम आवाजाही के लिए प्रवेश और निकास प्वाइंट, पेयजल तथा प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
अंडरपास निर्माण में संरक्षा पर जोर
महाराजगंज स्टेशन पर अंडरपास निर्माण की प्रगति की जानकारी लेते हुए महाप्रबंधक ने निर्माण कार्य को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने पर जोर दिया। उन्होंने अंडरपास निर्माण के दौरान संरक्षा मानकों का विशेष रूप से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और वाराणसी मंडल के अधिकारी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumar Sharma
मूल रूप से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आशुतोष कुमार शर्मा पेशे से स्कूल प्रधानाचार्य हैं। पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े श्री शर्मा की डिजिटल मीडिया, नई तकनीकों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि तकनीक और मीडिया का समन्वय ही भविष्य की पत्रकारिता की दिशा तय करेगा। मीडिया को समाज का चौथा स्तंभ मानते हुए वे सच्चाई, तथ्यपरकता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Ashutosh Kumar Sharma की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

मंडल चिकित्सालय में 105 लोगों का BMD परीक्षण, ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव को लेकर किया जागरूक

गोरखनाथ मंदिर से CM योगी ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा

लखनऊ GPO में ₹10 में मिलेंगे विशेष वाटरप्रूफ लिफाफे

दिल्ली में 3 दिन तक झमाझम बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी; IMD ने जारी किया
टॉप रीड्स

अतिक्रमण अभियान पर पार्षद-जोनल अधिकारी में तीखी नोकझोंक, वसूली और छेड़छाड़ के आरोपों से मामला गरमाया

शक्ति बाल विद्या मंदिर और यूनिवर्सल जूनियर हाई स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू, विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

बलिया: अंडर-17 स्टेट के लिए दो खिलाड़ियों का चयन

कैप्टन स्मित मच्छार को अशोक चक्र से सम्मानित करने की मांग

पटरी दुकानदारों से कथित वसूली के विरोध में भाजपा पार्षद का धरना

जाति प्रमाण पत्र के लिए 50 हजार की मांग, डीएम ने लेखपाल को किया निलंबित

बलिया में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौके पर मौत; साथी गंभीर



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).