Fri, Sep 11
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
पहलवान विनेश फोगाट को 2026 सीनियर विश्व चैंपियनशिप के चयन ट्रायल में उतरने की अनुमति नहीं मिली, दिल्ली हाईकोर्ट ने 14 सितंबर को होने वाले ट्रायल के लिए नियमों में विशेष छूट देने से इनकार कर दिया। कांगो के 2 स्कूलों में आग, 26 स्टूडेंट्स की मौत, लकड़ी से बने घर ज्यादा, इसलिए तेजी से फैली आग, जान बचाने खिड़कियों से कूदे बच्चे। 9/11 हमलों को 25 साल पूरे हो गए हैं। 11 सितंबर 2001 को अमेरिका पर हुए आतंकी हमलों में 2977 लोगों की जान गई थी। चार विमानों को हाईजैक किया गया, जिनमें से दो न्यूयॉर्क के ट्विन टावर से टकराए, तीसरा अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन से जा टकराया और चौथा विमान पेनसिल्वेनिया में जा गिरा। अमेरिकी जांच के मुताबिक इन हमलों को अल-कायदा के 19 आतंकियों ने अंजाम दिया था। अमेरिका-ईरान तनाव का असर, कच्चे तेल की कीमत 107 डॉलर के पार, भारत पर भी पड़ेगा प्रभाव। महिला एशिया कप में टीम इंडिया ने एक बार फिर अपना दबदबा साबित कर दिया है। सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 40 रन से हराकर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 149 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 109 रन ही बना सकी। भारतीय महिला हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 19-0 से हराया, जूनियर एशिया कप में सबसे बड़ी जीत, पूजा की हैट्रिक, सेमीफाइनल में पहुंची डिफेंडिंग चैंपियन। विजय की पार्टी TVK को चुनाव आयोग ने मान्यता दी, तमिलनाडु-पुडुचेरी में रजिस्टर्ड पार्टी, ‘सीटी’ चुनाव चिह्न पक्का हुआ, विजय ने कहा यह चमत्कार है। बैग लेकर पार्टी ऑफिस पहुंचे, नगर निगम के चुनाव के बाद राजस्थान में BJP-कांग्रेस ने शुरू की प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शुक्रवार को होगा। इस चरण में प्रदेश के छह नगर निगमों समेत कई नगर परिषदों और नगर पालिकाओं में मतदाता अपने प्रतिनिधि चुनेंगे। चुनाव परिणाम 14 सितंबर को घोषित किए जाएंगे। दूसरे चरण में कुल 4,774 वार्डों के लिए मतदान होगा। इसरो का अलर्ट : अक्तूबर से दिसंबर तक 3 चक्रवात का खतरा, 83% ज्यादा शक्तिशाली, तेज हवाओं के साथ होगी भारी बारिश? पहलवान विनेश फोगाट को 2026 सीनियर विश्व चैंपियनशिप के चयन ट्रायल में उतरने की अनुमति नहीं मिली, दिल्ली हाईकोर्ट ने 14 सितंबर को होने वाले ट्रायल के लिए नियमों में विशेष छूट देने से इनकार कर दिया। कांगो के 2 स्कूलों में आग, 26 स्टूडेंट्स की मौत, लकड़ी से बने घर ज्यादा, इसलिए तेजी से फैली आग, जान बचाने खिड़कियों से कूदे बच्चे। 9/11 हमलों को 25 साल पूरे हो गए हैं। 11 सितंबर 2001 को अमेरिका पर हुए आतंकी हमलों में 2977 लोगों की जान गई थी। चार विमानों को हाईजैक किया गया, जिनमें से दो न्यूयॉर्क के ट्विन टावर से टकराए, तीसरा अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन से जा टकराया और चौथा विमान पेनसिल्वेनिया में जा गिरा। अमेरिकी जांच के मुताबिक इन हमलों को अल-कायदा के 19 आतंकियों ने अंजाम दिया था। अमेरिका-ईरान तनाव का असर, कच्चे तेल की कीमत 107 डॉलर के पार, भारत पर भी पड़ेगा प्रभाव। महिला एशिया कप में टीम इंडिया ने एक बार फिर अपना दबदबा साबित कर दिया है। सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 40 रन से हराकर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 149 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 109 रन ही बना सकी। भारतीय महिला हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 19-0 से हराया, जूनियर एशिया कप में सबसे बड़ी जीत, पूजा की हैट्रिक, सेमीफाइनल में पहुंची डिफेंडिंग चैंपियन। विजय की पार्टी TVK को चुनाव आयोग ने मान्यता दी, तमिलनाडु-पुडुचेरी में रजिस्टर्ड पार्टी, ‘सीटी’ चुनाव चिह्न पक्का हुआ, विजय ने कहा यह चमत्कार है। बैग लेकर पार्टी ऑफिस पहुंचे, नगर निगम के चुनाव के बाद राजस्थान में BJP-कांग्रेस ने शुरू की प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शुक्रवार को होगा। इस चरण में प्रदेश के छह नगर निगमों समेत कई नगर परिषदों और नगर पालिकाओं में मतदाता अपने प्रतिनिधि चुनेंगे। चुनाव परिणाम 14 सितंबर को घोषित किए जाएंगे। दूसरे चरण में कुल 4,774 वार्डों के लिए मतदान होगा। इसरो का अलर्ट : अक्तूबर से दिसंबर तक 3 चक्रवात का खतरा, 83% ज्यादा शक्तिशाली, तेज हवाओं के साथ होगी भारी बारिश?

‘देशभक्ति का टेस्ट’ या राजनीतिक दबाव?

Published By News DeskAuthor: Rajendra Sharma·24 Aug 2026905
0
‘देशभक्ति का टेस्ट’ या राजनीतिक दबाव?

मिल गया, मिल गया, मिल गया। देशभक्ति का टेस्ट मिल गया। टेस्ट भी एकदम आसान और मुफ्त भी। और मधुर। बल्कि संगीतमय। बहुत ही सिंपल टेस्ट है– वंदे मातरम् गाओ और देशभक्त कहलाओ! अब यह तो स्वयं सिद्ध है कि जो वंदे मातरम् भी नहीं गाए, वह कैसे भारतीय माना जाए?

पर अब क्या सचमुच मोदी जी जो कुछ भी करेंगे, विरोधी उसका ही विरोध करने लगेंगे? यह अंध-विरोध नहीं तो और क्या है? बताइए, अब विरोधियों को मोदी जी के देशभक्ति टेस्ट का भी विरोध करना है! मोदी जी ने और सिर्फ मोदी जी ने ही क्यों, उनकी पूरी सरकार ने और सिर्फ सरकार ने ही क्यों, उनके संघ परिवार ने, गोदी परिवार ने, बड़े कारोबारी संसार ने, सब ने मिलकर देशभक्ति का एक टेस्ट निकाला है। कड़ी मेहनत के बाद देशभक्ति का टेस्ट निकाला है। कड़ी मेहनत भी, साल-छ: महीने की नहीं, एक-दो साल की भी नहीं, पूरे बारह साल की कड़ी मेहनत के बाद देशभक्ति टेस्ट निकाला है। बल्कि इसमें अगर मोदी जी के उन प्रयत्नों को भी जोड़ दिया जाए, जो उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए ही शुरू कर दिए थे, तो पूरी चौथाई सदी की मेहनत के बाद भगवा कुनबे ने यह देशभक्ति टेस्ट निकाला है। पर मोदी जी के विरोधी हैं कि उसका भी विरोध कर रहे हैं।

📖 Read Also: वंदे मातरम् की विरासत की रक्षा को भाजपा का संकल्प, कांग्रेस के फैसले का किया कड़ा विरोध

देशभक्ति का इतना सिंपल, इतना कारगर टेस्ट देखकर तो अब ज्ञानेश कुमार को भी अफसोस हो रहा होगा कि एसआईआर के चक्कर में नाहक इतनी गालियां खायीं। नाम काटे। नाम जोड़े। तार्किक विसंगति लगायी। और भी न जाने क्या-क्या किया, सिर्फ घुसपैठियों को खोज कर निकालने के लिए ही तो! क्योंकि उनसे किसी ने पूछा था कि घुसपैठियों को वोटर लिस्ट में रहना चाहिए क्या? काश, उन्हें भी तब यह देशभक्ति टेस्ट मिल जाता, तो उनका भी काम कितना आसान हो जाता। जो वंदे मातरम् नहीं गाए, वह वोटर सूची तो क्या देश के ही बाहर जाए। देशभक्ति के टेस्ट में ना पास होने वालों को, देश में रहने देना चाहिए क्या?

पर विरोधी हैं कि इतने आसान टेस्ट का भी विरोध कर रहे हैं। बहुतों को तो देशभक्ति के टेस्ट के आइडिया से ही प्रॉब्लम है। कह रहे हैं कि नागरिक के अधिकार से हम इस देश में रहते ही नहीं हैं, इस देश के मालिक भी हैं। देशभक्ति हमारे और देश के बीच का निजी मामला है, इसमें सरकार कैसे घुस सकती है और वह भी अपना ही नपना लेकर। और इनमें कई तो इतने दुष्ट हैं कि सबसे पहले तो उन्हें मोदी जी की सरकार की देशभक्ति टेस्ट कराने की योग्यता पर ही बहस करनी है। यह पेपर लीक वाली बात नहीं है। कहते हैं कि बाकी के ज्यादातर देशवासियों के पुरखों ने तो तभी देशभक्ति का टेस्ट दे दिया था, जब अंगरेज यह टेस्ट लिया करते थे। अंगरेजी राज का टेस्ट बहुत सख्त था। वह राज लाठी, जेल, गोली से और कभी-कभी तो फांसी से भी टेस्ट लेता था। पर तब जिन मोदी जी के पुरखे कभी देशभक्ति के टेस्ट में पास होना तो दूर रहा, उसमें बैठे तक नहीं, अब किस मुंह से दूसरों से देशभक्ति का टेस्ट देने की मांग कर सकते हैं?

उनसे भी ज्यादा ऐसे हैं, जो कह रहे हैं टेस्ट की बात तो खैर मजाक है, पर वंदे मातरम् गाने-गवाने में प्रॉब्लम नहीं है। हमारे पुरखे तो जमाने से गाते आए हैं, बल्कि उन्होंने ही इसे गाने के लिए अंगरेजों की लाठियां खा-खाकर, इसे गाने को देशभक्ति की निशानी बनाया था। हां! इतना जरूर है कि आम लोगों के बीच देशभक्ति की निशानी तो बने थे सिर्फ दो शब्द-- ‘‘वंदे मातरम्’’। फिर भी गीत के पहले दो बंद भी गाना हमें मंजूर है, जो हम नब्बे साल से गाते आए हैं। रवींद्र नाथ टैगोर ने कहा था कि उतना गीत ही पूरे देश के गाने के लायक है। संविधान सभा ने भी कहा था कि इतना ही गीत राष्ट्रीय गीत होने के लायक है। लेकिन, पूरा गीत, सभी छ: बंद गाने की जबर्दस्ती, न नब्बे साल पहले देश को मंजूर थी और न आज मंजूर है।

मगर, यह तो एक तरह से देशभक्ति के टेस्ट को ही नामंजूर करना हो गया। अब देश भक्ति में नाप-जोख, मोल-तोल नहीं होता है। देशभक्ति में कम ज्यादा कुछ नहीं होता है -- मोहब्बत की तरह या तो होती है या नहीं होती है। टेस्ट भी भरोसेमंद तभी होता है, जब पूरा हो। सही टेस्ट के लिए, वंदे मातरम् तो पूरा ही गाना पड़ेगा। सच पूछिए तो शुरू के बंद तो इतने टैम से गाए जा रहे हैं कि उनका तो टेस्टिंग वाला प्रभाव ही अब करीब-करीब खत्म हो चुका है। वह जो जनगण मन जैसा मामला हो गया है, जिसे कोई भी गाकर पास हो सकता है। असली टेस्ट तो बाद वाले पदों में ही है। याददाश्त का टेस्ट भी नहीं, असली देशभक्ति का टेस्ट -- इसका इम्तहान कि देशभक्ति साबित करने के लिए, अपने धार्मिक या अन्य विश्वासों को पूरी तरह छोडऩे को तैयार हो या नहीं? नहीं ; तो हो गया टेस्ट -- यही तो साबित करना था!

और यह दलील तो एकदम ही गलत है कि 1937 से हम तो वंदे मातरम् के पहले दो अंतरे ही गाते आए हैं, इसलिए अब भी पहले दो अंतरे ही गाएंगे। तब अंगरेज नहीं गाने देते थे, इसलिए दो अंतरे गाना तो छोड़ो, ‘‘वंदे मातरम्’’ बोलना भी काफी था। बल्कि बहुतेरे तो ऐसे अंडरग्राउंड देशभक्त थे कि ‘‘वंदे मातरम्’’ भी नहीं बोलते थे। और दस साल में चूंकि दो अंतरे गाने की ही आदत पड़ गयी, तो संविधान सभा ने भी बिना सोचे-समझे उतने को ही राष्ट्रीय गीत बना दिया। पर जब अंगरेज चले गए, उनके डंडे चले गए, जब तब वाले अंडर ग्राउंड देशभक्तों के वारिसों का राज आ गया, तब क्यों न सब से वंदे मातरम के पूरे छ: अंतरे गवाए जाएं! और जो न गाए, उसे पाकिस्तान, अफगानिस्तान, कब्रिस्तान, कहीं तो भिजवाएं।

अब प्लीज कोई ये मत कहना कि वंदे मातरम् गाने वाली देशभक्ति की परीक्षा, खुद नागपुर परिवार ने क्यों नहीं अपनायी? वे खुद सदा ‘‘नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे’’ ही क्यों करते रहे? सुना है नाथूराम गोडसे ने तो गांधी की हत्या के लिए फांसी से पहले भी ‘‘नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे’’ ही किया था। सिंपल है, वे सब तब अंडरग्राउंड देशभक्त थे। ‘‘नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे’’ उनका वंदे मातरम् ही तो था, अंग्रेजों से छुपा हुआ भी और पूरा भी। अब ओवरग्राउंड हैं, तो पूरा वंदे मातरम गाएंगे भी और बाकी सब से गवाएंगे भी। अब वे यह कहने को आज़ाद हैं ‘भारत में अगर रहना होगा, वंदे मातरम गाना होगा’। जेन ज़ी अपना देख ले, उसे वंदे मातरम् गाना है या बाहर जाना है!

लेखक के बारे में

News Desk

‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

10 Sept 20262660

116 ट्रकों का वजन बढ़ाने के मामले में आरटीओ कार्यालय पर आत्मदाह करने पहुंचे ट्रांसपोर्टर

10 Sept 20261390

हॉस्टल की दाल में मिला मरा कीड़ा, बीबीडी कॉलेज में Gen Alpha छात्रों का हंगामा,  तोड़फोड़ 

09 Sept 20262160

पहले डर हटाया, फिर बेटी को पढ़ाया-हुनर दिया और रोजगार से जोड़ा, अब आत्मनिर्भरता की राह पर यूपी की महिलाएं : योगी

10 Sept 2026925

सब्जी विक्रेता की संदिग्ध मौत, दोस्त पर हत्या का आरोप, झाड़ियों में मिला शव

07 Sept 20264695

अखिलेश पर संगीत सोम का बड़ा हमला, मुजफ्फरनगर दंगे से PDA और एनकाउंटर तक गिनाए आरोप; बोले- ‘यूपी में नहीं चलेगा मुगल राज’

07 Sept 20265340

लखनऊ ने वायु गुणवत्ता सुधार में रचा इतिहास

07 Sept 20264770

2027 में प्रचंड बहुमत से भाजपा सरकार बनाने का लक्ष्य: केशव मौर्य

10 Sept 2026470

मूंछों पर ताव से शुरू हुई सियासी नोकझोंक, अखिलेश ने मंच पर बुलाकर कार्यकर्ता से कराया मूंछों पर ताव