यूपी में बिजली व्यवस्था होगी और सुदृढ़, एसएलडीसी के आधुनिकीकरण में तेजी के निर्देश

लखनऊ। प्रदेश में सुचारु, सुरक्षित और विश्वसनीय बिजली आपूर्ति को लेकर शासन ने विद्युत व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में कदम तेज कर दिए हैं। प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष रणवीर प्रसाद ने बुधवार को लखनऊ स्थित स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर (एसएलडीसी) का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एसएलडीसी के आवश्यक आधुनिकीकरण का कार्य शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान रणवीर प्रसाद ने एसएलडीसी की कार्यप्रणाली के साथ रियल टाइम ग्रिड मॉनिटरिंग, SCADA सिस्टम और लोड प्रबंधन की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से ग्रिड की मौजूदा स्थिति और बिजली की मांग-आपूर्ति के प्रबंधन से जुड़े पहलुओं पर भी जानकारी प्राप्त की।
https://x.com/UPPCLLKO/status/2102714785804791936?s=20
बिजली की मांग और उत्पादन के बीच संतुलन पर जोर
अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की पूरी विद्युत व्यवस्था में एसएलडीसी की भूमिका महत्वपूर्ण है। यह केंद्र बिजली के लोड का रियल टाइम आकलन और पूर्वानुमान करता है तथा उत्पादन केंद्रों से मिलने वाली बिजली और वितरण निगमों की मांग के बीच संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है।
उन्होंने ग्रिड फ्रीक्वेंसी को स्थिर रखने और विद्युत लाइनों को ओवरलोडिंग से बचाने पर विशेष जोर दिया। साथ ही ट्रिपिंग अथवा ब्रेकडाउन की स्थिति में त्वरित रिस्टोरेशन और आवश्यकता के अनुसार वैकल्पिक स्रोत से बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
रणवीर प्रसाद ने नवीकरणीय ऊर्जा, विशेषकर सोलर और विंड पावर के ग्रिड में एकीकरण तथा एबीटी मीटरिंग के प्रबंधन की जानकारी भी ली।
अधिक मांग के दौरान सतर्कता बरतने के निर्देश
प्रमुख सचिव ने कहा कि आने वाला एक महीना गर्मी और बिजली की अधिक मांग के लिहाज से चुनौतीपूर्ण है। ऐसे में लोड डिस्पैच के दौरान विशेष सतर्कता बरती जाए, ताकि अनावश्यक ओवरलोडिंग और ट्रिपिंग की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए ग्रिड की लगातार निगरानी और प्रभावी लोड प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए। रणवीर प्रसाद करीब 11 बजे एसएलडीसी पहुंचे। निरीक्षण के दौरान निदेशक (तकनीकी) एसके दास, स्टाफ ऑफिसर राजीव वर्मा, एसएलडीसी के अधीक्षण अभियंता और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Santosh Kumar Singh
श्री सिंह ‘विजुअल लाइव’ मासिक पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल के संपादक के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2004 से उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी सेवाएं देते हुए पत्रकारिता का लंबा अनुभव अर्जित किया है। लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय सहारा, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, राष्ट्रीय स्वरूप और भारत प्रतिदिन सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के लिए उन्होंने रिपोर्टिंग की है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लखनऊ आगमन से लेकर राजनीति, प्रशासन, जनसरोकार और शहर की महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। श्री सिंह की विशेष रुचि खोजी पत्रकारिता और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी इस्तेमाल में है। इंटरनेट आधारित शोध, सूचना के स्रोतों की पड़ताल और खबर की बारीकियों तक पहुंचने की उनकी कार्यशैली उन्हें अलग पहचान देती है। बदलते मीडिया परिदृश्य में वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं। पत्रकारिता के साथ उन्हें संगीत और यात्रा में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए जिज्ञासा, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और तथ्यों के प्रति ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं। Santosh Kumar Singh की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख
टॉप रीड्स

यूपी विधान परिषद चुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित, 23 अक्टूबर को मतदान और 27 को मतगणना

जलस्तर घटने के बाद मणिकर्णिका घाट पर सफाई, गंगा की तलहटी से निकला करीब 100 किलो कपड़ा

वाराणसी में IPS अधिकारियों को दी गई विदाई, पुलिस आयुक्त ने कार्यों की सराहना की

जनता दर्शन में डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने सुनीं फरियादें, बोले- कोई भी पीड़ित निराश होकर न लौटे

कैंट के दो वार्डों में बदलेगी सूरत, ₹225 करोड़ से सीवर, पेयजल और सड़क परियोजनाओं को मिली रफ्ता

स्टेशनों पर स्वच्छता का संदेश, गया और डेहरी ऑन सोन में बच्चों ने रंगों से सजाया स्वच्छता का संकल्प






Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).