एलडीए की ओटीएस योजना में अब तक 1,567 आवेदन, मानचित्र के बकायेदारों को भी राहत

15 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन, दंड ब्याज में पूरी छूट और एकमुश्त भुगतान पर दो प्रतिशत की अतिरिक्त रियायत
लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत अब तक 1,567 आवेदन प्राप्त हुए हैं। योजना के तहत बकायेदारों को राहत देने के लिए प्राधिकरण में हेल्प डेस्क बनाई गई है, जहां आवेदन प्रक्रिया में सहायता दी जा रही है। इस बार मानचित्र और शमन मानचित्र के बकायेदारों को भी योजना का लाभ मिलेगा।
एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के मुताबिक, पात्र बकायेदार 15 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। योजना की जानकारी देने के लिए कॉल सेंटर और सूचना प्रौद्योगिकी अनुभाग के माध्यम से फोन, संदेश और ई-मेल भी भेजे जा रहे हैं। योजना के तहत डिफाल्ट अवधि के दंड ब्याज में पूरी छूट मिलेगी। बकायेदारों को केवल साधारण ब्याज देना होगा, जिसकी गणना सॉफ्टवेयर से की जाएगी। ओटीएस की पूरी धनराशि 30 दिन के भीतर जमा करने पर दो प्रतिशत की अतिरिक्त छूट भी मिलेगी।50 लाख रुपये से अधिक की ओटीएस राशि होने पर एक तिहाई रकम 30 दिन के भीतर जमा करनी होगी। शेष धनराशि छह महीने में दो-दो महीने के अंतराल पर तीन किस्तों में जमा की जा सकेगी। निर्धारित समय पर भुगतान नहीं करने पर अतिरिक्त दंड ब्याज के साथ एक महीने के भीतर रकम जमा करने का अवसर मिलेगा।प्राधिकरण के अनुसार, आवेदन जमा होने की तारीख से तीन महीने के भीतर प्रकरण का निस्तारण करने का प्रावधान है।
लेखक के बारे में
Syed Fiza Khatoon
सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

तकनीक की नई संभावनाओं को जनहित, न्याय और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य से जोड़ना सबसे बड़ी आवश्यकता : सीएम योगी

नवंबर-दिसंबर में जमा करें जीवित प्रमाण पत्र, 80 साल से अधिक उम्र वालों को मिलेगा अतिरिक्त पेंशन लाभ

प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार की जरूरत, सीएम योगी ने बताया सुशासन का मंत्र

बिजली बिल बकाएदारों पर विभाग का शिकंजा, आज से शुरू होगा विशेष अभियान
टॉप रीड्स

वाराणसी में एयर शो से पहले बड़ी कार्रवाई, कबूतरों की जालियों के साथ दो बंदूकें बरामद

दूसरे राज्यों से आने वाले रक्त की भी होगी गुणवत्ता जांच, यूपीएफएसडीए ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव

शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कभी चुकाया नहीं जा सकता: सीएम योगी

सौर ऊर्जा से बढ़ेगी किसानों की कमाई, खेती की लागत घटाने में मददगार होगी एग्री-वोल्टेइक तकनीक

कला हमारी संस्कृति का दर्पण, इसमें अतीत की स्मृतियां और भविष्य की आकांक्षाएं झलकती हैं: राष्ट्रपति

बाइक रैली और डाक चौपाल के जरिए ग्रामीणों को योजनाओं की दी जानकारी

अखिलेश यादव पर BJP का तंज, कहा- ख्याली दुनिया से बाहर आएं सपा प्रमुख



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).