Sun, Nov 15
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक, प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में होगी बैठक, बैठक में कैबिनेट के सभी मंत्री होंगे शामिल, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर लग सकती है मुहर।★ दिल्ली: IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की कार्रवाई, 12 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, बैंकॉक से हनोई होते दिल्ली पहुंचा था यात्री, कस्टम अधिकारियों ने यात्री को पकड़ा, ट्रॉली बैग से गांजे के 20 पैकेट बरामद, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज।★ बहराइच: खेत में ट्रैक्टर जाने को लेकर विवाद मामला, विवाद के बाद ग्रामीण की बेरहमी से हुई थी हत्या, मृतक साबित अली की हुई थी निर्मम हत्या, बचाने आए भाई, मां पर भी किया था हमला, हत्या में शामिल 7 अभियुक्त गिरफ्तार, आरोपियों की निशानदेही पर लाठी-डंडे बरामद, कोर्ट के आदेश पर सभी को भेजा गया जेल, रामगांव क्षेत्र के मुराईपुरवा गांव का मामला।★ गोंडा: गोंडा में साइबर ठगी का बड़ा मामला, बिजनेस में निवेश के नाम पर 35 लाख की ठगी, चंडीगढ़, पटना, मुजफ्फरनगर के 3 लोगों पर आरोप, बिटब्रो कंपनी में निवेश के नाम पर शुरू हुआ खेल, बाद में कई बार बदले गए कंपनी के नाम, शुरुआत में मुनाफा देकर जीता भरोसा, फिर लालच देकर कराया करोड़ों का निवेश, दुबई और थाईलैंड तक कराई गई यात्राएं, बड़े कारोबारियों से कराई गई मुलाकात, निवेश की रकम डूबने पर खुला मामला, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, कोतवाली इटियाथोक में दर्ज हुआ मुकदमा।★ रायबरेली: रायबरेली में भीषण सड़क हादसा, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लिया संज्ञान, एक्स और फेसबुक पर किया पोस्ट, घायलों को तत्काल इलाज देने के दिए निर्देश, रोडवेज बस ने दो कारों को मारी थी टक्कर, गलत साइड से आ रही कार बनी हादसे का शिकार, हादसे में एक महिला की मौके पर मौत, एक दर्जन से अधिक लोग घायल, लालगंज कोतवाली क्षेत्र में हुआ हादसा।★ बाराबंकी: मकान का छज्जा निकालने को लेकर विवाद, दबंगों ने राजमिस्त्री की पीट-पीटकर की हत्या, राजमिस्त्री राम मनोहर की हमले में मौत, लाठी-डंडों, धारदार हथियार से किया हमला, हमले में महिला समेत कई परिजन घायल, मृतक ने पहले ही प्रशासन से की थी शिकायत, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस, थाना माती क्षेत्र के बस्ती गांव की घटना।★ रायबरेली: तेज रफ्तार ट्रक ने कार में मारी टक्कर, कार के उड़े परखच्चे, कार सवार महिला घायल, लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बरस के पास की घटना।★ कानपुर: मामूली विवाद में हर्षित की चाकू से गोदकर हत्या, आपसी विवाद में वारदात को दिया अंजाम, कपड़े की दुकान पर काम करता था हर्षित, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस, फजलगंज थाना क्षेत्र के बम्बा रोड की घटना।★ सहारनपुर: सहारनपुर में निकाह के कार्ड पर बवाल, 2 मुस्लिम बहनों के निकाह पर मंडराया संकट, कार्ड पर दूल्हों के हिंदू नाम देख मचा विवाद, दूल्हे और उनके परिवार मुस्लिम बताए जा रहे, कई पीढ़ियों से हिंदू नाम रखने की है परंपरा, नामों को लेकर कुछ लोगों ने खड़ा किया विवाद, गार्डन मालिक को फोन कर दी गई धमकी, निकाह समारोह नहीं कराने की कही गई बात, हिंदू संगठनों को बुलाकर हंगामा कराने का आरोप, दोनों बहनों ने कोतवाली पहुंचकर लगाई गुहार, थाना गंगोह क्षेत्र के कस्बा गंगोह का मामला।★ अलीगढ़: मेलरोज बाईपास स्थित गोदाम में लगी आग, खाली पड़े गोदाम के कबाड़ में लगी आग, आतिशबाजी की चिंगारी से आग लगने की आशंका, दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू, अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी क्षेत्र की घटना।★ दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक, प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में होगी बैठक, बैठक में कैबिनेट के सभी मंत्री होंगे शामिल, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर लग सकती है मुहर।★ दिल्ली: IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की कार्रवाई, 12 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, बैंकॉक से हनोई होते दिल्ली पहुंचा था यात्री, कस्टम अधिकारियों ने यात्री को पकड़ा, ट्रॉली बैग से गांजे के 20 पैकेट बरामद, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज।★ बहराइच: खेत में ट्रैक्टर जाने को लेकर विवाद मामला, विवाद के बाद ग्रामीण की बेरहमी से हुई थी हत्या, मृतक साबित अली की हुई थी निर्मम हत्या, बचाने आए भाई, मां पर भी किया था हमला, हत्या में शामिल 7 अभियुक्त गिरफ्तार, आरोपियों की निशानदेही पर लाठी-डंडे बरामद, कोर्ट के आदेश पर सभी को भेजा गया जेल, रामगांव क्षेत्र के मुराईपुरवा गांव का मामला।★ गोंडा: गोंडा में साइबर ठगी का बड़ा मामला, बिजनेस में निवेश के नाम पर 35 लाख की ठगी, चंडीगढ़, पटना, मुजफ्फरनगर के 3 लोगों पर आरोप, बिटब्रो कंपनी में निवेश के नाम पर शुरू हुआ खेल, बाद में कई बार बदले गए कंपनी के नाम, शुरुआत में मुनाफा देकर जीता भरोसा, फिर लालच देकर कराया करोड़ों का निवेश, दुबई और थाईलैंड तक कराई गई यात्राएं, बड़े कारोबारियों से कराई गई मुलाकात, निवेश की रकम डूबने पर खुला मामला, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, कोतवाली इटियाथोक में दर्ज हुआ मुकदमा।★ रायबरेली: रायबरेली में भीषण सड़क हादसा, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लिया संज्ञान, एक्स और फेसबुक पर किया पोस्ट, घायलों को तत्काल इलाज देने के दिए निर्देश, रोडवेज बस ने दो कारों को मारी थी टक्कर, गलत साइड से आ रही कार बनी हादसे का शिकार, हादसे में एक महिला की मौके पर मौत, एक दर्जन से अधिक लोग घायल, लालगंज कोतवाली क्षेत्र में हुआ हादसा।★ बाराबंकी: मकान का छज्जा निकालने को लेकर विवाद, दबंगों ने राजमिस्त्री की पीट-पीटकर की हत्या, राजमिस्त्री राम मनोहर की हमले में मौत, लाठी-डंडों, धारदार हथियार से किया हमला, हमले में महिला समेत कई परिजन घायल, मृतक ने पहले ही प्रशासन से की थी शिकायत, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस, थाना माती क्षेत्र के बस्ती गांव की घटना।★ रायबरेली: तेज रफ्तार ट्रक ने कार में मारी टक्कर, कार के उड़े परखच्चे, कार सवार महिला घायल, लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बरस के पास की घटना।★ कानपुर: मामूली विवाद में हर्षित की चाकू से गोदकर हत्या, आपसी विवाद में वारदात को दिया अंजाम, कपड़े की दुकान पर काम करता था हर्षित, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस, फजलगंज थाना क्षेत्र के बम्बा रोड की घटना।★ सहारनपुर: सहारनपुर में निकाह के कार्ड पर बवाल, 2 मुस्लिम बहनों के निकाह पर मंडराया संकट, कार्ड पर दूल्हों के हिंदू नाम देख मचा विवाद, दूल्हे और उनके परिवार मुस्लिम बताए जा रहे, कई पीढ़ियों से हिंदू नाम रखने की है परंपरा, नामों को लेकर कुछ लोगों ने खड़ा किया विवाद, गार्डन मालिक को फोन कर दी गई धमकी, निकाह समारोह नहीं कराने की कही गई बात, हिंदू संगठनों को बुलाकर हंगामा कराने का आरोप, दोनों बहनों ने कोतवाली पहुंचकर लगाई गुहार, थाना गंगोह क्षेत्र के कस्बा गंगोह का मामला।★ अलीगढ़: मेलरोज बाईपास स्थित गोदाम में लगी आग, खाली पड़े गोदाम के कबाड़ में लगी आग, आतिशबाजी की चिंगारी से आग लगने की आशंका, दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू, अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी क्षेत्र की घटना।

छठ पूजा के रंग में रंगी राजधानी, 110 घाट तैयार, 15-16 नवंबर को कई रास्ते बंद

By Syed Fiza Khatoon·14 Nov 2026 10:54 AM (IST)
0
छठ पूजा के रंग में रंगी राजधानी, 110 घाट तैयार, 15-16 नवंबर को कई रास्ते बंद

लखनऊ। छठ महापर्व को लेकर राजधानी लखनऊ में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने शहर के विभिन्न इलाकों में कुल 110 घाट तैयार किए हैं। इनमें 47 प्रमुख और 63 छोटे घाट शामिल हैं। घाटों पर साफ-सफाई, रोशनी, सजावट और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।

छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने रविवार (15 नवंबर) और सोमवार (16 नवंबर) के लिए विशेष ट्रैफिक डायवर्जन लागू करने का निर्णय लिया है। इस दौरान शहर के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

110 घाटों पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम

नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर नगर निगम के सभी आठ जोनों में छठ घाटों की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया है। प्रमुख घाटों पर रंगाई-पुताई, आकर्षक लाइटिंग, झालरों और सजावट की व्यवस्था की गई है।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों पर पानी के टैंकर, मोबाइल टॉयलेट और डस्टबिन लगाए गए हैं। व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किए गए हैं।

पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक घाट पर अर्पण कलश रखे गए हैं, ताकि पूजा सामग्री को नदियों और जलाशयों में प्रवाहित करने के बजाय निर्धारित स्थानों पर एकत्र किया जा सके। इसके अलावा घाटों पर सफाई मित्रों की तैनाती भी की गई है।

आठ जोनों के प्रमुख छठ घाट

नगर निगम की ओर से प्रमुख घाटों की व्यवस्था इस प्रकार की गई है।

  • जोन-1: लक्ष्मण मेला घाट और लल्लूमल घाट।

  • जोन-2: लेटे हनुमान मंदिर घाट।

  • जोन-3: बैरल नंबर-2, सांझिया घाट और झूलेलाल घाट।

  • जोन-4: गोमती नगर विस्तार।

  • जोन-5: स्कूटर इंडिया और गौरी बाजार।

  • जोन-6: कुड़ियाघाट और मेहंदी घाट।

  • जोन-7: कुकरैल घाट।

  • जोन-8: सैनिक स्कूल बोटिंग क्लब घाट।

15 और 16 नवंबर को बदला रहेगा ट्रैफिक

छठ पूजा के आयोजन को देखते हुए रविवार को दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक और सोमवार को सुबह 3 बजे से दोपहर 12 बजे तक यातायात डायवर्जन लागू रहेगा।

प्रमुख प्रतिबंध इस प्रकार हैं:

  1. चिरैयाझील तिराहे से लक्ष्मण मेला मैदान की ओर सामान्य वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

  2. 1090 चौराहे, पीएनटी चौराहे और बैकुंठधाम की ओर से लक्ष्मण मेला मैदान जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से जाना होगा।

  3. नदवा बंधा मोड़ और इक्का-तांगा स्टैंड से झूलेलाल पार्क की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे।

  4. नया पक्का पुल से बैरल नंबर-2 की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

  5. रूमी गेट पुलिस चौकी और नया पक्का पुल से कुड़ियाघाट की ओर वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।

  6. घैला पुल से ग्रीन कॉरिडोर के रास्ते कुड़ियाघाट जाने वाले वाहनों को छंदोइया बाईपास की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

  7. कैसरबाग से सीतापुर जाने वाली रोडवेज बसें भी निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से संचालित होंगी।

एंबुलेंस को मिलेगी छूट

यातायात पुलिस के अनुसार, आपातकालीन परिस्थितियों में एंबुलेंस को प्रतिबंधित मार्गों से गुजरने की अनुमति रहेगी। किसी भी तरह की परेशानी या यातायात संबंधी जानकारी के लिए ट्रैफिक कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि छठ पूजा के दौरान घर से निकलने से पहले ट्रैफिक व्यवस्था की जानकारी जरूर लें और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो।

लेखक के बारे में

Syed Fiza Khatoon

सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

13 Nov 2026

लखनऊ के निशातगंज में बनेगा 450 मीटर लंबा फ्लाईओवर, 81 करोड़ रुपये होंगे खर्च

13 Nov 2026

यूपी चुनाव 2027 से पहले भाजपा की तैयारी तेज, मतदाता सूची पर आज लखनऊ में मंथन

12 Nov 2026

दीपू पाठक बने बेल्थरारोड विधानसभा के भाजपा आईटी विभाग के संयोजक

13 Nov 2026

पाकिस्तान से आए हिंदुओं के लिए कुंडा में ‘रामकथा’ का खास इंतजाम, राजा भैया ने उठाई नागरिकता की मांग; अखिलेश से टकराव के बीच सियासत भी गर्म

12 Nov 2026

‘भैंस’ वाले तंज पर अखिलेश का पलटवार, योगी को शिव-राम-कृष्ण की याद दिलाई; बोले- भगवानों के भी सगे नहीं हैं!

12 Nov 2026

SIR पर कांग्रेस के भीतर ही उठे सवाल! सैम पित्रोदा बोले- युवाओं को नहीं जोड़ पाया आंदोलन, नौकरी और पढ़ाई है Gen-Z की पहली चिंता

13 Nov 2026

काशी में राम का आशीर्वाद, अयोध्या में माफी की मांग और सांसद का ‘ढोंग’ वाला बयान! 2027 से पहले धर्म के मैदान में घिरी सपा?

11 Nov 2026

अयोध्या में अखिलेश के दौरे से पहले संतों का ‘दरबार’ सख्त! राजकुमार दास की आंखें हुईं नम, कमलनयन दास बोले- छलावे को पहचानना होगा