शिक्षक दिवस पर SRCC के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 5 सितंबर को दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री शाम 7 बजे आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे और इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे।
श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स देश के प्रमुख उच्च शिक्षण संस्थानों में शामिल है। वाणिज्य, अर्थशास्त्र और प्रबंधन के क्षेत्र में कॉलेज की अपनी विशिष्ट पहचान है। कॉलेज की स्थापना प्रख्यात उद्योगपति और समाजसेवी सर श्री राम ने वर्ष 1926 में की थी।
100 साल में तैयार कीं कई पीढ़ियां
SRCC ने अपने 100 वर्षों के सफर में शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। संस्थान से पढ़कर निकलने वाले विद्यार्थियों ने देश-विदेश में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाई है। कॉलेज ने विद्वानों, पेशेवरों, प्रशासकों, उद्यमियों, नीति-निर्माताओं और राष्ट्र-निर्माताओं की कई पीढ़ियां तैयार की हैं।
शिक्षक दिवस पर समारोह का विशेष महत्व
इस वर्ष शताब्दी समारोह का आयोजन शिक्षक दिवस के अवसर पर किया जा रहा है। ऐसे में कार्यक्रम का महत्व और बढ़ जाता है। शिक्षक दिवस पर देशभर में शिक्षकों और शिक्षाविदों के योगदान को सम्मानित किया जाता है और समाज तथा राष्ट्र के निर्माण में उनकी भूमिका को रेखांकित किया जाता है।
प्रधानमंत्री की SRCC यात्रा और संबोधन के दौरान संस्थान की 100 वर्षों की शैक्षणिक यात्रा, उपलब्धियों और भविष्य की दिशा पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। यह समारोह कॉलेज के लिए एक ऐतिहासिक अवसर होगा, जहां एक सदी की उपलब्धियों के साथ शिक्षा के बदलते स्वरूप और नई पीढ़ी की आकांक्षाओं पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

गोवा में आज से खनन मंत्रियों का दो दिवसीय सम्मेलन

दीपावली पर घर लौटे लोगों को मिलेगा सुरक्षा कवच, यूपी में फाइलेरिया रोधी अभियान शुरू

धनतेरस पर सोना-चांदी ही नहीं, सेहत में भी करें निवेश: केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव

विशाखापत्तनम में RINL की 114 भूखंडों की ई-नीलामी से मिले 218 करोड़ रुपये
टॉप रीड्स

यूपी चुनाव 2027 : यूपी में बीजेपी के 120 विधायकों के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की सीट पर भी खतरे के संकेत

सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में 1.30 करोड़ से होगा अंबेडकर व रविदास मंदिरों का सुंदरीकरण

किसानों और महिलाओं के लिए जल्द आएगा विशेष पैकेज, तीन करोड़ किसान परिवारों को मिलेगी राहत: योगी

2027 के चुनाव में अखिलेश नहीं आजमाएंगे विधानसभा की किस्मत, वाराणसी में किया बड़ा ऐलान

तेहरान की सड़कों पर ट्रंप के खिलाफ खुली धमकी, होर्डिंग में नेतन्याहू भी निशाने पर; ईरान में बढ़ा अमेरिका-विरोधी प्रदर्शन

स्वामी प्रसाद मौर्य विवाद की आंच लखनऊ तक पहुंची, अखिलेश के खिलाफ ‘बॉयकॉट’ पोस्टर से गरमाई यूपी की सियासत

अखिलेश के वाराणसी दौरे पर ओम प्रकाश राजभर का तंज भरा सोशल मीडिया पोस्ट





Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).