सपना गोयल के नेतृत्व में ‘हनुमान अंश’ देखने पहुंचीं 200 से अधिक महिलाएं

फन रिपब्लिक में गूंजे जयश्रीराम के नारे, प्रसाद में बटे लड्डू
लखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुवाई में मंगलवार 8 सितम्बर 2026 को गोमती नगर स्थित फन रिपब्लिक में सनातनी महिलाओं के लिए आध्यात्मिक फिल्म “हनुमान अंश” की स्पेशल स्क्रीनिंग, दोपहर 01:40 बजे करवायी गई। इस अवसर पर सभी आगंतुक दर्शकों को प्रसाद के रूप में लड्डुओं का वितरण भी किया गया।
सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल ने इस अवसर पर कहा कि भगवान राम के भक्त हनुमान, भारतीय परंपरा में भक्ति, सेवा, समर्पण, साहस, विनम्रता और कर्तव्यनिष्ठा के अप्रतिम आदर्श हैं। श्रीराम के प्रति उनका समर्पण हमें यह संदेश देता है कि वास्तविक शक्ति केवल सामर्थ्य में नहीं, बल्कि उस सामर्थ्य का उपयोग लोककल्याण और धर्म के लिए करने में है। उन्होंने “जेनजी” का आवाह्न करते हुए कहा कि विशेष रूप से युवा पीढ़ी के लिए हनुमान जी का जीवन आत्मविश्वास, अनुशासन, निष्ठा और सकारात्मक ऊर्जा का प्रेरणास्रोत है।
सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल ने इस अवसर पर संदेश दिया कि हनुमान महाराज ने माता सीता के प्रति जिस श्रद्धा, मर्यादा और सम्मान का परिचय दिया, वह हमें यह संदेश देता है कि नारी सम्मान केवल एक सामाजिक आदर्श नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की मूल भावना है।

माता सीता विपरीत परिस्थितियों में भी अपने आत्मसम्मान, धैर्य और संकल्प पर अडिग रहीं वहीं हनुमान महाराज ने उनके प्रति पुत्रवत श्रद्धा रखते हुए उनके सम्मान और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। हर महिला को चाहिए कि वे अपने भीतर की सनातनी शक्ति को पहचाने। परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन हों, अपने आत्मसम्मान से समझौता न करें और अपने लक्ष्य के प्रति अडिग रहें। शक्ति का अर्थ केवल बाहुबल नहीं होता। विवेक, धैर्य, साहस, करुणा और सही समय पर सही निर्णय लेने की क्षमता भी शक्ति है।
सनातनी ध्वज वाहिका सपना गोयल की अगुवाई में इस स्पेशल फिल्म स्क्रीनिंग के दौरान सिनेमाघर का माहौल मंदिर सदृश्य हो गया था। “जय श्री राम” जयघोषों के साथ दो सौ से अधिक मातृशक्तियों ने इस फिल्म से प्रेरणा प्राप्त की। अन्य आगंतुक दर्शकों ने भी फिल्म दर्शन के उपरांत लड्डुओं का प्रसाद गहण किया। इस अवसर पर नियमित सुंदरकांड के पाठ का संकल्प भी लिया गया। इसके साथ ही सेवा परमो धर्मः एवं स्वदेशी अपनाने का संदेश भी दिया गया।
लेखक के बारे में
Syed Fiza Khatoon
सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े से की मुलाका

बलिया-आईजीआरएस में लापरवाही पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए कार्रवाई के संकेत

रोडवेज बस की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला की मौत, हादसे के बाद चालक बस लेकर निकला

योगी सरकार की प्रशासनिक दक्षता से 30 साल पुराना नजूल भूमि विवाद सुलझा
टॉप रीड्स

सिंगरौली की चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने किया सुसाइड, लाखों फॉलोअर्स सदमे में; पुलिस जांच में जुटी’’

IAS की कुर्सी छोड़ अब राजनीति में उतरेंगी दिव्या मित्तल, बोलीं- यूपी मेरी कर्मभूमि, यहीं से शुरू करूंगी नई पारी

बलिया में जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक की पीटकर हत्या; चार हिरासत में

यूपी में बारिश का दोहरा असर: कहीं जलभराव और तबाही, कहीं धान-गन्ने को मिली संजीवनी

रोडवेज बस की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला की मौत, हादसे के बाद चालक बस लेकर निकला

शटडाउन के बाद पोल पर चढ़ते ही 11 हजार लाइन की चपेट में आया संविदाकर्मी, मौत

बारिश के बीच मंत्री ए.के. शर्मा का स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश





Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).