बेल्थरारोड के प्रवीण सिंह बने ऑडिटर, मिली सरकारी नौकरी; परिवार में खुशी की लहर!

बलिया। मेहनत, लगन और मजबूत इच्छाशक्ति के दम पर बेल्थरारोड क्षेत्र के प्रवीण सिंह ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। प्रवीण सिंह का चयन ऑडिटर पद पर हुआ है। सरकारी नौकरी मिलने के बाद उनके परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। नियुक्ति पत्र मिलने के साथ ही प्रवीण सिंह ने अपनी मेहनत और वर्षों के संघर्ष को सफलता में बदल दिया है।
प्रवीण सिंह ने अपनी उच्च शिक्षा काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से बीकॉम और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एमकॉम की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के दौरान उन्होंने अपने लक्ष्य को प्राथमिकता देते हुए लगातार मेहनत की। इसी का परिणाम है कि आज उन्होंने ऑडिटर पद पर चयनित होकर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
उनकी इस सफलता की खबर मिलते ही क्षेत्र के लोगों और परिचितों की ओर से बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। लोगों ने इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रवीण सिंह की सफलता यह संदेश देती है कि निरंतर मेहनत, धैर्य और लक्ष्य के प्रति समर्पण से सफलता हासिल की जा सकती है। उनकी इस उपलब्धि से बेल्थरारोड क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

डीएम ने समाप्त कराया छात्रों का आमरण अनशन, महाविद्यालय को गोद लेने की घोषणा

माध्यमिक विद्यालय धरहरा का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, 27 में सिर्फ दो बच्चे मिले उपस्थित

वित्तीय रिपोर्टिंग में पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर, NFRA ने आयोजित की कार्यशाला

लखनऊ में लोक अदालतों के प्रचार-प्रसार को निकली पीआरवी वैन, जनपद न्यायाधीश ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
टॉप रीड्स

अखिलेश को परेशान करने वालों का कद किसने बढ़ाया? आजम खान के एक बयान से सपा-कांग्रेस की सियासत में हलचल

लखनऊ के सहारा स्टेट में आग से मचा हड़कंप, एक किलोमीटर तक दिखा धुएं का गुबार; दमकल की टीमें मौके पर

'जीरो सीट दोगे तो नतीजा भी जीरो होगा!' इमरान मसूद ने अखिलेश को दिखाई आंख, सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीटों पर संग्राम

केजरीवाल के 'शीशमहल' के दरवाजे खुले तो सामने आई शाही सुविधाएं, 88 लाख के झूमर से 1.5 करोड़ की रसोई तक का हिसाब!

28 साल का रिश्ता, 28 मिनट की भी नाराजगी नहीं… नरेंद्र श्रीवास्तव को याद कर भावुक हुए पार्षद अरुण राय

'संविधान का नाम, गुंडागर्दी के काम!' अखिलेश पर राजभर का वार, PDA की परिभाषा पर छिड़ी जंग

अखिलेश ने सजाया 2027 का सपना, राजभर ने खोल दी सपा के पुराने शासन की फाइल!



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).