बलिया एसपी का बड़ा एक्शन, जमीन विवाद में 61 हजार रुपये लेने के आरोप में दरोगा समेत दो निलंबित

संयुक्त जांच में सामने आई भूमिका, बांसडीह रोड थाने के तत्कालीन प्रभारी और मुख्य आरक्षी पर गिरी गाज,
बलिया। पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाले एक मामले में एसपी डॉ. ईरज राजा ने सख्त रुख अपनाते हुए दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। जमीन विवाद में एक पक्ष से कथित तौर पर 61 हजार रुपये लेने के मामले में बांसडीह रोड थाने के तत्कालीन प्रभारी उप निरीक्षक वंश बहादुर सिंह और मुख्य आरक्षी माधवानन्द के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।
मामले के अनुसार, दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी दौरान एक व्यक्ति से दो अलग-अलग बार में कुल 61 हजार रुपये लिए जाने का आरोप लगाया गया। उस समय उप निरीक्षक वंश बहादुर सिंह बांसडीह रोड थाने के प्रभारी थे। आरोपों में मुख्य आरक्षी माधवानन्द की भूमिका भी सामने आई।
शिकायत मिलने के बाद एसपी के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) और क्षेत्राधिकारी बांसडीह की संयुक्त टीम ने पूरे प्रकरण की जांच की। शिकायतकर्ता की ओर से मामले से संबंधित साक्ष्य भी प्रस्तुत किए गए।
संयुक्त जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी डॉ. ईरज राजा ने दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई है।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

दीपोत्सव का एक दशक, अयोध्या के गौरव का नया अध्याय

गोबर के दीयों से रोशन होगी दीपावली, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग

मुंबई से लखनऊ तक फैला तस्करी का नेटवर्क, 7 कीमती बाज बरामद; एक गिरफ्तार

पुलिस के शौर्य और साहस को आईआईए का सलाम, 40 कर्मठ पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान
टॉप रीड्स

बेमौसम बारिश से किसानों की फसल बर्बाद, सांसद रमाशंकर राजभर ने मांगा मुआवजा

बलिया के डॉ. विनय यादव का केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में चयन, सहायक प्राध्यापक बनकर बढ़ाया जिले का मान

खादी कारीगरों की समस्याओं के समाधान के लिए केंद्र सरकार ने उठाए कदम: जीतन राम मांझी

योगी आदित्यनाथ देश के सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री, पुष्कर सिंह धामी दूसरे और हिमंत बिस्वा सरमा तीसरे स्थान पर

एक कानून, सभी नागरिक: UCC लागू होने पर बदलेंगे शादी, तलाक और संपत्ति से जुड़े नियम

अखिलेश के दिल्ली पहुंचने पर ओपी राजभर का हमला, बोले- मुलायम की परंपरा भूले; राहुल गांधी पर भी कसा तंज

यूपी में तीसरी बार सरकार बनाओ, UCC लागू करेंगे… अमित शाह ने 2027 के लिए भरी हुंकार, 312 सीटों का लक्ष्य




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).