केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े से की मुलाका

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने तावड़े का पटका पहनाकर, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
बैठक में आगामी चुनावी कार्यक्रमों, संगठनात्मक कार्ययोजना और प्रदेश सरकार के विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक में पार्टी के संगठनात्मक स्तर पर किए जाने वाले कार्यों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
गांव-गांव तक पहुंचाने पर जोर
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश में डबल इंजन सरकार की ओर से जनहित और जनकल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में सड़क, आवास, रोजगार, महिला सशक्तीकरण, किसान कल्याण, ग्रामीण विकास और गरीब कल्याण सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्य किए जा रहे हैं।
कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने की अपील
बैठक में कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी जनता तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने की बात कही गई। साथ ही पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया गया।
विपक्ष के प्रचार को लेकर चर्चा
बैठक में विपक्ष की ओर से किए जा रहे प्रचार और दावों के संदर्भ में भी चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं से कहा गया कि वे तथ्यों के आधार पर लोगों को जानकारी दें और भ्रामक प्रचार से सावधान रहें।
बैठक में आगामी चुनावों को देखते हुए संगठन और सरकार के बीच समन्वय, जनसंपर्क तथा पार्टी की आगामी कार्ययोजना से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
लेखक के बारे में
Syed Fiza Khatoon
सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

दिल्ली के साकेत में अग्निकांड, Kia शोरूम की छह गाड़ियां क्षतिग्रस्त; सभी फंसे लोगों को बचाया

दीपावली पर ITBP के 5,000 हिमवीरों ने किया रक्तदान

चिकित्सा प्रतिपूर्ति पोर्टल की खामियों पर कर्मचारी संघ सख्त, नगर आयुक्त को भेजा मांगपत्र

बलिया में मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार; मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली
टॉप रीड्स

रामलला के दरबार में अखिलेश की दस्तक से यूपी की सियासत में हलचल, हिंदू मतदाताओं को साधने की कोशिश या PDA के सामने नई चुनौती?

प्रशासनिक कुर्सी छोड़कर नई पारी की तैयारी? PCS अनुपमा राग के इस्तीफे से यूपी की सियासत में हलचल

2027 के रण में भाजपा का नया दांव, योगी सरकार के MLC मंत्रियों को भी जनता के बीच उतरना पड़ सकता है!

चुनावी मौसम में रामनगरी की याद! अखिलेश के अयोध्या दौरे पर राजभर का तंज, बोले- मथुरा और काशी की तारीख भी बताइए

योगी का अयोध्या से विपक्ष को सीधा संदेश, बोले- रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले पहले माफी मांगें, फिर रामलला के दरबार आएं

भाजपा के सहारे राजनीति में उतरने की चर्चा पर धनुष का जवाब, बोले- मेरे साथ जनता है, कोई और नहीं!

बिस्मिल्लाह खान के घर पर बुलडोजर का दावा निकला गलत? अखिलेश ने BJP को घेरा, परिवार बोला- हम खुद बना रहे हैं म्यूजियम





Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).