दीपावली से पहले ग्राम चौकीदारों को मिली खुशखबरी, मानदेय में 40 फीसदी वृद्धि

ग्राम प्रहरियों का बढ़ा मानदेय, अब हर माह मिलेंगे 3500 रुपये
बलिया में ग्राम प्रहरियों ने देखा मुख्यमंत्री का लाइव कार्यक्रम, मिठाई बांटकर मनाई खुशी
बलिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के ग्राम प्रहरियों (ग्राम चौकीदारों) को दीपावली से पहले बड़ी सौगात देते हुए उनके मासिक मानदेय को 2,500 रुपये से बढ़ाकर 3,500 रुपये करने की घोषणा की। मंगलवार को बरेली पुलिस लाइंस में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान की गई इस घोषणा से प्रदेश के करीब 60 हजार ग्राम प्रहरियों को लाभ मिलेगा। मानदेय में 1,000 रुपये प्रतिमाह की वृद्धि से प्रत्येक ग्राम प्रहरी को सालाना 12,000 रुपये का अतिरिक्त आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।
मुख्यमंत्री की घोषणा के सजीव प्रसारण के लिए जनपद बलिया की पुलिस लाइन के मीटिंग हॉल और विभिन्न थानों में विशेष व्यवस्था की गई। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में तैनात ग्राम प्रहरियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री के संबोधन और मानदेय वृद्धि की घोषणा का लाइव प्रसारण दिखाया गया।
मानदेय में वृद्धि की घोषणा के अवसर पर जनपद के विभिन्न थानों में ग्राम चौकीदारों को पुलिस अधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा सम्मानित किया गया। उन्हें मिठाई वितरित कर मुख्यमंत्री की इस घोषणा पर बधाई दी गई। कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रहरियों के योगदान की सराहना करते हुए इसे उनके मनोबल को बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया गया।

पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा ने ग्राम प्रहरियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने, अपराधों की रोकथाम करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में ग्राम प्रहरी अहम कड़ी हैं।
गांवों में होने वाली गतिविधियों की समय पर और सटीक जानकारी संबंधित थानों तक पहुंचाने में उनका योगदान सराहनीय है। मानदेय में की गई वृद्धि से उनका मनोबल बढ़ेगा और ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। पुलिस अधीक्षक ने ग्राम प्रहरियों से गौ-तस्करी, शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध शस्त्रों की तस्करी तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों पर विशेष नजर रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल संबंधित थाने को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि अपराधों और अवैध गतिविधियों के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना देने वाले ग्राम चौकीदारों को सम्मानित किया जाएगा।
मानदेय वृद्धि के इस निर्णय को ग्राम प्रहरियों के आर्थिक हितों और ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस अवसर पर बांसडीह विधायक केतकी सिंह, विधान परिषद सदस्य पप्पू सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला, क्षेत्राधिकारी लाइन मंजरी राव सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

पेपरलेस कोर्ट की दिशा में बड़ा कदम, सरकारी विभागों को ई-फाइलिंग 3.0 का प्रशिक्षण

स्कूल की छत पर 11 हजार वोल्ट का करंट बना काल, कक्षा 4 के छात्र अरशद की गई जान

सीएम के आगमन से पहले विधायक ने परिक्रमा मार्ग का किया निरीक्षण, निर्माण की धीमी गति पर जताई चिंता

आईजीआरएस पर गलत रिपोर्ट लगाने वालों पर करें सख्त कार्रवाई: मुख्यमंत्री
टॉप रीड्स

यूपी चुनाव 2027 : यूपी में बीजेपी के 120 विधायकों के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की सीट पर भी खतरे के संकेत

सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में 1.30 करोड़ से होगा अंबेडकर व रविदास मंदिरों का सुंदरीकरण

2027 चुनाव से पहले AAP में बड़ी टूट, तीन विधायकों ने बीजेपी का दामन थामा

बलिया के डॉ. विनय यादव का केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में चयन, सहायक प्राध्यापक बनकर बढ़ाया जिले का मान

योगी आदित्यनाथ देश के सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री, पुष्कर सिंह धामी दूसरे और हिमंत बिस्वा सरमा तीसरे स्थान पर

‘राहुल गांधी का झंडा उठाना बंद करिए’, कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने अखिलेश को दी सलाह

अखिलेश के दिल्ली पहुंचने पर ओपी राजभर का हमला, बोले- मुलायम की परंपरा भूले; राहुल गांधी पर भी कसा तंज




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).