Tue, Sep 29
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ Lucknow... यूपी सियासत : अब मायावती ने ईवीएम पर उठाए सवाल !! बोलीं- कांग्रेस शासनकाल में भाजपा ने भी जताया था विरोध।कांग्रेस-सपा समेत विपक्ष के बाद अब मायावती ने भी ईवीएम पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि वोटर के मन में किसी प्रकार की शंका नहीं रहनी चाहिए।★ बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा...★ देश के 2 हजार से ज्यादा लोगों ने CJI सूर्यकांत को लेटर लिखकर SIR पर रोक लगाने की मांग की है। निर्वाचन आयोग की भूमिका पर स्वतः संज्ञान लेकर ज्ञानेश कुमार और अन्य अफसरों पर कार्रवाई की मांग भी की गई है। लेटर पर दस्तखत करने वालों में पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल विष्णु भागवत, पूर्व IAS अदिति मेहता, वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण, अभिनेता प्रकाश राज सहित तमाम शिक्षाविद, पत्रकार और सोशल एक्टिविस्ट के हस्ताक्षर हैं। SIR से देशभर में 13.37 करोड़ लोगों के नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से कट गए हैं। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ज्ञानेश कुमार के एकतरफा फैसलों पर खुद उनके दोनों चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई थी। इस रिपोर्ट के बाद से ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग हो रही है।★ श्रावस्ती में राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है और निचले इलाकों में पानी पहुंचने लगा है। इकौना क्षेत्र के मझौवा सुमाल गांव में नदी के कछार में सब्जी की खेती करने गए किसान हनुमान प्रसाद तेज बहाव में फंसने के बाद लापता हैं। परिजनों के मुताबिक करीब 18 घंटे से किसान का कोई सुराग नहीं मिला है, सूचना पर विधायक और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। NDRF की टीम ने सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है, जबकि प्रशासन राप्ती के जलस्तर और आसपास के इलाकों पर नजर बनाए हुए है।★ राज्य स्तरीय AISHE कार्यशाला में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने डेटा की शुद्धता और समयबद्धता पर जोर।★ लखनऊ। क्राईम/सर्विलांस टीम पूर्वी जोन व थाना गोमतीनगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा ऑटो रिक्शा व बाईक से जा रही महिलाओं से पर्स व चेन छिनैती करने वाले 01 शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार व 01 बाल अपचारी पुलिस संरक्षण में लिया गया।★ लखनऊ। वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक अपार्टमेंट में मची अफरा-तफरी। अपार्टमेंट में कई लोगों के मौजूद होने की सूचना से हड़कंप। मौके पर अपार्टमेंट को खाली कराया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। मौके पर राहत एवं बचाव की तैयारियां की जा रही हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं। अपार्टमेंट को खाली कराने की कार्रवाई जारी है। जिलाधिकारी लखनऊ, जेसीपी एल/ओ और एसीपी चौक मौके पर मौजूद।★ उज्जैन में बवाल, पथराव। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। दरअसल, सिंहस्थ (कुंभ) के लिए सड़क चौड़ी होनी है। इसमें शाही मस्जिद भी आ रही है। मस्जिद ध्वस्तीकरण के खिलाफ आज सुबह हजारों मुस्लिम इकट्ठा हुए हैं।★ आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर यह बोर्ड लगा हुआ है। लेफ्ट हैंड पर उनके नाम हैं, जो इस घर में पैदा हुए। राइट हैंड पर उनके नाम है, जिनके इनकी शादी हुई। 5वें नंबर वाले मनीष बंसल इसी आगरा जिले के मौजूदा DM हैं।★ वांगचुक ने सरकार को 2 अक्टूबर की डेडलाइन दी, कहा- लद्दाख मामले पर जरूरी कदम नहीं उठाए गए, प्रदर्शन करेंगे; पिछले साल लद्दाख में हिंसा हुई थी।★ Lucknow... यूपी सियासत : अब मायावती ने ईवीएम पर उठाए सवाल !! बोलीं- कांग्रेस शासनकाल में भाजपा ने भी जताया था विरोध।कांग्रेस-सपा समेत विपक्ष के बाद अब मायावती ने भी ईवीएम पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि वोटर के मन में किसी प्रकार की शंका नहीं रहनी चाहिए।★ बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा...★ देश के 2 हजार से ज्यादा लोगों ने CJI सूर्यकांत को लेटर लिखकर SIR पर रोक लगाने की मांग की है। निर्वाचन आयोग की भूमिका पर स्वतः संज्ञान लेकर ज्ञानेश कुमार और अन्य अफसरों पर कार्रवाई की मांग भी की गई है। लेटर पर दस्तखत करने वालों में पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल विष्णु भागवत, पूर्व IAS अदिति मेहता, वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण, अभिनेता प्रकाश राज सहित तमाम शिक्षाविद, पत्रकार और सोशल एक्टिविस्ट के हस्ताक्षर हैं। SIR से देशभर में 13.37 करोड़ लोगों के नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से कट गए हैं। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ज्ञानेश कुमार के एकतरफा फैसलों पर खुद उनके दोनों चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई थी। इस रिपोर्ट के बाद से ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग हो रही है।★ श्रावस्ती में राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है और निचले इलाकों में पानी पहुंचने लगा है। इकौना क्षेत्र के मझौवा सुमाल गांव में नदी के कछार में सब्जी की खेती करने गए किसान हनुमान प्रसाद तेज बहाव में फंसने के बाद लापता हैं। परिजनों के मुताबिक करीब 18 घंटे से किसान का कोई सुराग नहीं मिला है, सूचना पर विधायक और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। NDRF की टीम ने सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है, जबकि प्रशासन राप्ती के जलस्तर और आसपास के इलाकों पर नजर बनाए हुए है।★ राज्य स्तरीय AISHE कार्यशाला में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने डेटा की शुद्धता और समयबद्धता पर जोर।★ लखनऊ। क्राईम/सर्विलांस टीम पूर्वी जोन व थाना गोमतीनगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा ऑटो रिक्शा व बाईक से जा रही महिलाओं से पर्स व चेन छिनैती करने वाले 01 शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार व 01 बाल अपचारी पुलिस संरक्षण में लिया गया।★ लखनऊ। वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक अपार्टमेंट में मची अफरा-तफरी। अपार्टमेंट में कई लोगों के मौजूद होने की सूचना से हड़कंप। मौके पर अपार्टमेंट को खाली कराया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। मौके पर राहत एवं बचाव की तैयारियां की जा रही हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं। अपार्टमेंट को खाली कराने की कार्रवाई जारी है। जिलाधिकारी लखनऊ, जेसीपी एल/ओ और एसीपी चौक मौके पर मौजूद।★ उज्जैन में बवाल, पथराव। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। दरअसल, सिंहस्थ (कुंभ) के लिए सड़क चौड़ी होनी है। इसमें शाही मस्जिद भी आ रही है। मस्जिद ध्वस्तीकरण के खिलाफ आज सुबह हजारों मुस्लिम इकट्ठा हुए हैं।★ आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर यह बोर्ड लगा हुआ है। लेफ्ट हैंड पर उनके नाम हैं, जो इस घर में पैदा हुए। राइट हैंड पर उनके नाम है, जिनके इनकी शादी हुई। 5वें नंबर वाले मनीष बंसल इसी आगरा जिले के मौजूदा DM हैं।★ वांगचुक ने सरकार को 2 अक्टूबर की डेडलाइन दी, कहा- लद्दाख मामले पर जरूरी कदम नहीं उठाए गए, प्रदर्शन करेंगे; पिछले साल लद्दाख में हिंसा हुई थी।

गांव की कला से डिजिटल बाजार तक, उत्तर प्रदेश की ग्रामीण महिलाओं ने रचा इतिहास

By Syed Fiza Khatoon·08 Sept 2026 04:49 PM (IST)
0
गांव की कला से डिजिटल बाजार तक, उत्तर प्रदेश की ग्रामीण महिलाओं ने रचा इतिहास

• ई-सरस पर उत्तर प्रदेश का नया कीर्तिमान, ग्रामीण महिलाओं के हुनर को मिला डिजिटल बाजार

• महिला सशक्तिकरण की नई पहचान बना उत्तर प्रदेश, ई-सरस पर 1,537 उत्पाद ऑनबोर्ड

• ₹1.07 करोड़ की बिक्री के साथ ई-सरस पर यूपी नंबर-1, ‘लखपति दीदी’ अभियान को मिली नई ताकत

लखनऊ। भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने के लिए विकसित ई-सरस (eSARAS) पोर्टल पर उत्तर प्रदेश ने देश में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 30 जून 2026 तक प्रदेश के 1,537 ग्रामीण उत्पाद ई-सरस पर ऑनबोर्ड किए जा चुके हैं तथा सभी प्लेटफॉर्म को मिलाकर ₹1.07 करोड़ की कुल बिक्री दर्ज की गई है।

उत्तर प्रदेश ई-सरस पर सर्वाधिक उत्पाद ऑनबोर्ड करने वाला राज्य बना है और ₹1 करोड़ से अधिक की बिक्री दर्ज करने वाला देश का पहला राज्य भी बना है। उत्तर प्रदेश की ग्रामीण महिलाएं अब केवल परिवार की आर्थिक आधारशिला ही नहीं, बल्कि प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था और उद्यमिता की नई पहचान बन रही हैं। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी के मार्गदर्शन में ग्रामीण महिलाओं के हुनर को बाजार से जोड़ने के लिए किए जा रहे प्रयासों को बड़ी सफलता मिली है।

मिशन निदेशक अरुण कुमार के अनुसार, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के स्थानीय, पारंपरिक, हस्तशिल्प, खाद्य एवं अन्य उत्पादों को डिजिटल बाजार से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। बिजनौर के लकड़ी उत्पाद, फर्रुखाबाद के बैग एवं शर्ट, बुलंदशहर के खुर्जा की क्रॉकरी, मेरठ के फुटबॉल, वाराणसी के लकड़ी उत्पाद तथा फिरोजाबाद की प्रसिद्ध कांच की चूड़ियां ई-सरस के माध्यम से देशभर के ग्राहकों तक पहुंच रही हैं।

मौर्य जी ने कहा की उत्तर प्रदेश महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण आर्थिक मजबूती का अग्रणी केन्द्र बनकर उभर रहा है, यह उपलब्धि केवल बिक्री का आंकड़ा नहीं, बल्कि ग्रामीण महिलाओं के आत्मविश्वास, कौशल, उद्यमशीलता और आर्थिक आत्मनिर्भरता की मजबूत तस्वीर है। गांव के उत्पादों को डिजिटल बाजार से जोड़ने की यह पहल महिला उद्यमिता को नई गति दे रही है और प्रदेश में “1 करोड़ लखपती दीदी” के संकल्प को मजबूत आधार प्रदान कर रही है।

लेखक के बारे में

Syed Fiza Khatoon

सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

27 Sept 2026

सिंगरौली की चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने किया सुसाइड, लाखों फॉलोअर्स सदमे में; पुलिस जांच में जुटी’’

29 Sept 2026

IAS की कुर्सी छोड़ अब राजनीति में उतरेंगी दिव्या मित्तल, बोलीं- यूपी मेरी कर्मभूमि, यहीं से शुरू करूंगी नई पारी

27 Sept 2026

बलिया में जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक की पीटकर हत्या; चार हिरासत में

27 Sept 2026

यूपी में बारिश का दोहरा असर: कहीं जलभराव और तबाही, कहीं धान-गन्ने को मिली संजीवनी

29 Sept 2026

रोडवेज बस की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला की मौत, हादसे के बाद चालक बस लेकर निकला

27 Sept 2026

शटडाउन के बाद पोल पर चढ़ते ही 11 हजार लाइन की चपेट में आया संविदाकर्मी, मौत

27 Sept 2026

बारिश के बीच मंत्री ए.के. शर्मा का स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश

28 Sept 2026

सेमरी में सोनू यादव की हत्या के मामले में चार नामजद भेजे गए जेल