दिसंबर में सस्ती हो सकती है बिजली, उपभोक्ताओं को बिल में मिलेगी राहत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए दिसंबर का महीना राहत भरा हो सकता है। प्रदेश में बिजली बिल में करीब 3.25 प्रतिशत तक की कमी आने की संभावना जताई जा रही है। यह राहत ईंधन एवं बिजली खरीद लागत समायोजन (FPPCA) के तहत फ्यूल सरचार्ज में कमी के कारण मिल सकती है।
करीब 3.89 करोड़ उपभोक्ताओं को मिल सकता है लाभ
इस संभावित राहत का फायदा प्रदेश के सभी श्रेणियों के लगभग 3.89 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को मिल सकता है। इसमें घरेलू, वाणिज्यिक और अन्य श्रेणियों के उपभोक्ता शामिल हैं।
बिजली खरीद की वास्तविक लागत और ईंधन पर होने वाले खर्च में कमी आने पर उसका लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए एफपीपीसीए व्यवस्था लागू है। इसके तहत बिजली बिल में फ्यूल सरचार्ज का समायोजन किया जाता है।
लगातार छठे महीने मिल सकती है राहत
जून में बिजली उपभोक्ताओं को 10 प्रतिशत अतिरिक्त ईंधन अधिभार देना पड़ा था। इसके बाद जुलाई में 4.43 प्रतिशत, अगस्त में 2.92 प्रतिशत, सितंबर में 7.93 प्रतिशत, अक्टूबर में 5.24 प्रतिशत और नवंबर में 9.17 प्रतिशत की राहत मिली थी।
अब दिसंबर में भी करीब 3.25 प्रतिशत की राहत मिलने की संभावना है। हालांकि, वास्तविक राहत कितनी होगी, यह पावर कॉरपोरेशन की ओर से आधिकारिक आदेश जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।
लेखक के बारे में
Syed Fiza Khatoon
सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

परिसीमन विधेयक से महिला आरक्षण लागू होने का रास्ता होगा साफ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

भारतीय स्टेट बैंक, बीकेटी द्वारा ग्राम अस्ती में वित्तीय समावेशन संतृप्ति शिविर का हुआ आयोजन

ब्लॉक रेवती में डीएम ने परखी मतदाता पंजीकरण की स्थिति

30 नवंबर तक पूरी करें स्वगणना, इसके बाद घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक
टॉप रीड्स

लखनऊ के सहारा स्टेट में आग से मचा हड़कंप, एक किलोमीटर तक दिखा धुएं का गुबार; दमकल की टीमें मौके पर

अखिलेश को परेशान करने वालों का कद किसने बढ़ाया? आजम खान के एक बयान से सपा-कांग्रेस की सियासत में हलचल

28 साल का रिश्ता, 28 मिनट की भी नाराजगी नहीं… नरेंद्र श्रीवास्तव को याद कर भावुक हुए पार्षद अरुण राय

'संविधान का नाम, गुंडागर्दी के काम!' अखिलेश पर राजभर का वार, PDA की परिभाषा पर छिड़ी जंग

'जीरो सीट दोगे तो नतीजा भी जीरो होगा!' इमरान मसूद ने अखिलेश को दिखाई आंख, सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीटों पर संग्राम

केजरीवाल के 'शीशमहल' के दरवाजे खुले तो सामने आई शाही सुविधाएं, 88 लाख के झूमर से 1.5 करोड़ की रसोई तक का हिसाब!

अखिलेश को कांग्रेस से लड़ना है या बीजेपी से? 5 टिकटों पर इमरान मसूद का तीखा हमला, बोले- गठबंधन में सहयोगी होते हैं, भिखारी नहीं



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).