30 नवंबर तक पूरी करें स्वगणना, इसके बाद घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक

जनगणना और मतदाता पुनरीक्षण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : जिलाधिकारी
नई बहुओं से युवाओं तक, हर पात्र मतदाता का नाम सूची में जोड़ने पर जोर
हर पात्र महिला और युवा बने मतदाता, डीएम ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
बलिया। जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में डिजिटल जनगणना के तहत स्वगणना प्रक्रिया को गति देने और मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से दोनों महत्वपूर्ण कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने के साथ आमजन को जागरूक करने की अपील की।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में जेंडर रेशियो की स्थिति को देखते हुए पात्र महिलाओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए अधिकारी और कर्मचारी अपने आसपास तथा मोहल्लों में ऐसी महिलाओं की पहचान करें, जिनका अभी तक मतदाता पहचान पत्र नहीं बना है।
विशेष रूप से नवविवाहित महिलाओं और अन्य वंचित महिलाओं को जागरूक कर उनका नाम मतदाता सूची में शामिल कराने की पहल की जाए। उन्होंने 01 जनवरी 2027 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं का भी मतदाता के रूप में पंजीकरण कराने पर जोर दिया। छूटे हुए पात्र मतदाताओं से फॉर्म-6 भरवाकर उनका नाम सूची में शामिल कराने की अपील की। साथ ही कलेक्ट्रेट में विभिन्न कार्यों से आने वाले लोगों से भी मतदाता सूची में नाम दर्ज होने की जानकारी लेकर उन्हें जागरूक करने के निर्देश दिए। साथ ही डिजिटल जनगणना और स्वगणना के महत्व पर विस्तार से चर्चा हुई।
जिलाधिकारी ने बताया कि नागरिकों के पास 30 नवंबर तक स्वयं अपनी स्वगणना पूरी करने का अवसर है। इसके बाद प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना का कार्य करेंगे। जनगणना के दौरान लगभग 40 प्रश्नों के माध्यम से परिवारों की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति से जुड़ी जानकारी एकत्र की जाएगी।
उन्होंने बताया कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े भविष्य की सरकारी नीतियों और कल्याणकारी योजनाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण आधार बनेंगे। इन आंकड़ों से यह जानकारी मिलेगी कि कितने परिवारों के पास पक्का मकान और बिजली कनेक्शन है, परिवारों में साक्षरता की स्थिति क्या है तथा आवागमन के लिए लोगों के पास साइकिल, मोटरसाइकिल और कार जैसे कौन-कौन से साधन उपलब्ध हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी जैसी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में जनगणना से प्राप्त आंकड़े महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इससे वास्तविक स्थिति का आकलन करने और पात्र परिवारों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में मदद मिलेगी। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से स्वयं अपनी स्वगणना पूरी करने की अपील की। साथ ही चरित्र प्रमाणपत्र सहित अन्य कार्यों के लिए कलेक्ट्रेट आने वाले नागरिकों को भी स्वगणना के लिए प्रेरित करने को कहा।
जिलाधिकारी ने जनगणना को राष्ट्रीय दायित्व बताते हुए कहा कि इस महत्वपूर्ण कार्य में सहयोग करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जनगणना और मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को पूरी गंभीरता से सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से जिले में महिला एवं युवा मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के साथ जनगणना कार्य को भी सफल बनाया जा सकता है। इससे बलिया जनपद की स्थिति और रैंकिंग बेहतर होगी तथा जिले को नई पहचान मिलेगी। बैठक में एडीएम अनिल कुमार, सीआरओ गुलशन जी, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

ब्लॉक रेवती में डीएम ने परखी मतदाता पंजीकरण की स्थिति

केशव प्रसाद मौर्य के दिशा-निर्देशों में मॉडल सीएलएफ को स्वावलंबी बनाने पर जोर

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अभियान-5.0 के तहत लखनऊ में 26 नवंबर को लगा विशेष महाशिविर

लखनऊ में आग का खतरा बरकरार, जानकीपुरम में कई दुकानें आग की चपेट में
टॉप रीड्स

अखिलेश को कांग्रेस से लड़ना है या बीजेपी से? 5 टिकटों पर इमरान मसूद का तीखा हमला, बोले- गठबंधन में सहयोगी होते हैं, भिखारी नहीं

26 सीटों पर सपा का दांव, कांग्रेस की 130 की मांग पर सियासी घमासान! अखिलेश ने दिया गठबंधन का संदेश, इमरान मसूद बोले- 'भीख नहीं मांग रहे'

अखिलेश की सियासी चाय में राजभर ने डाल दी ‘शिवपाल वाली शक्कर’! बोले- चच्चू के 45 विधायक कभी भी पलट सकते हैं खेल!

आजम खान पर सवाल, अपर्णा यादव का जवाब- 'असुर-भयंकरों को छोड़िए, कथा सुनिए'; सियासत में छिड़ी नई जुबानी जंग

'संविधान का नाम, गुंडागर्दी के काम!' अखिलेश पर राजभर का वार, PDA की परिभाषा पर छिड़ी जंग

सीएम योगी को मौलाना जर्जिश ने बताया 'लाशों का सौदागर', बोले- अंदर से गुंडे हैं; पूर्णिया की तकरीर से यूपी में सियासी हलचल

आजम खान के 'बिरयानी' वाले तंज का ओवैसी की पार्टी ने बिरयानी से दिया जवाब! इटावा में 500 लोगों को खिलाई हैदराबादी बिरयानी, 2027 की सियासत में नया स्वाद



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).