Sat, Nov 28
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ यूपी में पंचायत चुनाव होने तक ग्राम प्रधान ही प्रशासक के तौर पर काम करते रहेंगे। राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद पंचायतीराज विभाग ने इससे जुड़ा आदेश जारी कर दिया है। इसमें कहा गया है कि ग्राम प्रधान अगले छह महीने या फिर पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट आने तक प्रशासक बने रहेंगे।★ लखनऊ। डॉ. आनंद कुमार सिंह बने यूपी हिंदी संस्थान के अध्यक्ष। कार्यकारी पूर्णकालीन अध्यक्ष नियुक्त किए गए डॉ. सिंह। प्रदेश सरकार ने जारी किया नियुक्ति का आदेश। गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं डॉ. आनंद कुमार सिंह। उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान की मिली जिम्मेदारी।★ महाराष्ट्र-सुप्रिया सुले कल होने वाली इंडिया ब्लॉक की बैठक में शामिल नहीं होगी।★ लखनऊ जोन के नए एडीजी (ADG)1999 बैच के आईपीएस अधिकारी रमित शर्मा बनाए गए।★ डिप्टी सीएम केशव मौर्य के मेरठ दौरे पर हंगामा HC बेंच की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन। सर्किट हाउस के बाहर अधिवक्ताओं ने डाला डेरा कई सालों से हाईकोर्ट बेंच की मांग कर रहे वकील केशव मौर्य से मुलाकात को लेकर अधिवक्ताओं में उम्मीद।★ इटावा में कानूनगो रामगोपाल 30 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किये गये है। रामगोपाल ने एक किसान से उसके खेत की पैमाइश के बदले 50 हजार रूपये की रिश्वत मांगी थी। किसान ने 30 हजार में डील सेट की और रिश्वत डिलीवरी के वक्त एंटी विजिलेंस की टीम भी ले आया।★ दिल्ली: ₹54,000 करोड़ से लगेंगे 6 नए यूरिया प्लांट उर्वरक विभाग के सचिव रजत कुमार मिश्रा ने NIPU-2026 को अहम फैसला बताया। छह नए प्लांट बनने से देश की यूरिया उत्पादन क्षमता 3 करोड़ से बढ़कर 4 करोड़ टन सालाना होगी। इससे देश में 1 करोड़ टन अतिरिक्त यूरिया उत्पादन क्षमता जुड़ेगी। हर प्लांट की सालाना उत्पादन क्षमता 12.7 लाख टन होगी और इनमें आधुनिक, ऊर्जा-कुशल तकनीक इस्तेमाल होगी।★ जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 की समीक्षा बैठक आयोजित, निर्वाचन कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश। 28 एवं 29 नवम्बर को विशेष अभियान चलाकर बूथवार मतदाता पंजीकरण एवं बीएलओ के कार्यों की निगरानी के निर्देश। विश्वविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में विशेष शिविर लगाकर पात्र छात्र-छात्राओं का मतदाता पंजीकरण कराने पर दिया जोर।★ Nvidia की 1 ट्रिलियन डॉलर की उछाल। रिलायंस, एयरटेल, HDFC बैंक जैसी भारत की दस बड़ी कंपनियों का जितना मार्केट कैप है लगभग उतना Nvidia ने एक दिन में जोड़ लिया। Nvidia के शेयरों की क़ीमत में कल 31% का उछाल आया है, जेनसन हुआंग फिर से CEO बनने से बाज़ार खुश हुआ. Nvidia के शेयरों की क़ीमत यानी मार्केट कैप एक दिन में करीब 1 ट्रिलियन डॉलर बढ़ गया।★ दिल्ली। सपा नेता आज़म खां से ED की पूछताछ जारी,आज़म से तीसरे दिन भी ED की पूछताछ जारी,मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने किया था गिरफ्तार,31 अक्टूबर को PMLA के तहत किया था गिरफ्तार,पूछताछ के बीच मेडिकल टीम ने हेल्थ चेकअप किया।★ यूपी में पंचायत चुनाव होने तक ग्राम प्रधान ही प्रशासक के तौर पर काम करते रहेंगे। राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद पंचायतीराज विभाग ने इससे जुड़ा आदेश जारी कर दिया है। इसमें कहा गया है कि ग्राम प्रधान अगले छह महीने या फिर पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट आने तक प्रशासक बने रहेंगे।★ लखनऊ। डॉ. आनंद कुमार सिंह बने यूपी हिंदी संस्थान के अध्यक्ष। कार्यकारी पूर्णकालीन अध्यक्ष नियुक्त किए गए डॉ. सिंह। प्रदेश सरकार ने जारी किया नियुक्ति का आदेश। गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं डॉ. आनंद कुमार सिंह। उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान की मिली जिम्मेदारी।★ महाराष्ट्र-सुप्रिया सुले कल होने वाली इंडिया ब्लॉक की बैठक में शामिल नहीं होगी।★ लखनऊ जोन के नए एडीजी (ADG)1999 बैच के आईपीएस अधिकारी रमित शर्मा बनाए गए।★ डिप्टी सीएम केशव मौर्य के मेरठ दौरे पर हंगामा HC बेंच की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन। सर्किट हाउस के बाहर अधिवक्ताओं ने डाला डेरा कई सालों से हाईकोर्ट बेंच की मांग कर रहे वकील केशव मौर्य से मुलाकात को लेकर अधिवक्ताओं में उम्मीद।★ इटावा में कानूनगो रामगोपाल 30 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किये गये है। रामगोपाल ने एक किसान से उसके खेत की पैमाइश के बदले 50 हजार रूपये की रिश्वत मांगी थी। किसान ने 30 हजार में डील सेट की और रिश्वत डिलीवरी के वक्त एंटी विजिलेंस की टीम भी ले आया।★ दिल्ली: ₹54,000 करोड़ से लगेंगे 6 नए यूरिया प्लांट उर्वरक विभाग के सचिव रजत कुमार मिश्रा ने NIPU-2026 को अहम फैसला बताया। छह नए प्लांट बनने से देश की यूरिया उत्पादन क्षमता 3 करोड़ से बढ़कर 4 करोड़ टन सालाना होगी। इससे देश में 1 करोड़ टन अतिरिक्त यूरिया उत्पादन क्षमता जुड़ेगी। हर प्लांट की सालाना उत्पादन क्षमता 12.7 लाख टन होगी और इनमें आधुनिक, ऊर्जा-कुशल तकनीक इस्तेमाल होगी।★ जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 की समीक्षा बैठक आयोजित, निर्वाचन कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश। 28 एवं 29 नवम्बर को विशेष अभियान चलाकर बूथवार मतदाता पंजीकरण एवं बीएलओ के कार्यों की निगरानी के निर्देश। विश्वविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में विशेष शिविर लगाकर पात्र छात्र-छात्राओं का मतदाता पंजीकरण कराने पर दिया जोर।★ Nvidia की 1 ट्रिलियन डॉलर की उछाल। रिलायंस, एयरटेल, HDFC बैंक जैसी भारत की दस बड़ी कंपनियों का जितना मार्केट कैप है लगभग उतना Nvidia ने एक दिन में जोड़ लिया। Nvidia के शेयरों की क़ीमत में कल 31% का उछाल आया है, जेनसन हुआंग फिर से CEO बनने से बाज़ार खुश हुआ. Nvidia के शेयरों की क़ीमत यानी मार्केट कैप एक दिन में करीब 1 ट्रिलियन डॉलर बढ़ गया।★ दिल्ली। सपा नेता आज़म खां से ED की पूछताछ जारी,आज़म से तीसरे दिन भी ED की पूछताछ जारी,मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने किया था गिरफ्तार,31 अक्टूबर को PMLA के तहत किया था गिरफ्तार,पूछताछ के बीच मेडिकल टीम ने हेल्थ चेकअप किया।

परिसीमन विधेयक से महिला आरक्षण लागू होने का रास्ता होगा साफ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

By Syed Fiza Khatoon·28 Nov 2026 10:36 AM (IST)
0
परिसीमन विधेयक से महिला आरक्षण लागू होने का रास्ता होगा साफ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

केंद्रीय कैबिनेट के फैसले का मुख्यमंत्री ने किया स्वागत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जताया आभार

वर्ष 2029 से नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम: मुख्यमंत्री

लोकसभा और विधानसभाओं की सीटों में 50 प्रतिशत वृद्धि के प्रस्ताव से महिलाओं को मिलेगा प्रतिनिधित्व का अवसर

संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान

महिला सशक्तिकरण के लिए देश में अग्रणी भूमिका निभा रहा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी

देश और प्रदेश की आधी आबादी को मुख्यमंत्री ने दी बधाई और शुभकामनाएं

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिसीमन संबंधी विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिलने का स्वागत करते हुए कहा कि इससे वर्ष 2029 से नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू करने का रास्ता साफ होगा। संसद और विधानसभाओं की सीटों में 50 प्रतिशत वृद्धि के प्रस्ताव से महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की दिशा में आगे बढ़ा जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने इसे देश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रिमंडल के प्रति आभार जताया।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद से पहले ही पारित हो चुका है। अब केंद्रीय कैबिनेट के निर्णय से इसे लागू करने की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिला है। परिसीमन के माध्यम से लोकसभा और विधानसभाओं की सीटों में प्रस्तावित वृद्धि महिलाओं के राजनीतिक प्रतिनिधित्व का विस्तार करने में सहायक होगी।

महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम का उद्देश्य संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना है। परिसीमन संबंधी प्रस्ताव से वर्ष 2029 में इसे लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति होगी। इससे महिलाओं को देश की राजनीति में आगे आने और निर्णय लेने की प्रक्रिया में भागीदारी के नए अवसर प्राप्त होंगे।

महिला सशक्तिकरण में आगे बढ़ रहा उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। शासन, प्रशासन सहित विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी तेजी से बढ़ रही है। प्रदेश सरकार महिलाओं को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की बढ़ती हिस्सेदारी प्रदेश के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि परिसीमन संबंधी प्रस्ताव नारी शक्ति वंदन अधिनियम की परिकल्पना को साकार करने में सहायक होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कैबिनेट का पुनः आभार व्यक्त करते हुए देश और प्रदेश की आधी आबादी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

लेखक के बारे में

Syed Fiza Khatoon

सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

26 Nov 2026

लखनऊ के सहारा स्टेट में आग से मचा हड़कंप, एक किलोमीटर तक दिखा धुएं का गुबार; दमकल की टीमें मौके पर

27 Nov 2026

अखिलेश को परेशान करने वालों का कद किसने बढ़ाया? आजम खान के एक बयान से सपा-कांग्रेस की सियासत में हलचल

26 Nov 2026

28 साल का रिश्ता, 28 मिनट की भी नाराजगी नहीं… नरेंद्र श्रीवास्तव को याद कर भावुक हुए पार्षद अरुण राय

26 Nov 2026

'संविधान का नाम, गुंडागर्दी के काम!' अखिलेश पर राजभर का वार, PDA की परिभाषा पर छिड़ी जंग

27 Nov 2026

'जीरो सीट दोगे तो नतीजा भी जीरो होगा!' इमरान मसूद ने अखिलेश को दिखाई आंख, सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीटों पर संग्राम

27 Nov 2026

केजरीवाल के 'शीशमहल' के दरवाजे खुले तो सामने आई शाही सुविधाएं, 88 लाख के झूमर से 1.5 करोड़ की रसोई तक का हिसाब!

25 Nov 2026

अखिलेश को कांग्रेस से लड़ना है या बीजेपी से? 5 टिकटों पर इमरान मसूद का तीखा हमला, बोले- गठबंधन में सहयोगी होते हैं, भिखारी नहीं

24 Nov 2026

26 सीटों पर सपा का दांव, कांग्रेस की 130 की मांग पर सियासी घमासान! अखिलेश ने दिया गठबंधन का संदेश, इमरान मसूद बोले- 'भीख नहीं मांग रहे'