बलिया में 26 दोपहिया वाहनों की होगी नीलामी, 2 नवंबर को भीमपुरा थाने में लगेगी बोली

लावारिस और एमवी एक्ट के तहत सीज किए गए वाहनों की नीलामी के लिए डीएम ने दी मंजूरी, सुबह 10 बजे से शुरू होगी प्रक्रिया
बलिया। जिले के भीमपुरा थाने में वर्षों से खड़े लावारिस और सीज किए गए दोपहिया वाहनों को अब नीलाम किया जाएगा। पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन क्लीन’ के तहत थाने में दाखिल कुल 26 वाहनों की नीलामी के लिए 2 नवंबर 2026 की तारीख निर्धारित की गई है। नीलामी की प्रक्रिया सुबह 10 बजे थाना भीमपुरा परिसर में अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी की जाएगी।
पुलिस के मुताबिक, नीलामी में शामिल 26 वाहनों में 14 लावारिस वाहन हैं, जबकि 12 वाहन मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के तहत सीज किए गए हैं। ये वाहन पिछले कई वर्षों से थाने में खड़े थे। नियमानुसार कार्रवाई पूरी करने के बाद जिलाधिकारी बलिया से नीलामी की अनुमति प्राप्त की गई है।
बलिया पुलिस ने इच्छुक लोगों से नीलामी में स्वेच्छा से शामिल होने की अपील की है। पुलिस की ओर से इस सूचना को सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप ग्रुपों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आग्रह भी किया गया है, ताकि नीलामी में ज्यादा से ज्यादा लोग प्रतिभाग कर सकें।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

तेज हवा और बारिश ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, धान की फसल को भारी नुकसान

खादी कारीगरों की समस्याओं के समाधान के लिए केंद्र सरकार ने उठाए कदम: जीतन राम मांझी

दशहरा मेले में ई-रिक्शा चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में आज आंधी-बारिश का अलर्ट, चक्रवात अर्नब दिखाएगा अपना असर
टॉप रीड्स

खादी कारीगरों की समस्याओं के समाधान के लिए केंद्र सरकार ने उठाए कदम: जीतन राम मांझी

मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिलाओं को मिला सुरक्षा का संदेश

काशी बनेगी राष्ट्रीय सेस्टोबॉल का अखाड़ा, 60 से अधिक टीमों के बीच खिताबी जंग!

वाल्मीकि जयंती पर अजय राय का भाजपा पर हमला, खड़गे के समर्थन में दिया बयान

'कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमला

लखनऊ में MLC चुनाव की मतगणना शुरू, 29 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

लखनऊ में दीपावली पर लॉन्च होगी सौमित्र विहार आवासीय योजना, 2,200 से अधिक प्लॉट मिलने की उम्मीद




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).