लखनऊ में H1N1 के 6 नए मरीज मिले, एक्टिव केस 79

लखनऊ। राजधानी में एनफ्लूएंजा-ए (H1N1) संक्रमण के मामलों में लगातार निगरानी जारी है। रविवार को जिले में 6 नए H1N1 मरीज सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सभी नए मरीज फिलहाल होम आइसोलेशन में हैं। जनपद में एक्टिव केसों की संख्या 79 बताई गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब तक H1N1 के 30 मरीज अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं, जिनमें से 28 स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।
गंभीर लक्षण दिखें तो तत्काल जांच और इलाज जरूरी
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.बी. सिंह ने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय की गाइडलाइन के अनुसार तेज बुखार के साथ सीने में दर्द, बेहोशी, रक्तचाप कम होना, सांस फूलना, नाखून नीले पड़ना या बलगम में खून आना जैसे लक्षण गंभीर श्रेणी में माने जाएंगे।
ऐसे मरीजों की रियल टाइम RT-PCR जांच कराई जानी चाहिए और आवश्यकता होने पर तत्काल अस्पताल में भर्ती कर उपचार सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
वहीं, बुखार, जुकाम, गले में खराश, खांसी या फ्लू जैसे सामान्य लक्षण होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी गई है।

बच्चों में इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
सीएमओ ने बताया कि पहले से किसी गंभीर या पुरानी बीमारी से पीड़ित मरीज की स्थिति बिगड़ने पर भी उसे गंभीर श्रेणी में रखते हुए तत्काल चिकित्सकीय सहायता दी जानी चाहिए।
इन्फ्लुएंजा जैसे लक्षण वाले बच्चों में असामान्य उनींदापन या अत्यधिक सुस्ती, लगातार तेज बुखार, भोजन या तरल पदार्थ लेने में असमर्थता, झटके आना, तेज सांस चलना या सांस लेने में कठिनाई गंभीर संकेत माने जाएंगे। ऐसे मामलों में RT-PCR जांच और जरूरत के अनुसार अस्पताल में भर्ती कर उपचार कराने की सलाह दी गई है।
सामान्य लक्षण में RT-PCR जरूरी नहीं
स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन के अनुसार सामान्य लक्षण वाले मरीजों को RT-PCR जांच की आवश्यकता नहीं है। ऐसे मरीजों को घर पर पर्याप्त आराम करने, चिकित्सकीय सलाह के अनुसार उपचार लेने और संक्रमण फैलने से रोकने के लिए परिवार के अन्य सदस्यों से निकट संपर्क से बचने की सलाह दी गई है।
विशेष रूप से बच्चों, गर्भवती महिलाओं, 65 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों और डायबिटीज, रक्त एवं तंत्रिका विकार समेत अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है।

अस्पतालों में संक्रमण नियंत्रण पर जोर
इन्फ्लुएंजा जैसे लक्षण वाले मरीजों के उपचार के दौरान संक्रमण नियंत्रण मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पतालों में मरीजों की स्क्रीनिंग, आवश्यकता के अनुसार अलग व्यवस्था, स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा और PPE के इस्तेमाल पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
H1N1 से बचाव के लिए क्या करें?
मास्क पहनें और भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।
खांसते या छींकते समय मुंह और नाक ढकें।
पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ लें।
आंख, नाक और मुंह को बार-बार छूने से बचें।
बुखार या बदन दर्द होने पर चिकित्सकीय सलाह के अनुसार दवा लें।
क्या न करें?
हाथ मिलाने या निकट संपर्क वाले अभिवादन से बचें।
सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें।
डॉक्टर की सलाह के बिना एंटीबायोटिक या अन्य दवाएं न लें।
अस्वस्थ होने पर दूसरों के साथ बैठकर भोजन करने से बचें।
लेखक के बारे में
Santosh Kumar Singh
श्री सिंह ‘विजुअल लाइव’ मासिक पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल के संपादक के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2004 से उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी सेवाएं देते हुए पत्रकारिता का लंबा अनुभव अर्जित किया है। लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय सहारा, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, राष्ट्रीय स्वरूप और भारत प्रतिदिन सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के लिए उन्होंने रिपोर्टिंग की है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लखनऊ आगमन से लेकर राजनीति, प्रशासन, जनसरोकार और शहर की महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। श्री सिंह की विशेष रुचि खोजी पत्रकारिता और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी इस्तेमाल में है। इंटरनेट आधारित शोध, सूचना के स्रोतों की पड़ताल और खबर की बारीकियों तक पहुंचने की उनकी कार्यशैली उन्हें अलग पहचान देती है। बदलते मीडिया परिदृश्य में वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं। पत्रकारिता के साथ उन्हें संगीत और यात्रा में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए जिज्ञासा, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और तथ्यों के प्रति ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं। Santosh Kumar Singh की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

जलभराव से बढ़ा डेंगू का जोखिम, लखनऊ के चार अस्पतालों में 34 मरीजों का इलाज

ई-संजीवनी ने रचा इतिहास, 50 करोड़ टेलीकंसल्टेशन का आंकड़ा पार

बलिया: स्वास्थ्य शिविर में 110 मरीजों को निशुल्क दवा वितरित

बलिया : मड़ुआ के आटे की रोटी खाने से महिलाएं और बच्चे बीमार, कई अस्पताल में भर्ती
टॉप रीड्स

वाराणसी में एयर शो से पहले बड़ी कार्रवाई, कबूतरों की जालियों के साथ दो बंदूकें बरामद

दूसरे राज्यों से आने वाले रक्त की भी होगी गुणवत्ता जांच, यूपीएफएसडीए ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव

शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कभी चुकाया नहीं जा सकता: सीएम योगी

कला हमारी संस्कृति का दर्पण, इसमें अतीत की स्मृतियां और भविष्य की आकांक्षाएं झलकती हैं: राष्ट्रपति

सौर ऊर्जा से बढ़ेगी किसानों की कमाई, खेती की लागत घटाने में मददगार होगी एग्री-वोल्टेइक तकनीक

बाइक रैली और डाक चौपाल के जरिए ग्रामीणों को योजनाओं की दी जानकारी

सरकार और जनता के बीच पारदर्शी संवाद से अफवाहों और गलतफहमियों पर लगेगी रोक: विशाल सिंह




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).