आरएमएल में 194 तकनीकी कार्मिकों को नियुक्ति, डेढ़ महीने में पूरी हुई भर्ती प्रक्रिया, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र

लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (आरएमएल) के षष्ठम स्थापना दिवस समारोह में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 194 तकनीकी कार्मिकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। एमएलटी, ओटी टेक्नीशियन, रेडियोलॉजी टेक्नीशियन, टेक्निकल ऑफिसर समेत विभिन्न पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिली।
खास बात यह रही कि संस्थान में इन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया करीब डेढ़ महीने में पूरी कर ली गई। चयनित अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बताते हुए कहा कि उन्हें बिना किसी सिफारिश या रिश्वत के योग्यता के आधार पर नियुक्ति मिली है।
जुलाई में परीक्षा, सितंबर में हाथ में नियुक्ति पत्र
ओटी टेक्नीशियन पद पर चयनित बिहार निवासी प्रिंस कुमार ने बताया कि आवेदन के दौरान करीब 1,180 रुपये खर्च हुए थे। जुलाई के अंतिम सप्ताह में परीक्षा आयोजित हुई। इसके बाद परिणाम और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की गई और 13 सितंबर को उन्हें नियुक्ति पत्र मिल गया।

प्रिंस ने भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बताते हुए कहा कि चयन में किसी तरह की सिफारिश या रिश्वत की जरूरत नहीं पड़ी और योग्यता के आधार पर नियुक्ति मिली। उनके मुताबिक इस तरह की प्रक्रिया युवाओं के बीच सरकारी भर्तियों को लेकर भरोसा मजबूत करती है।
एमएलटी पद पर चयनित आयुष शुक्ला और रेडियोलॉजी टेक्नीशियन जितेंद्र सैनी ने भी भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता को युवाओं के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि मेहनत और योग्यता के आधार पर चयन होने से अभ्यर्थियों का विश्वास बढ़ता है।
स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ बढ़ रहे रोजगार के अवसर
नवनियुक्त तकनीकी कार्मिकों का कहना है कि आरएमएल समेत प्रदेश के अन्य चिकित्सा संस्थानों में सुविधाओं के विस्तार से स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलने के साथ रोजगार के नए अवसर भी पैदा हो रहे हैं।

अभ्यर्थियों ने उम्मीद जताई कि ‘एक जिला, एक मेडिकल कॉलेज’ जैसी पहल से प्रदेश के ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार होगा। इससे स्थानीय स्तर पर उपचार की बेहतर सुविधा उपलब्ध होने के साथ स्वास्थ्य क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
आरएमएल के स्थापना दिवस पर 194 युवाओं को नियुक्ति पत्र मिलना ऐसे समय में महत्वपूर्ण है, जब प्रदेश में चिकित्सा संस्थानों के विस्तार के साथ प्रशिक्षित तकनीकी मानव संसाधन की जरूरत भी बढ़ रही है।
इनको मिली नियुक्ति पत्र
अनुज कुमार शुक्ला - तकनीकी अधिकारी (परफ्यूजन)
ममता तिवारी - आहार विशेषज्ञ
सावन कुमार - आहार विशेषज्ञ
निखिल फाल्सवाल - नेत्र तकनीशियन ग्रेड-I
कविता यादव - नेत्र तकनीशियन ग्रेड-I
जितेन्द्र सैनी - रेडियोलॉजी तकनीशियन
मोहसिन बाबू - रेडियोलॉजी तकनीशियन
गुफरान अली - रेडियोथेरेपी तकनीशियन
काजोल शर्मा - कनिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट
फरिया खान - मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट
पूजा गुप्ता - कनिष्ठ मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट
प्रिंस कुमार - ओ.टी. सहायक (ओ.टी. क्षेत्र)
हरवेन्द्र यादव - डायलिसिस तकनीशियन
अंजलि वर्मा - वर्कशॉप तकनीशियन ग्रेड-II (प्रोस्थेटिक्स एवं ऑर्थोटिक्स)
लेखक के बारे में
Santosh Kumar Singh
श्री सिंह ‘विजुअल लाइव’ मासिक पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल के संपादक के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2004 से उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी सेवाएं देते हुए पत्रकारिता का लंबा अनुभव अर्जित किया है। लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय सहारा, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, राष्ट्रीय स्वरूप और भारत प्रतिदिन सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के लिए उन्होंने रिपोर्टिंग की है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लखनऊ आगमन से लेकर राजनीति, प्रशासन, जनसरोकार और शहर की महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। श्री सिंह की विशेष रुचि खोजी पत्रकारिता और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी इस्तेमाल में है। इंटरनेट आधारित शोध, सूचना के स्रोतों की पड़ताल और खबर की बारीकियों तक पहुंचने की उनकी कार्यशैली उन्हें अलग पहचान देती है। बदलते मीडिया परिदृश्य में वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं। पत्रकारिता के साथ उन्हें संगीत और यात्रा में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए जिज्ञासा, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और तथ्यों के प्रति ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं। Santosh Kumar Singh की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

बलिया में 2 अक्टूबर को लगेगा रोजगार मेला, 32 हजार तक वेतन वाली नौकरियों के अवसर

डीडीयू-जीकेवाई 2.0: अक्टूबर से 70 हजार ग्रामीण युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

लखनऊ में सम्पन्न हुई प्राचार्य पद की लिखित परीक्षा, 88.81 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

3,567 नवचयनित शिक्षकों को CM योगी ने सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- आपके पढ़ाए विद्यार्थी तय करेंगे देश की प्रगति की गति
टॉप रीड्स

गांधी-शास्त्री जयंती पर अधिवक्ता जन सेवा समिति ने किया माल्यार्पण, दो वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

क्रिकेट विश्व कप 2027 का पूरा कार्यक्रम जारी, 10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान की टक्कर

हमारे ग्राम स्वराज में परिवारवादी मॉडल की कोई जगह नहीं : मुख्यमंत्री योगी

विहिप रसड़ा जिला टोली की बैठक संपन्न, गोरखपुर कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

गांधी जयंती पर यूपी में ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में रोजगार से महिला सशक्तीकरण तक 11 मंत्रालयों के एजेंडे पर मंथन

सवर्ण मोर्चा ने किया अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान

बंद कमरे में टिप्पणी आसान, सुरक्षा हटा दें तो बड़े से बड़े व्यक्ति को भी भीगी बिल्ली बनने में देर नहीं लगती : मुख्यमंत्री



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).