Fri, Nov 27
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ Nvidia की 1 ट्रिलियन डॉलर की उछाल। रिलायंस, एयरटेल, HDFC बैंक जैसी भारत की दस बड़ी कंपनियों का जितना मार्केट कैप है लगभग उतना Nvidia ने एक दिन में जोड़ लिया। Nvidia के शेयरों की क़ीमत में कल 31% का उछाल आया है, जेनसन हुआंग फिर से CEO बनने से बाज़ार खुश हुआ. Nvidia के शेयरों की क़ीमत यानी मार्केट कैप एक दिन में करीब 1 ट्रिलियन डॉलर बढ़ गया।★ दिल्ली। सपा नेता आज़म खां से ED की पूछताछ जारी,आज़म से तीसरे दिन भी ED की पूछताछ जारी,मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने किया था गिरफ्तार,31 अक्टूबर को PMLA के तहत किया था गिरफ्तार,पूछताछ के बीच मेडिकल टीम ने हेल्थ चेकअप किया।★ लखनऊ। सीएम योगी ने छठ पर्व की बधाई दी। भगवान सूर्य की उपासना का महापर्व, लोक आस्था, छठी मैया की आराधना का पर्व, छठ पूजा की सभी को हार्दिक बधाई, सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि आए, सूर्यदेव, छठी मैया से यही प्रार्थना है, जय छठी मईया।★ न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर सीरीज के 5वें और आखिरी वनडे में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।★ पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक SCO समिट के लिए दिल्ली आ रहे हैं। पाकिस्तान इस महीने के आखिर में भारत में होने वाली एक रीजनल मीटिंग में अपने क्लाइमेट मिनिस्टर को भेजेगा। पाकिस्तानी फॉरेन मिनिस्ट्री के प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी।★ कांग्रेस ने शनिवार को मीनाक्षी नटराजन की जगह बीएम संदीप को तेलंगाना का नया पार्टी इंचार्ज नियुक्त किया।★ नेतन्याहू ने आइजेनकोट की तरफ बढ़ाया दोस्ती का हाथ.. इजरायल के अस्तित्व पर संकट का दिया हवाला। नेतन्याहू ने कहा- 'ईरान फिर से परमाणु बम बना रहा'।★ दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक, प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में होगी बैठक, बैठक में कैबिनेट के सभी मंत्री होंगे शामिल, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर लग सकती है मुहर।★ दिल्ली: IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की कार्रवाई, 12 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, बैंकॉक से हनोई होते दिल्ली पहुंचा था यात्री, कस्टम अधिकारियों ने यात्री को पकड़ा, ट्रॉली बैग से गांजे के 20 पैकेट बरामद, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज।★ बहराइच: खेत में ट्रैक्टर जाने को लेकर विवाद मामला, विवाद के बाद ग्रामीण की बेरहमी से हुई थी हत्या, मृतक साबित अली की हुई थी निर्मम हत्या, बचाने आए भाई, मां पर भी किया था हमला, हत्या में शामिल 7 अभियुक्त गिरफ्तार, आरोपियों की निशानदेही पर लाठी-डंडे बरामद, कोर्ट के आदेश पर सभी को भेजा गया जेल, रामगांव क्षेत्र के मुराईपुरवा गांव का मामला।★ Nvidia की 1 ट्रिलियन डॉलर की उछाल। रिलायंस, एयरटेल, HDFC बैंक जैसी भारत की दस बड़ी कंपनियों का जितना मार्केट कैप है लगभग उतना Nvidia ने एक दिन में जोड़ लिया। Nvidia के शेयरों की क़ीमत में कल 31% का उछाल आया है, जेनसन हुआंग फिर से CEO बनने से बाज़ार खुश हुआ. Nvidia के शेयरों की क़ीमत यानी मार्केट कैप एक दिन में करीब 1 ट्रिलियन डॉलर बढ़ गया।★ दिल्ली। सपा नेता आज़म खां से ED की पूछताछ जारी,आज़म से तीसरे दिन भी ED की पूछताछ जारी,मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने किया था गिरफ्तार,31 अक्टूबर को PMLA के तहत किया था गिरफ्तार,पूछताछ के बीच मेडिकल टीम ने हेल्थ चेकअप किया।★ लखनऊ। सीएम योगी ने छठ पर्व की बधाई दी। भगवान सूर्य की उपासना का महापर्व, लोक आस्था, छठी मैया की आराधना का पर्व, छठ पूजा की सभी को हार्दिक बधाई, सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि आए, सूर्यदेव, छठी मैया से यही प्रार्थना है, जय छठी मईया।★ न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर सीरीज के 5वें और आखिरी वनडे में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।★ पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक SCO समिट के लिए दिल्ली आ रहे हैं। पाकिस्तान इस महीने के आखिर में भारत में होने वाली एक रीजनल मीटिंग में अपने क्लाइमेट मिनिस्टर को भेजेगा। पाकिस्तानी फॉरेन मिनिस्ट्री के प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी।★ कांग्रेस ने शनिवार को मीनाक्षी नटराजन की जगह बीएम संदीप को तेलंगाना का नया पार्टी इंचार्ज नियुक्त किया।★ नेतन्याहू ने आइजेनकोट की तरफ बढ़ाया दोस्ती का हाथ.. इजरायल के अस्तित्व पर संकट का दिया हवाला। नेतन्याहू ने कहा- 'ईरान फिर से परमाणु बम बना रहा'।★ दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक, प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में होगी बैठक, बैठक में कैबिनेट के सभी मंत्री होंगे शामिल, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर लग सकती है मुहर।★ दिल्ली: IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की कार्रवाई, 12 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, बैंकॉक से हनोई होते दिल्ली पहुंचा था यात्री, कस्टम अधिकारियों ने यात्री को पकड़ा, ट्रॉली बैग से गांजे के 20 पैकेट बरामद, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज।★ बहराइच: खेत में ट्रैक्टर जाने को लेकर विवाद मामला, विवाद के बाद ग्रामीण की बेरहमी से हुई थी हत्या, मृतक साबित अली की हुई थी निर्मम हत्या, बचाने आए भाई, मां पर भी किया था हमला, हत्या में शामिल 7 अभियुक्त गिरफ्तार, आरोपियों की निशानदेही पर लाठी-डंडे बरामद, कोर्ट के आदेश पर सभी को भेजा गया जेल, रामगांव क्षेत्र के मुराईपुरवा गांव का मामला।

ब्लैडर कैंसर सर्जरी में RMLIMS की बड़ी उपलब्धि, 400 से अधिक मामलों का अनुभव टोरंटो में होगा पेश

By News Desk·06 Sept 2026 08:56 PM (IST)
0
ब्लैडर कैंसर सर्जरी में RMLIMS की बड़ी उपलब्धि, 400 से अधिक मामलों का अनुभव टोरंटो में होगा पेश

लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (RMLIMS) के यूरोलॉजी विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. ईश्वर राम धायल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी शैक्षणिक उपलब्धि हासिल हुई है। उनका चयन इंटरनेशनल ब्लैडर कैंसर नेटवर्क (IBCN) की वार्षिक बैठक 2026 में ब्लैडर कैंसर सर्जरी के क्षेत्र में विभाग के 15 वर्षों के अनुभव को प्रस्तुत करने के लिए हुआ है।

IBCN की वार्षिक बैठक 24 से 26 सितंबर 2026 तक कनाडा के टोरंटो स्थित विश्वविद्यालय में आयोजित होगी। इसमें दुनियाभर के ब्लैडर कैंसर विशेषज्ञ और चिकित्सक हिस्सा लेंगे।

400 से अधिक मरीजों के अनुभव पर आधारित प्रस्तुति

डॉ. धायल मांसपेशियों में फैल चुके और स्थानीय रूप से उन्नत मूत्राशय कैंसर के मरीजों में रेडिकल सिस्टेक्टॉमी और क्यूटेनियस यूरेटेरोस्टॉमी से जुड़े विभाग के 15 वर्षों के अनुभव को अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों के सामने प्रस्तुत करेंगे। यह अध्ययन 400 से अधिक मामलों पर आधारित है।

प्रस्तुति में मरीजों के चयन, सर्जिकल तकनीक, सर्जरी के संकेत और उपचार के बाद सामने आए क्लिनिकल परिणामों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

बुजुर्ग और हाई रिस्क मरीजों के लिए उपयोगी तकनीक

क्यूटेनियस यूरेटेरोस्टॉमी ऐसी मूत्र मार्ग परिवर्तन तकनीक है, जिसमें आंत के इस्तेमाल की आवश्यकता नहीं होती। संस्थान के अनुसार, यह तकनीक विशेष रूप से वृद्ध, कमजोर, कई बीमारियों से जूझ रहे या खराब किडनी फंक्शन वाले मरीजों के लिए उपयोगी हो सकती है। ऐसे मरीजों में आंत आधारित डायवर्जन से सर्जरी का जोखिम बढ़ सकता है।

अध्ययन में ऑपरेशन का समय, रक्तस्राव, सर्जरी के बाद की जटिलताएं, अस्पताल में रहने की अवधि, किडनी फंक्शन, स्टोमा संबंधी समस्याएं, यूरेटर में रुकावट या सिकुड़न, संक्रमण और दोबारा उपचार की आवश्यकता जैसे पहलुओं का मूल्यांकन किया गया है।

मरीज के अनुसार तय होना चाहिए उपचार

डॉ. धायल के अध्ययन में इस बात पर जोर दिया गया है कि ब्लैडर कैंसर के मरीजों में मूत्र मार्ग परिवर्तन का विकल्प हर मरीज की स्थिति के अनुसार तय किया जाना चाहिए। उचित रूप से चयनित हाई रिस्क मरीजों में क्यूटेनियस यूरेटेरोस्टॉमी आंत का उपयोग किए बिना अपेक्षाकृत सरल विकल्प उपलब्ध करा सकती है।

RMLIMS के यूरोलॉजी विभाग के इस शोध का अंतरराष्ट्रीय मंच पर चयन संस्थान के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। यह जटिल ब्लैडर कैंसर सर्जरी और यूरो-ऑन्कोलॉजी के क्षेत्र में संस्थान के बढ़ते योगदान को भी दर्शाता है।

संस्थान ने इस उपलब्धि पर प्रो. डॉ. ईश्वर राम धायल, प्रो. डॉ. आलोक श्रीवास्तव और प्रो. डॉ. संजीत सिंह को बधाई दी है।

लेखक के बारे में

News Desk

‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

26 Nov 2026

'संविधान का नाम, गुंडागर्दी के काम!' अखिलेश पर राजभर का वार, PDA की परिभाषा पर छिड़ी जंग

25 Nov 2026

अखिलेश को कांग्रेस से लड़ना है या बीजेपी से? 5 टिकटों पर इमरान मसूद का तीखा हमला, बोले- गठबंधन में सहयोगी होते हैं, भिखारी नहीं

26 Nov 2026

लखनऊ के सहारा स्टेट में आग से मचा हड़कंप, एक किलोमीटर तक दिखा धुएं का गुबार; दमकल की टीमें मौके पर

24 Nov 2026

26 सीटों पर सपा का दांव, कांग्रेस की 130 की मांग पर सियासी घमासान! अखिलेश ने दिया गठबंधन का संदेश, इमरान मसूद बोले- 'भीख नहीं मांग रहे'

24 Nov 2026

अखिलेश की सियासी चाय में राजभर ने डाल दी ‘शिवपाल वाली शक्कर’! बोले- चच्चू के 45 विधायक कभी भी पलट सकते हैं खेल!

24 Nov 2026

आजम खान पर सवाल, अपर्णा यादव का जवाब- 'असुर-भयंकरों को छोड़िए, कथा सुनिए'; सियासत में छिड़ी नई जुबानी जंग

26 Nov 2026

28 साल का रिश्ता, 28 मिनट की भी नाराजगी नहीं… नरेंद्र श्रीवास्तव को याद कर भावुक हुए पार्षद अरुण राय

23 Nov 2026

आजम खान के 'बिरयानी' वाले तंज का ओवैसी की पार्टी ने बिरयानी से दिया जवाब! इटावा में 500 लोगों को खिलाई हैदराबादी बिरयानी, 2027 की सियासत में नया स्वाद