समाजसेवा से प्रेरित हुआ जुनून! बरेली से दौड़ते हुए हरदोई पहुंचे जसवीर, राजवर्धन सिंह राजू से की मुलाकात

हरदोई। समाजसेवी राजवर्धन सिंह राजू के कार्यों से प्रभावित होकर उनसे मिलने रेसर जसवीर सिंह यादव उनके घर पहुंचा। उसके साथ ही उसने अपना अनोखा संकल्प पूरा किया। जसवीर 22 सितंबर को बरेली से पैदल दौड़ शुरू की और लगातार दौड़ते हुए 25 सितंबर को हरदोई पहुंचा।
हरदोई पहुंचने के बाद जसवीर सिंह यादव नटवीर पुलिया स्थित मिशन आत्मसंतुष्टि परिवार के आवास पहुंचे। यहां समाजसेवी राजवर्धन सिंह राजू और मिशन आत्मसंतुष्टि की टीम ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। राजवर्धन सिंह राजू ने पटका पहनाकर जसवीर सिंह को सम्मानित किया और उनकी यात्रा व हौसले की सराहना की।

जसवीर सिंह यादव ने बताया कि राजवर्धन सिंह राजू की ओर से लगातार किए जा रहे समाजसेवा और जनहित के कार्यों’’ से वह काफी प्रभावित हैं। उनके कार्यों से प्रेरित होकर उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलने की इच्छा हुई। इसी उद्देश्य से उन्होंने बरेली से हरदोई तक दौड़कर पहुंचने का संकल्प लिया।
इस दौरान मिशन आत्मसंतुष्टि परिवार के सदस्यों ने भी जसवीर सिंह यादव का स्वागत किया। उनकी इस यात्रा को ’’समाजसेवा, समर्पण और सकारात्मक सोच का संदेश’’ बताया गया।
समाजसेवी राजवर्धन सिंह राजू ने कहा कि समाज के लिए सकारात्मक सोच रखने वाले और अपने संकल्प को पूरा करने के लिए लंबी दूरी तय करने वाले युवाओं का उत्साहवर्धन करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जसवीर सिंह यादव का यह प्रयास निश्चित रूप से अन्य लोगों को भी प्रेरित करेगा।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख
टॉप रीड्स

यूपी कांग्रेस में गुटबाजी का विस्फोट, प्रदेश अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण समारोह में बवाल; कार्यकर्ताओं के बीच चले जूते

पूर्वांचल से ओवैसी ने किया 2027 के चुनावी समर का शंखनाद, बोले- मोदी जी, नौजवानों के दिमाग और हौसलों को बंद नहीं कर सकते

60 हजार ग्राम प्रहरियों के लिए अहम दिन होगा 13 अक्टूबर, मानदेय वृद्धि की उम्मीद

जमीन कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, शिवम यादव समेत तीन पर चाकू से हमला; 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

उर्दू ड्रामा कार्यशाला में विवाद, नाटक के मंचन से पहले चार प्रतिभागियों को हटाने का आरोप

फ्लाइट से हिरासत, ट्रेनें रद्द और इंटरनेट बंद! अभिजीत दीपके मामले में बड़े दावे

दवा खरीदना हुआ महंगा, बीपी और हृदय रोग के मरीजों की बढ़ी परेशानी




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).