Thu, Oct 15
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1100 अंक चढ़ा, टैक्स में राहत की उम्मीद और ट्रम्प के ईरान पर हमला न करने के ऐलान का असर।★ भारतीय रेलवे ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया है। सितंबर में 13.55 करोड़ टन माल की ढुलाई की। यह पिछले साल सितंबर के मुकाबले 6.14 फीसदी अधिक है। बिजलीघरों तक कोयला पहुंचाने के लिए भी रेलवे ने मालगाड़ियों की संख्या बढ़ाई। महीने के दौरान कोयले की ढुलाई में सालाना आधार पर 9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।★ बिहार के वैशाली में गंगा में नाव डूबी, 13 मौतें, मरने वालों में एक ही परिवार की 7 बच्चियां; सभी श्राद्ध का भोज खाने जा रहे थे।★ ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, दुर्गा पंडाल जा रही थीं, आरोप- हमलावर नशे में थी, खुद को पूर्व सीएम की भतीजी बताया।★ यूपी: पीजी करने वाले डॉक्टरों को दस साल करनी होगी सरकारी सेवा, छोड़ने पर देना होगा एक करोड़ का बॉन्ड।★ अमेठी: बागी विधायक राकेश आज थामेंगे भाजपा का हाथ, उनके साथ विधायक अभय सिंह व विनोद चतुर्वेदी भी बनेंगे भाजपाई।★ कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने उन दावों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि सोमवार को दिल्ली में विरोध मार्च के दौरान राहुल गांधी ने उन्हें पीछे धकेल दिया। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं।★ दिल्ली में 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक निकाले गए लोकतंत्र मार्च के दौरान राहुल गांधी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से जुड़ा एक वीडियो विवाद का कारण बन गया। शिवकुमार ने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी ने उन्हें नहीं धकेला, बल्कि भीड़ अधिक होने के कारण पीछे आ रही गाड़ी में बैठने की सलाह दी थी।★ 'SIR ड्राफ्ट में नाम न होने का मतलब लिस्ट से हटाना नहीं है', बॉम्बे हाई कोर्ट से चुनाव आयोग ने कहा।★ पहले हिरासत और अब एफआईआर: सीजेपी के सौरव-रांका को भारी पड़ा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन।★ मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1100 अंक चढ़ा, टैक्स में राहत की उम्मीद और ट्रम्प के ईरान पर हमला न करने के ऐलान का असर।★ भारतीय रेलवे ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया है। सितंबर में 13.55 करोड़ टन माल की ढुलाई की। यह पिछले साल सितंबर के मुकाबले 6.14 फीसदी अधिक है। बिजलीघरों तक कोयला पहुंचाने के लिए भी रेलवे ने मालगाड़ियों की संख्या बढ़ाई। महीने के दौरान कोयले की ढुलाई में सालाना आधार पर 9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।★ बिहार के वैशाली में गंगा में नाव डूबी, 13 मौतें, मरने वालों में एक ही परिवार की 7 बच्चियां; सभी श्राद्ध का भोज खाने जा रहे थे।★ ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, दुर्गा पंडाल जा रही थीं, आरोप- हमलावर नशे में थी, खुद को पूर्व सीएम की भतीजी बताया।★ यूपी: पीजी करने वाले डॉक्टरों को दस साल करनी होगी सरकारी सेवा, छोड़ने पर देना होगा एक करोड़ का बॉन्ड।★ अमेठी: बागी विधायक राकेश आज थामेंगे भाजपा का हाथ, उनके साथ विधायक अभय सिंह व विनोद चतुर्वेदी भी बनेंगे भाजपाई।★ कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने उन दावों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि सोमवार को दिल्ली में विरोध मार्च के दौरान राहुल गांधी ने उन्हें पीछे धकेल दिया। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं।★ दिल्ली में 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक निकाले गए लोकतंत्र मार्च के दौरान राहुल गांधी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से जुड़ा एक वीडियो विवाद का कारण बन गया। शिवकुमार ने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी ने उन्हें नहीं धकेला, बल्कि भीड़ अधिक होने के कारण पीछे आ रही गाड़ी में बैठने की सलाह दी थी।★ 'SIR ड्राफ्ट में नाम न होने का मतलब लिस्ट से हटाना नहीं है', बॉम्बे हाई कोर्ट से चुनाव आयोग ने कहा।★ पहले हिरासत और अब एफआईआर: सीजेपी के सौरव-रांका को भारी पड़ा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन।

फर्रुखाबाद में बाढ़ का स्थायी समाधान तलाशेगी योगी सरकार, गंगा की ड्रेजिंग और चैनलाइजेशन पर जोर

By Santosh Kumar Singh·03 Sept 2026 11:21 PM (IST)
0
फर्रुखाबाद में बाढ़ का स्थायी समाधान तलाशेगी योगी सरकार, गंगा की ड्रेजिंग और चैनलाइजेशन पर जोर

फर्रुखाबाद/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को फर्रुखाबाद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया और सदर, कायमगंज तथा अमृतपुर तहसीलों में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें राहत सामग्री वितरित की और अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रदेश सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री के अनुसार फर्रुखाबाद की तीनों तहसीलों के 102 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की संवेदना प्रत्येक प्रभावित परिवार के साथ है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 24 घंटे कंट्रोल रूम, बाढ़ चौकियां और राहत शिविर संचालित किए जा रहे हैं। जिन गांवों में पानी घरों में प्रवेश कर गया है, वहां प्रभावित लोगों के रहने और भोजन की व्यवस्था की गई है।

बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री और आवास की सुविधा

मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री किट, आपदा मोचक निधि से राहत राशि तथा आश्रयहीन और बाढ़ में घर या भूमि गंवा चुके परिवारों को भूमि आवंटन प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने बताया कि बाढ़ पीड़ित परिवारों के घर तक करीब 50 किलोग्राम की राहत सामग्री किट पहुंचाई जा रही है। इसमें चावल, आटा, आलू, अरहर की दाल, चना, लाई, तेल, मसाले, बाल्टी, बरसाती और डिग्निटी किट समेत लगभग 50 प्रकार की सामग्री शामिल है।

जिन जरूरतमंद लोगों ने बाढ़ में अपना घर गंवाया है, उन्हें मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराने की भी व्यवस्था की जा रही है।

गंगा की ड्रेजिंग और चैनलाइजेशन से स्थायी समाधान की तैयारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फर्रुखाबाद की बाढ़ समस्या के स्थायी समाधान के लिए गंगा नदी की ड्रेजिंग और चैनलाइजेशन को आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि गंगा के उथले होने के कारण पानी का फैलाव बढ़ता है, जिससे आसपास के गांवों और किसानों की फसलों को नुकसान होता है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ड्रेजिंग की योजना अभी से तैयार की जाए और कार्य को युद्धस्तर पर आगे बढ़ाने की तैयारी की जाए। ड्रेजिंग से निकलने वाली मिट्टी का उपयोग तटबंध निर्माण में करने की दिशा में भी काम किया जाएगा। यदि इस परियोजना के लिए किसानों की भूमि की आवश्यकता पड़ती है तो उन्हें उचित मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि गंगा को चैनलाइज करने से आसपास के गांवों को बाढ़ से बचाने, फसलों की सुरक्षा करने और क्षेत्र को बार-बार आने वाली बाढ़ से राहत दिलाने में मदद मिलेगी।

पानी उतरते ही क्षतिग्रस्त सड़कों की होगी मरम्मत

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर पहले से कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जैसे ही बाढ़ का पानी उतरता है, पीडब्ल्यूडी के माध्यम से क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि लोगों का आवागमन बाधित न हो और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो।

बाढ़ प्रभावित बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए राहत शिविरों और गांवों में शिक्षकों के माध्यम से अलग से कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर भी लगाए गए हैं।

स्वास्थ्य और पशुधन की सुरक्षा पर भी फोकस

बाढ़ के दौरान सांप, बिच्छू और अन्य जहरीले जीवों के खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि चिकित्सालयों में एंटी-वेनम, एंटी-स्नेक वेनम और एंटी-रेबीज वैक्सीन समेत आवश्यक दवाओं की व्यवस्था की गई है। सीएचसी और जिला अस्पतालों में बाढ़ पीड़ितों को जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। पशुधन की सुरक्षा के लिए चारा, वैक्सीन और दवाओं की व्यवस्था भी की जा रही है।

किसानों की फसल क्षति का होगा सर्वे, DBT से मिलेगी राहत

मुख्यमंत्री ने बाढ़ से प्रभावित किसानों की फसलों का सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। सर्वे रिपोर्ट आने के बाद पात्र किसानों के खातों में DBT के माध्यम से राहत राशि सीधे भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर परिस्थिति में किसानों के साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री ने फर्रुखाबाद के आलू किसानों का भी उल्लेख किया और कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए वैल्यू एडिशन और बेहतर बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जा रहा है।

एक्सप्रेस-वे से जुड़ने की तैयारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि फर्रुखाबाद में विकास की नई संभावनाएं तैयार हो रही हैं। गंगा एक्सप्रेस-वे का लिंक एक्सप्रेस-वे फर्रुखाबाद को बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से जोड़ेगा। इसके अलावा सड़कों के चौड़ीकरण, पुलों के निर्माण और गांवों की कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए भी सरकार काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य फर्रुखाबाद को बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा से राहत दिलाने के साथ-साथ क्षेत्र के समग्र विकास को गति देना है।

लेखक के बारे में

Santosh Kumar Singh

श्री सिंह ‘विजुअल लाइव’ मासिक पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल के संपादक के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2004 से उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी सेवाएं देते हुए पत्रकारिता का लंबा अनुभव अर्जित किया है। लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय सहारा, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, राष्ट्रीय स्वरूप और भारत प्रतिदिन सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के लिए उन्होंने रिपोर्टिंग की है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लखनऊ आगमन से लेकर राजनीति, प्रशासन, जनसरोकार और शहर की महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। श्री सिंह की विशेष रुचि खोजी पत्रकारिता और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी इस्तेमाल में है। इंटरनेट आधारित शोध, सूचना के स्रोतों की पड़ताल और खबर की बारीकियों तक पहुंचने की उनकी कार्यशैली उन्हें अलग पहचान देती है। बदलते मीडिया परिदृश्य में वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं। पत्रकारिता के साथ उन्हें संगीत और यात्रा में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए जिज्ञासा, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और तथ्यों के प्रति ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं। Santosh Kumar Singh की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

टॉप रीड्स

11 Oct 2026

यूपी कांग्रेस में गुटबाजी का विस्फोट, प्रदेश अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण समारोह में बवाल; कार्यकर्ताओं के बीच चले जूते

12 Oct 2026

60 हजार ग्राम प्रहरियों के लिए अहम दिन होगा 13 अक्टूबर, मानदेय वृद्धि की उम्मीद

11 Oct 2026

पूर्वांचल से ओवैसी ने किया 2027 के चुनावी समर का शंखनाद, बोले- मोदी जी, नौजवानों के दिमाग और हौसलों को बंद नहीं कर सकते

13 Oct 2026

दवा खरीदना हुआ महंगा, बीपी और हृदय रोग के मरीजों की बढ़ी परेशानी

13 Oct 2026

यूपीकॉन ने लॉन्च किया ‘उद्यमी बडी’, युवाओं को उद्यमिता की राह दिखाएगा

11 Oct 2026

जमीन कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, शिवम यादव समेत तीन पर चाकू से हमला; 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

10 Oct 2026

उर्दू ड्रामा कार्यशाला में विवाद, नाटक के मंचन से पहले चार प्रतिभागियों को हटाने का आरोप

14 Oct 2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता और नए भारत की भाग्य विधाता बन रही यूपी की नारी: सीएम