विजुअल लाइव की खबर का असर, उर्दू अकादमी ने नाटक का मंचन किया स्थगित

लखनऊ। उर्दू अकादमी की ओर से शुक्रवार, (16 अक्टूबर) को मंचित होने वाले नाटक ‘जिस लाहौर नई देख्या, ओ जम्याइ नई’ को स्थगित कर दिया गया है। नाटक का मंचन लखनऊ स्थित संगीत नाटक अकादमी के संत गाडगे प्रेक्षागृह में होना था। पिछले तीन महीने से इसकी तैयारियां चल रही थीं और प्रतिभागियों का रोजाना रिहर्सल कराया जा रहा था। ऐसे में मंचन से ठीक एक दिन पहले नाटक स्थगित किए जाने के फैसले को उर्दू ड्रामा कार्यशाला में उठे विवाद के घटनाक्रम से जोड़कर देखा जा रहा है।

नाटक को लेकर विवाद उस समय गहरा गया था, जब इसके चार प्रमुख किरदार निभाने वाले प्रतिभागियों को प्रस्तुति से बाहर कर दिया गया। इनमें श्याम देव महतो, बृजेश कुमार, शैलजा और नीलम शामिल हैं। प्रतिभागियों ने कार्यशाला की समन्वयक सीमा मोदी के अभिनय को लेकर भी सवाल उठाए थे। इस पूरे घटनाक्रम के बाद कार्यशाला की तैयारियों और प्रतिभागियों को हटाए जाने के फैसले पर सवाल खड़े हुए।
विजुअल लाइव ने प्रमुखता से उठाया था मामला
विजुअल लाइव ने बीते 10 अक्टूबर को ‘उर्दू ड्रामा कार्यशाला में विवाद, नाटक के मंचन से पहले चार प्रतिभागियों को हटाने का आरोप’ शीर्षक से खबर प्रसारित कर मामले को प्रमुखता से उठाया था। खबर के जरिए उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान कार्यशाला में उठे विवाद और चार प्रतिभागियों को नाटक से बाहर किए जाने के आरोपों की ओर आकर्षित किया गया था।

विजुअल लाइव की खबर के बाद अब मंचन से ठीक एक दिन पहले नाटक स्थगित किए जाने का फैसला सामने आया है। इस घटनाक्रम ने मामले को नया मोड़ दे दिया है। तीन महीने की तैयारियों के बाद अंतिम समय में मंचन टालने के फैसले से कार्यशाला के विवाद की चर्चा फिर तेज हो गई है।
अब 24 नवम्बर को होगा यह ड्रामा
बृहस्पतिवार को नाटक स्थगित किए जाने की जानकारी उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सचिव ने दी। उन्होंने यह भी बताया कि इस नाटक का मंचन 24 नवम्बर को किया जायेगा।
लेखक के बारे में
Santosh Kumar Singh
श्री सिंह ‘विजुअल लाइव’ मासिक पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल के संपादक के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2004 से उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी सेवाएं देते हुए पत्रकारिता का लंबा अनुभव अर्जित किया है। लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय सहारा, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, राष्ट्रीय स्वरूप और भारत प्रतिदिन सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के लिए उन्होंने रिपोर्टिंग की है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लखनऊ आगमन से लेकर राजनीति, प्रशासन, जनसरोकार और शहर की महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। श्री सिंह की विशेष रुचि खोजी पत्रकारिता और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी इस्तेमाल में है। इंटरनेट आधारित शोध, सूचना के स्रोतों की पड़ताल और खबर की बारीकियों तक पहुंचने की उनकी कार्यशैली उन्हें अलग पहचान देती है। बदलते मीडिया परिदृश्य में वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं। पत्रकारिता के साथ उन्हें संगीत और यात्रा में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए जिज्ञासा, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और तथ्यों के प्रति ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं। Santosh Kumar Singh की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

उर्दू ड्रामा कार्यशाला में विवाद, नाटक के मंचन से पहले चार प्रतिभागियों को हटाने का आरोप

खामोशी से लेकर गुस्से तक, हर किरदार में जान फूंकने वाला अभिनेता... चला गया

‘दृश्यम 3: द कन्क्लूज़न’ - विजय सलगांवकर की आखिरी चाल में है कितना दम?

दृश्यम 3’ में खुलेगा सबसे बड़ा राज! अजय देवगन के बयान ने बढ़ाया सस्पेंस
टॉप रीड्स

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता और नए भारत की भाग्य विधाता बन रही यूपी की नारी: सीएम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि के दौरान माँ कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की

यूपीकॉन ने लॉन्च किया ‘उद्यमी बडी’, युवाओं को उद्यमिता की राह दिखाएगा

दवा खरीदना हुआ महंगा, बीपी और हृदय रोग के मरीजों की बढ़ी परेशानी

60 हजार ग्राम प्रहरियों के लिए अहम दिन होगा 13 अक्टूबर, मानदेय वृद्धि की उम्मीद

मिशन शक्ति: लखनऊ की चार छात्राओं ने संभाली एक दिन की निदेशक की जिम्मेदारी

यूपी कांग्रेस में गुटबाजी का विस्फोट, प्रदेश अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण समारोह में बवाल; कार्यकर्ताओं के बीच चले जूते



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).