सद्भावना ट्रस्ट ने युवाओं के साथ धूमधाम से मनाया आज़ादी का जश्न
लखनऊ। सद्भावना ट्रस्ट की ओर से मुस्कान पैलेस, दुर्गागंज, काकोरी में “साझी लड़ाई, साझी आज़ादी और साझी विरासत” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के करीब 150 युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों और युवाओं द्वारा तिरंगे गुब्बारों के बड़े गुच्छे को आकाश में उड़ाकर की गई। इस गतिविधि के माध्यम से युवाओं ने अपने ऊपर लगाए जाने वाले विभिन्न जेंडर मिथकों और रूढ़ियों को प्रतीकात्मक रूप से पीछे छोड़ने का संदेश दिया। युवाओं ने गुब्बारों पर उन मिथकों को लिखा, जिनसे वे आज़ाद होना चाहते हैं और फिर उन्हें आकाश में उड़ा दिया। यह गतिविधि युवाओं की स्वतंत्र सोच और बराबरी की इच्छा को दर्शाती रही।
कार्यक्रम का उद्देश्य केवल स्वतंत्रता दिवस मनाना ही नहीं, बल्कि युवाओं को संस्था से जोड़ना, उन्हें तकनीकी कौशल से परिचित कराना और जेंडर से जुड़े मुद्दों के प्रति संवेदनशील बनाना भी था। इस दौरान सद्भावना ट्रस्ट द्वारा युवाओं के लिए चलाए जा रहे शिक्षा, तकनीकी कौशल और मार्गदर्शन से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी भी साझा की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलदीप सिंह चौहान गायक एवं इंडियन आइडल सीजन-4 के टॉप-10 प्रतिभागी, रहे। उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम में कुलदीप सिंह चौहान की जोशीली और भावपूर्ण गायकी ने पूरे माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। उन्होंने “चक दे इंडिया”, “तेरी मिट्टी में मिल जावां”, “सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी”, “माँ तुझे सलाम” और “वंदे मातरम्” जैसे देशभक्ति से जुड़े गीत प्रस्तुत किए। उनकी दमदार आवाज़ और जोश से भरी प्रस्तुति ने युवाओं में खासा उत्साह भर दिया। स्कूलों और कॉलेजों से आए छात्र-छात्राएँ उनके गीतों के साथ सुर मिलाते हुए और उत्साह से झूमते नजर आए। तालियों की गड़गड़ाहट और देशभक्ति के गीतों से पूरा परिसर गूंज उठा। उनकी प्रस्तुति कार्यक्रम के सबसे यादगार और खूबसूरत पलों में से एक रही और इसने युवाओं में देशप्रेम, एकता और राष्ट्र के प्रति गर्व की भावना को और मजबूत किया।
सांस्कृतिक प्रस्तुति के बाद युवाओं ने विभिन्न मनोरंजक और सीखने वाली गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इनमें “नज़रिया बदलो” मनोरंजन खेल, वन मिनट गेम, नाइन पिंस गेम, फेस पेंटिंग प्रतियोगिता, आज़ादी से जुड़ा क्विज और “मेरी नज़र में आज़ादी” लेखन गतिविधि प्रमुख रहीं।
कार्यक्रम में उपस्थित सद्भावना ट्रस्ट की कार्यक्रम निदेशक हमीदा खातून ने बताया कि सद्भावना ट्रस्ट एक समुदाय-आधारित संस्था है, जो लखनऊ में सामाजिक न्याय, महिला एवं युवा सशक्तिकरण और ज़मीनी स्तर पर समुदायों के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने बताया कि संस्था वर्ष 2009 से हाशिये पर रहने वाले समुदायों और जरूरतमंद बस्तियों के साथ काम कर रही है। संस्था का उद्देश्य युवाओं और महिलाओं को नेतृत्व के अवसर देना, उन्हें तकनीकी एवं जीवन कौशल से जोड़ना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना है।
कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य सेवाओं और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों ने भी अतिथि के रूप में भाग लिया। इनमें सुधा, उर्मिला, सुमन पांडे, वंदना पांडे, वैजयंती, मुमताज अली खान, संतोष तिवारी, करुणा दीक्षित, जगदीश, ज्ञानेंद्र, चंद्र प्रकाश, शोभा, तैय्यबा, मेराज, सरला शर्मा, राजकुमारी शर्मा, शहनाज, रूमन, शुभम राज, मोनिका रावत सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

अब पर्यटन स्थलों पर होंगे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार! राज्यों से अपने बेहतरीन डेस्टिनेशन के प्रस्ताव मांगे

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : एकता नगर में सजा सिनेमा का सितारों भरा मंच, राष्ट्रपति मुर्मू ने विजेताओं को किया सम्मानित

भारत में फिल्म शूटिंग अब होगी आसान, इंडिया सिने हब से एक ही पोर्टल पर परमिट और जरूरी मंजूरियां

दिशा सालियान मामले में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे-अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
टॉप रीड्स

गोरखपुर में द हेजलनट फैक्ट्री का नया आउटलेट शुरू, CM योगी ने किया उद्घाटन

यूपी में सपा-कांग्रेस के गठबंधन पर बढ़ी खींचतान, इकरा हसन के बयान ने सीट बंटवारे की बहस को दी हवा

यूपी में मौसम फिर बदलेगा मिजाज, 25-26 सितंबर को पूर्वांचल में बहुत भारी बारिश का अलर्ट

वाराणसी मंडल के 11 रेलकर्मियों को Excellence Award से सम्मान

जलस्तर घटने के बाद मणिकर्णिका घाट पर सफाई, गंगा की तलहटी से निकला करीब 100 किलो कपड़ा

वाराणसी में IPS अधिकारियों को दी गई विदाई, पुलिस आयुक्त ने कार्यों की सराहना की

यूपी विधान परिषद चुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित, 23 अक्टूबर को मतदान और 27 को मतगणना



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).