गुरुजनों के सम्मान में सजा नवोदय परिवार का मंच, सेवानिवृत्त शिक्षक-कर्मचारियों ने साझा किए अनुभव

लखनऊ। नवोदय विद्यालय परिवार ने अपनी गुरु-शिष्य परंपरा और संस्कारों को याद करते हुए सेवानिवृत्त शिक्षक-कर्मचारियों के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया। सुशांत गोल्फ सिटी स्थित एक होटल में आयोजित द्वितीय नवोदय विद्यालय सेवानिवृत्त शिक्षक एवं कर्मचारी सम्मान समारोह-2026 में देशभर से पहुंचे 200 से अधिक सेवानिवृत्त उपायुक्त, सहायक उपायुक्त, प्राचार्य, शिक्षक और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। समारोह में नवोदय के पूर्व छात्रों के साथ प्रशासनिक, पुलिस, शिक्षा, चिकित्सा और कॉरपोरेट क्षेत्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे अनेक लोग भी शामिल हुए।
समारोह में पूर्व छात्रों और वर्तमान अधिकारियों ने नवोदय विद्यालय से मिले संस्कारों और शिक्षकों के योगदान को अपने जीवन की महत्वपूर्ण पूंजी बताया। उत्तर प्रदेश एटीएस के मुखिया एवं पुलिस महानिरीक्षक प्रेम कुमार गौतम ने कहा कि नवोदय विद्यालय ने विद्यार्थियों को केवल शिक्षा नहीं दी, बल्कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए अनुशासन, आत्मविश्वास और संघर्ष की क्षमता भी प्रदान की। उन्होंने गुरुजनों के योगदान को याद करते हुए कहा कि आज पूर्व छात्र जिस भी क्षेत्र में जिम्मेदारी निभा रहे हैं, उसमें नवोदय की भूमिका महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के सचिव सूर्यपाल गंगवार ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अनुकरणीय माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, शिक्षकों और संस्थान से जुड़े मूल्यों को समझने का अवसर देते हैं।
डीआईजी/जॉइंट कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर, लखनऊ बबलू कुमार ने अपने संघर्षपूर्ण जीवन के संस्मरण साझा किए। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि आज वे जिस मुकाम पर हैं, उसमें नवोदय विद्यालय और उनके गुरुजनों का महत्वपूर्ण योगदान है। वहीं प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद विभाग रणवीर प्रसाद ने नवोदय की शिक्षक-विद्यार्थी परंपरा को दुनिया में अपनी तरह की विशिष्ट परंपरा बताया।
विशेष सचिव वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग जग प्रवेश ने कहा कि नवोदय से मिले संस्कार और अनुशासन उनके जीवन की महत्वपूर्ण पूंजी हैं। अमरावती ग्रुप के श्रीकांत मिश्रा ने नवोदय परिवार के साथ अपने भावनात्मक जुड़ाव को व्यक्त करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। नवोदय फैमिली वर्ल्डवाइड के अध्यक्ष सीताराम नारोलिया ने देश-विदेश में फैले नवोदय परिवार को एक सूत्र में जोड़ने के अपने अभियान और अनुभव साझा किए।

गुरुजनों ने साझा किए अनुभव
वरिष्ठ शिक्षक एवं सेवानिवृत्त शिक्षक-कर्मचारी संयोजक जी.पी. मिश्रा, पूर्व उप-प्रधानाचार्य जेएनवी रायबरेली ने नवोदय की गुरु-शिष्य परंपरा और गुरुजनों के योगदान पर विस्तार से विचार रखे। पूर्व उपायुक्त उमेश चंद्र वाजपेई ने नवोदय की गौरवशाली यात्रा से जुड़े संस्मरण साझा किए।
पूर्व प्राचार्य जे.एस. चौहान ने नवोदय विद्यालयों की स्थापना के उद्देश्य और इसकी मूल भावना पर प्रकाश डाला। पूर्व उपायुक्त एस. राम ने पूर्व विद्यार्थियों से जुड़े अनेक प्रेरक संस्मरण सुनाए। समारोह की अध्यक्षता सभागार के वरिष्ठतम सम्मानित सदस्य एवं पूर्व पीजीटी हिंदी दिनेश राय ने की।

गुरु-शिष्य परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प
आयोजन समिति के सदस्य वेद प्रकाश राय ने स्वागत भाषण में देश-विदेश से आए नवोदय परिवार के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल सेवानिवृत्त गुरुजनों के सम्मान तक सीमित नहीं है, बल्कि नवोदय की गुरु-शिष्य परंपरा को जीवंत रखने, पूर्व छात्रों को एक सूत्र में जोड़ने और वर्तमान पीढ़ी तक नवोदय के संस्कार पहुंचाने का प्रयास है।
समारोह के अंत में नवोदयन साथियों ने संकल्प लिया कि आने वाले वर्षों में इस आयोजन को और व्यापक बनाया जाएगा। साथ ही वर्तमान में अध्ययनरत नवोदय विद्यार्थियों के बीच गुरु-शिष्य परंपरा, संस्कार, अनुशासन और पूर्व छात्रों के मार्गदर्शन को और मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और नवोदय के प्रेरणादायी गीत “हम नवयुग की नई भारती...” के सामूहिक गायन से हुआ। इसके बाद गणेश वंदना की प्रस्तुति ने समारोह को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक गरिमा प्रदान की।

नृत्यांजलि फाउंडेशन की निदेशक रागिनी श्रीवास्तव के निर्देशन में पर्णिका श्रीवास्तव, निखिल कसौधन, कृति सिंह चौहान और अनुराधा दुबे ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। बीबीएयू के विद्यार्थियों ने समूह गान, समूह नृत्य और एकल गान से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। आईटी विभाग से अनुभव, बीटेक से ध्रुव एवं शिवम, योग विभाग से कल्पना एवं प्रगति तथा रसायन विज्ञान विभाग से साक्षी, जागृति एवं काव्या ने प्रस्तुतियों में सहभागिता की।
समारोह में शामिल प्रमुख नवोदयन
समारोह में वर्तमान और सेवानिवृत्त नवोदय विद्यालय समिति के अधिकारियों, प्राचार्यों और शिक्षकों की उल्लेखनीय मौजूदगी रही। नवोदय विद्यालय समिति लखनऊ की वर्तमान उपायुक्त संगीता जायसवाल और सहायक उपायुक्त सुमन कुमार भी उपस्थित रहे।
नवोदय विद्यालय समिति पटना से पूर्व उपायुक्त अखिल कुमार शुक्ल और एस. राम, जबकि लखनऊ से पूर्व उपायुक्त उमेश चंद्र वाजपेई, पूर्व सहायक आयुक्त जनार्दन उपाध्याय और सहायक आयुक्त जनार्दन सिंह तथा देवी प्रसाद सिंह सहित अन्य अधिकारी समारोह में मौजूद रहे। नवोदय विद्यालय समिति भोपाल के पूर्व आयुक्त बच्चा सिंह, नवोदय विद्यालय समिति नोएडा से एचपी कनौजिया और अन्य अधिकारी भी शामिल हुए।
समारोह में जेएस चौहान, कलाल, अजीत शुक्ल, चंद्रबली, अमरनाथ राय, एसके श्रीवास्तव, सुरेंद्र प्रसाद, चंदन बगिस, आरके सिंह, योगेंद्र भक्त, डीके त्रिपाठी, महेश शर्मा और सुधीर दीक्षित समेत अनेक सेवानिवृत्त प्राचार्य उपस्थित रहे। दिनेश चंद्र मिश्रा, गोपाल जी तिवारी, शिवजी त्रिपाठी, संजू सिंह और एसपी सिंह सहित सेवानिवृत्त शिक्षक भी कार्यक्रम का हिस्सा बने।

पूर्व छात्रों की भी रही बड़ी भागीदारी
समारोह में देश-विदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने वाले पूर्व छात्रों ने भी सहभागिता की। इनमें प्रशांत कुमार (आईएएस, आयुक्त एवं निबंधक, सहकारिता विभाग), रईस अख्तर (आईपीएस), जग प्रवेश (आईएएस, विशेष सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग), विजय कुमार (विशेष सचिव, कार्मिक विभाग), अमोल मुकुट (आईपीएस, एडीसीपी पूर्वी जोन लखनऊ), विकास पांडेय (एसीपी बीकेटी), अनुराग सिंह (एडीएम), अनिल सागर (एसडीएम बाराबंकी), जयप्रकाश सिंह (तहसीलदार सदर लखनऊ), राघवेंद्र त्रिपाठी (तहसीलदार शाहजहांपुर), शालिनी तिवारी (तहसीलदार रायबरेली), डॉ. वीरेंद्र प्रसाद, डॉ. मधुसूदन मिश्रा, रविंद्र देव उपाध्याय, श्रीकांत मिश्रा, विवेक तिवारी, विश्वभूषण मिश्रा, संतोष उपाध्याय, श्वेता तिवारी, विवेक वर्मा, डॉ. पंकज कुमार सिंह, अजीत प्रताप सिंह, अनुज गुप्ता, डॉ. नवीन वर्मा, डॉ. कृष्ण कुमार यादव, जय सिंह, सर्वेश श्रीवास्तव, प्रवीण यादव, कुमार, डॉ. उमेश चंद्र, तरुण कौशिक सहित अनेक पूर्व छात्र शामिल रहे।

कार्यक्रम में शामिल न हो पाने वाले पूर्व छात्रों ने वीडियो संदेशों के माध्यम से अपनी भावनाएं साझा कीं। इनमें कृष्ण कुमार यादव, पोस्ट मास्टर जनरल अहमदाबाद, रणविजय वर्मा, महाप्रबंधक भारतीय रेलवे नई दिल्ली और वरिष्ठ रेलवे अधिकारी डॉ. स्वामी प्रकाश पांडेय प्रमुख रहे।
कार्यक्रम का संचालन बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ की आईटी विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. राजश्री पांडेय और सशस्त्र सीमा बल के डिप्टी कमांडेंट अवनीश चौबे ने किया। धन्यवाद ज्ञापन बॉम्बे हॉट नमकीन के प्रबंध निदेशक अनिल दीप आनंद ने किया। इस अवसर पर वेद प्रकाश राय, प्रज्ञा पांडेय, अनिल दीप आनंद, श्रीकांत मिश्रा, डॉ. राजश्री पांडेय, हरिशंकर गुप्ता, डॉ. नित्या वर्मा, डॉ. अनुराग मिश्रा सहित आयोजन समिति के सदस्यों और अनेक पूर्व छात्र मुख्य रुप से उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Santosh Kumar Singh
श्री सिंह ‘विजुअल लाइव’ मासिक पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल के संपादक के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2004 से उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी सेवाएं देते हुए पत्रकारिता का लंबा अनुभव अर्जित किया है। लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय सहारा, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, राष्ट्रीय स्वरूप और भारत प्रतिदिन सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के लिए उन्होंने रिपोर्टिंग की है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लखनऊ आगमन से लेकर राजनीति, प्रशासन, जनसरोकार और शहर की महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। श्री सिंह की विशेष रुचि खोजी पत्रकारिता और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी इस्तेमाल में है। इंटरनेट आधारित शोध, सूचना के स्रोतों की पड़ताल और खबर की बारीकियों तक पहुंचने की उनकी कार्यशैली उन्हें अलग पहचान देती है। बदलते मीडिया परिदृश्य में वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं। पत्रकारिता के साथ उन्हें संगीत और यात्रा में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए जिज्ञासा, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और तथ्यों के प्रति ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं। Santosh Kumar Singh की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

नवोदय के 200 से अधिक सेवानिवृत्त गुरुजनों का सम्मान, 13 सितंबर को लखनऊ में जुटेंगे 300 से ज्यादा पूर्व छात्र

बच्चियों के आत्मसम्मान की समझ विकसित करेंगे शिक्षक, योगी सरकार ने शुरू की 450 मास्टर ट्रेनर्स तैयार करने की मुहिम

जेन अल्फा को ध्यान में रखकर यूपी में शिक्षा का नया मॉडल

गांव की डिजिटल लाइब्रेरी से बदली पढ़ाई की तस्वीर, मथुरा के दो युवाओं का UP पुलिस में चयन
टॉप रीड्स

भारतीय ज्ञान परंपरा स्वामी विवेकानंद और डॉ मोहन भागवत की समदृष्टि

फटे टायर के साथ फॉर्च्यूनर लेकर भागा युवक, कार में बेहोश मिली युवती, चिनहट में मचा हड़कंप

116 ट्रकों का वजन बढ़ाने के मामले में आरटीओ कार्यालय पर आत्मदाह करने पहुंचे ट्रांसपोर्टर

बारिश-बाढ़ से टूटी सड़कों पर योगी सरकार का फोकस, त्योहारों से पहले 681 प्रमुख मार्ग होंगे दुरुस्त

राधा-कृष्ण की फूलों की होली ने बांधा समां, मयूर नृत्य और कृष्ण लीला से भक्तिमय हुआ चिनहट

Seminar on Provident Fund Matters for Contractual Employees Held at NER Lucknow Division

आजमगढ़ मंडल में ढाई लाख से अधिक महिलाओं और सहयात्रियों ने उठाया मुफ्त बस यात्रा का लाभ



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).