कौशाम्बी में झमाझम बारिश का असर: स्कूलों में 2 दिन का अतिरिक्त अवकाश घोषित, BSA का फैसला

कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों में बीएसए ने दो दिन का अतिरिक्त अवकाश किया घोषित,
कौशाम्बी में तीन दिनों से लगातार बारिश के चलते जलभराव की स्थिति को देख हुआ आदेश
कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय,सहायता प्राप्त,मान्यता प्राप्त एवं समस्त बोर्ड के अंग्रेजी व हिंदी माध्यम विद्यालयों में 7 एवं 8 अगस्त 2026 को अवकाश
कौशाम्बी। जिले में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश और स्कूलों के पास एवं गांव में जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने छात्र छात्राओं और शिक्षकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जनपद के कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त,मान्यता प्राप्त एवं समस्त बोर्ड के अंग्रेजी व हिंदी माध्यम विद्यालयों में 7 एवं 8 अगस्त 2026 को अवकाश घोषित किया है।वही अगले दिन रविवार होने के चलते अब सभी स्कूल रविवार तक बंद रहेंगे।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि लगातार वर्षा के कारण कई क्षेत्रों में विद्यालय तक पहुंचना कठिन हो गया है। संभावित दुर्घटनाओं से बचाव तथा छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की सुरक्षा के दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया है। आदेश के अनुसार सभी विद्यालयों को अवकाश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के
निर्देश दिए गए हैं।यह आदेश जनपद के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों,विद्यालय प्रबंधनों तथा संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनुपालन हेतु प्रेषित कर दिया गया है।
लेखक के बारे में
Santosh Kumar Singh
श्री सिंह ‘विजुअल लाइव’ मासिक पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल के संपादक के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2004 से उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी सेवाएं देते हुए पत्रकारिता का लंबा अनुभव अर्जित किया है। लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय सहारा, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, राष्ट्रीय स्वरूप और भारत प्रतिदिन सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के लिए उन्होंने रिपोर्टिंग की है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लखनऊ आगमन से लेकर राजनीति, प्रशासन, जनसरोकार और शहर की महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। श्री सिंह की विशेष रुचि खोजी पत्रकारिता और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी इस्तेमाल में है। इंटरनेट आधारित शोध, सूचना के स्रोतों की पड़ताल और खबर की बारीकियों तक पहुंचने की उनकी कार्यशैली उन्हें अलग पहचान देती है। बदलते मीडिया परिदृश्य में वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं। पत्रकारिता के साथ उन्हें संगीत और यात्रा में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए जिज्ञासा, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और तथ्यों के प्रति ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं। Santosh Kumar Singh की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

शक्ति बाल विद्या मंदिर और यूनिवर्सल जूनियर हाई स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू, विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

1.28 लाख शिक्षामित्रों की बढ़ी उम्मीद, अक्टूबर में दो माह के बढ़े मानदेय का मिल सकता है भुगतान

एमिटी स्कूल ऑफ हॉस्पिटैलिटी और होटेल क्राउन प्लाजा के बीच हुआ एमओयू

योगेंद्र उपाध्याय ने AISHE डेटा को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश
टॉप रीड्स

यूपी कांग्रेस में गुटबाजी का विस्फोट, प्रदेश अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण समारोह में बवाल; कार्यकर्ताओं के बीच चले जूते

उर्दू ड्रामा कार्यशाला में विवाद, नाटक के मंचन से पहले चार प्रतिभागियों को हटाने का आरोप

फ्लाइट से हिरासत, ट्रेनें रद्द और इंटरनेट बंद! अभिजीत दीपके मामले में बड़े दावे

पूर्वांचल से ओवैसी ने किया 2027 के चुनावी समर का शंखनाद, बोले- मोदी जी, नौजवानों के दिमाग और हौसलों को बंद नहीं कर सकते

यूपी के 18 शहरों में चलेंगी 1725 एसी इलेक्ट्रिक बसें, योगी कैबिनेट की मुहर

अब ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ कहलाएगा जेवर एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट की मुहर

स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश' बना यूपी: सीएम योगी



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).