नंदू गैंग के सक्रिय सदस्य समेत दो वांछित आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को बड़ी सफलता मिली है। STF की टीम ने कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग के सक्रिय सदस्य बताए जा रहे अनुराग मिश्रा समेत आरओ/एआरओ परीक्षा पेपर लीक प्रकरण में वांछित आरोपी पुष्कर पांडे को गिरफ्तार किया है।
STF के मुताबिक, दोनों आरोपियों को लखनऊ के विभूतिखंड थाना क्षेत्र में पार्श्वनाथ अपार्टमेंट के बगल से गिरफ्तार किया गया। दोनों के संबंध में STF को लंबे समय से तलाश थी। गोपनीय सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को दबोच लिया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अनुराग मिश्रा और पुष्कर पांडे शामिल हैं। STF के अनुसार, अनुराग मिश्रा पर कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग से सक्रिय रूप से जुड़े होने का आरोप है, जबकि पुष्कर पांडे आरओ/एआरओ परीक्षा पेपर लीक प्रकरण में वांछित बताया जा रहा था।
STF की प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दोनों आरोपियों का संबंध प्रयागराज जनपद से बताया जा रहा है। गिरफ्तारी के बाद STF की टीम दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनके नेटवर्क तथा अन्य सहयोगियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
STF अधिकारियों के अनुसार, मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर प्रकरण में अन्य लोगों की भूमिका भी स्पष्ट होने की संभावना है।
लेखक के बारे में
Syed Fiza Khatoon
सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

जकात के नाम पर चंदा वसूली से फंडिंग का आरोप, KGMU डॉक्टर रमीज के नेटवर्क की कई जिलों तक जांच

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से छात्र की मौत, तीन शिक्षक गिरफ्तार; हादसे के दूसरे दिन पुलिस की कार्रवाई

कथा में महिलाओं के गहनों पर हाथ साफ करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, मंगलसूत्र और ज्यूतिया बरामद

छह महीने से छात्रा को परेशान कर रहा था युवक, शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं; चौकी प्रभारी पर गिरी गाज
टॉप रीड्स

यूपी चुनाव 2027 : यूपी में बीजेपी के 120 विधायकों के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की सीट पर भी खतरे के संकेत

सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में 1.30 करोड़ से होगा अंबेडकर व रविदास मंदिरों का सुंदरीकरण

किसानों और महिलाओं के लिए जल्द आएगा विशेष पैकेज, तीन करोड़ किसान परिवारों को मिलेगी राहत: योगी

2027 के चुनाव में अखिलेश नहीं आजमाएंगे विधानसभा की किस्मत, वाराणसी में किया बड़ा ऐलान

तेहरान की सड़कों पर ट्रंप के खिलाफ खुली धमकी, होर्डिंग में नेतन्याहू भी निशाने पर; ईरान में बढ़ा अमेरिका-विरोधी प्रदर्शन

अखिलेश के वाराणसी दौरे पर ओम प्रकाश राजभर का तंज भरा सोशल मीडिया पोस्ट

2027 चुनाव से पहले AAP में बड़ी टूट, तीन विधायकों ने बीजेपी का दामन थामा




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).