दावते-वलीमा की तैयारियों के बीच हाईटेंशन की चपेट में आने से तीन की मौत, टेंट मालिक गंभीर

मऊ जनपद के दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के मोहल्ला इस्लामाबाद में मकबुल के घर हुआ खौफनाक हादसा
मऊ। जनपद के दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के मोहल्ला इस्लामाबाद में शादी वाले घर में खुशियों का माहौल अचानक मातम में बदल गया। दरअसल यहां मकबुल के घर पर दावते-वलीमा की तैयारियां चल रही थी। घर के छत पर टेंट लगाया जा रहा था। इसी बीच टेंट में लगने वाले लोहे की पाइप हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। लोहे की पाइप के सहारे 11 हजार का करंट उतरने से चार व्यक्ति उसकी चपेट में आ गये। वह बुरी तरह घायल हो गये। खुसी के माहौल के बीच वहां चीख-पुकार मचने लगी। आनन-फानन सभी को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने तीन युवको को मृत घोषित कर दिया जबकि टेंट मालिक अब्दुल शकूर का इलाज चल रहा है। मृतकों में महमूद घर का सदस्य है और टेंट लगाने वाले दो कर्मचारी इरफान व कासिम की मौत हो चुकी है।
टोला थाना क्षेत्र के मोहल्ला इस्लामाबाद में मकबुल के घर पर शादी थी। बहु घर आने के बाद सोमवार को दावते-वलीमा की तैयारी चल रहीं थी। टेंट मालिक अब्दुल शकूर अपने कर्मचारी इरफान व कासिम के साथ टेंट लगा रहा था। इसी दौरान घर के छत के उपर से गुजर रही 11 हजार लाइन में लोहे की पाइप टच कर गया। जिससे वहां मौजूद चार लोग उसकी चपेट में आ गए। टेंट कर्मचारी इरफान व कासिम और टेंट मालिक अब्दुल शकूर के साथ-साथ घर के एक सदस्य महमूद भी उसकी चपेट में आ गया। इस हादसे में टेंट कर्मचारी इरफान, कासिम के अलावा महमूद की मौत हो गई। जबकि टेंट मालिक अब्दुल शकूर भंगीर रूप से घायल है। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। मजिस्ट्रेट, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची।
खुसी का महौल मातम में बदला
दावते वलीमा की तैयारियों के बीच इस खौफनाक हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। पुरा महौल मातम में बदल गया। शादी वाले परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि घटना में तीन युवकों की मौत हुई है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मुहल्ला के लोगों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

बलिया में पिता-पुत्र की पिटाई कर बदमाशों ने लूटी बाइक

ग्रेटर नोएडा में 5 मौतों का मामला : मकान विवाद में उलझी जांच, मृतक के ऑडियो से बहनें और बहनोई गिरफ्तार

समरीन केस में नया मोड़: फरारी के बाद अदालत पहुंचा अवनीश, पुलिस करेगी पूछताछ

लखनऊ हत्याकांड में नया मोड़: नेपाल में दिखी आरोपी श्रद्धा दुबे, बॉर्डर पर मिली स्कॉर्पियो
टॉप रीड्स

नवरात्र में देवी मंदिरों से अखिलेश ने बनाई दूरी, यह तुष्टिकरण की पराकाष्ठा: प्रकाश पाल

फलों के उत्पादन में उत्तर प्रदेश अव्वल, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था

योग की असली कसौटी है भागदौड़ भरी जिंदगी में भी परमात्मा की याद में रहना : शिवानी दीदी

13 लाख नाम किसके जोड़े गए, चुनाव आयोग पूरी सूची सार्वजनिक करे : संजय सिंह

'पश्चिम ही नहीं, पूरे यूपी में सपा की हालत खराब'… राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला

अराजकता फैलाकर सत्ता हथियाने का सपना देख रही शक्तियां: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

आईआईएम रोड से किसान पथ तक सफर होगा आसान, ग्रीन कॉरिडोर में जुड़ेंगे 9.9 किमी




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).