दो किलो सोना लूटकांड में तीन सिपाही निलंबित, जौनपुर में तैनात विनय शंकर भाई समेत फरार

लखनऊ। सर्राफा कारोबारी महेंद्र दास से करीब दो किलो सोना लूटने के मामले में पुलिस विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। खाकी और सरकारी विभाग की पहचान का दुरुपयोग कर लूट की वारदात को अंजाम देने के आरोप में तीन सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित होने वालों में गौतमपल्ली थाने में तैनात दुर्गेश कुमार कुशवाहा, जौनपुर में तैनात विनय शंकर और राजस्व आसूचना निदेशालय (DRI) में कार्यरत अविनाश शाही शामिल हैं।
इस मामले में पुलिस पहले ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से करीब 844 ग्राम सोने के आभूषण और टुकड़े, 1.82 लाख रुपये नकद तथा वारदात में इस्तेमाल स्कॉर्पियो बरामद की गई थी। हालांकि, लूटकांड में शामिल जौनपुर में तैनात कांस्टेबल विनय शंकर समेत चार आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस की टीमें उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं।
विनय शंकर के भाई की भी तलाश, करीबियों से पूछताछ
पुलिस की जांच में सामने आया है कि फरार कांस्टेबल विनय शंकर अपने भाई रविशंकर और दो अन्य साथियों के साथ पुलिस की पकड़ से बाहर है। फरार आरोपियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। साथ ही उनके करीबियों और परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस आरोपियों के संपर्कों और उनके छिपने के संभावित ठिकानों का पता लगाने में जुटी है।
जांच में यह भी पता चला है कि विनय शंकर के परिवार की एक महिला उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात है। पुलिस ने उससे भी संपर्क किया है। परिवार के लोगों के माध्यम से विनय शंकर तक पहुंचने और उसे पुलिस के सामने पेश कराने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, अभी तक फरार कांस्टेबल का कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है।
विनय का भाई भी करता है सराफा कारोबार
इस लूटकांड में एक दिलचस्प पहलू यह भी सामने आया है कि फरार कांस्टेबल विनय शंकर का भाई रविशंकर भी सराफा कारोबारी है। पुलिस इस पारिवारिक और कारोबारी संपर्क के पहलू को भी जांच के दायरे में रखकर पड़ताल कर रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि लूटे गए सोने को ठिकाने लगाने या उसके बंटवारे में किन लोगों की भूमिका रही है।
गौरतलब है कि 21 नवंबर की रात सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के खुर्दही बाजार स्थित पेट्रोल पंप के सामने जौनपुर से दिल्ली जा रही स्लीपर बस को रोककर सर्राफा कारोबारी महेंद्र दास से सोना और नकदी लूटी गई थी। आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर कारोबारी को तस्करी के झूठे आरोप में फंसाने की धमकी दी थी। इस वारदात में बस में यात्री बनकर सवार DRI कर्मचारी अविनाश शाही ने कारोबारी की रेकी की थी।
पुलिस ने करीब 250 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और सर्विलांस की मदद से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया था। अब पुलिस की निगाह फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और शेष लूटे गए सोने की बरामदगी पर है।
लेखक के बारे में
Santosh Kumar Singh
श्री सिंह ‘विजुअल लाइव’ मासिक पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल के संपादक के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2004 से उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी सेवाएं देते हुए पत्रकारिता का लंबा अनुभव अर्जित किया है। लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय सहारा, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, राष्ट्रीय स्वरूप और भारत प्रतिदिन सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के लिए उन्होंने रिपोर्टिंग की है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लखनऊ आगमन से लेकर राजनीति, प्रशासन, जनसरोकार और शहर की महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। श्री सिंह की विशेष रुचि खोजी पत्रकारिता और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी इस्तेमाल में है। इंटरनेट आधारित शोध, सूचना के स्रोतों की पड़ताल और खबर की बारीकियों तक पहुंचने की उनकी कार्यशैली उन्हें अलग पहचान देती है। बदलते मीडिया परिदृश्य में वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं। पत्रकारिता के साथ उन्हें संगीत और यात्रा में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए जिज्ञासा, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और तथ्यों के प्रति ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं। Santosh Kumar Singh की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

शादी के 20 साल बाद घर में गूंजी थी किलकारी, 7 माह की मासूम को कार ने रौंदा, मौत

दिल्ली के प्रीत विहार कैफे में युवती से गैंगरेप का आरोप, दो महिलाओं समेत 3 गिरफ्तार

चकमार्ग की पैमाइश करने पहुंचे राजस्व टीम पर हमला, दो घंटे तक भाकियू ने बनाये रखा बंधक

दुबग्गा में STF और FSDA का बड़ा छापा, 2.05 करोड़ का नकली ऑक्सीटोसिन बरामद
टॉप रीड्स

लखनऊ के सहारा स्टेट में आग से मचा हड़कंप, एक किलोमीटर तक दिखा धुएं का गुबार; दमकल की टीमें मौके पर

अखिलेश को परेशान करने वालों का कद किसने बढ़ाया? आजम खान के एक बयान से सपा-कांग्रेस की सियासत में हलचल

'संविधान का नाम, गुंडागर्दी के काम!' अखिलेश पर राजभर का वार, PDA की परिभाषा पर छिड़ी जंग

28 साल का रिश्ता, 28 मिनट की भी नाराजगी नहीं… नरेंद्र श्रीवास्तव को याद कर भावुक हुए पार्षद अरुण राय

अखिलेश को कांग्रेस से लड़ना है या बीजेपी से? 5 टिकटों पर इमरान मसूद का तीखा हमला, बोले- गठबंधन में सहयोगी होते हैं, भिखारी नहीं

'जीरो सीट दोगे तो नतीजा भी जीरो होगा!' इमरान मसूद ने अखिलेश को दिखाई आंख, सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीटों पर संग्राम

26 सीटों पर सपा का दांव, कांग्रेस की 130 की मांग पर सियासी घमासान! अखिलेश ने दिया गठबंधन का संदेश, इमरान मसूद बोले- 'भीख नहीं मांग रहे'






Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).