सरेशाम LIC एजेंट पर बरसीं गोलियां, मलिहाबाद में मचा हड़कंप, हालत गंभीर

इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर खड़े थे समेन्द्र यादव, दो हथियारबंद बदमाशों ने किया हमला; सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
लखनऊ। राजधानी के मलिहाबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम बैंक ऑफ इंडिया, ढेढेमऊ के सामने LIC एजेंट को दो अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने से 36 वर्षीय समेन्द्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने घायल को पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार, काकोरी थाना क्षेत्र के सैफलपुर गांव निवासी समेन्द्र यादव LIC का एजेंट के तौर पर कार्य करते हैं। शुक्रवार देर शाम वह ढेढेमऊ क्षेत्र में एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर फोटो कॉपी कराने के लिए रुके थे। इसी दौरान दो हथियारबंद बदमाश वहां पहुंचे और उन पर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही समेन्द्र लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े।
फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
सीसीटीवी फुटेज में संदिग्धों की तलाश
वारदात के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, फुटेज में कुछ संदिग्ध लोगों की तस्वीरें सामने आई हैं। इनके आधार पर हमलावरों की पहचान और तलाश की जा रही है।
पुलिस टीम घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ कर रही है, ताकि वारदात से पहले और बाद की गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुरानी रंजिश समेत कई बिंदुओं पर जांच
पुलिस फिलहाल गोलीकांड के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं मान रही है। पुरानी रंजिश समेत कई संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के बाद ही घटना की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।
सरेशाम हुई इस वारदात से मलिहाबाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस की टीमें सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हमलावरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं।
लेखक के बारे में
Santosh Kumar Singh
श्री सिंह ‘विजुअल लाइव’ मासिक पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल के संपादक के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2004 से उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी सेवाएं देते हुए पत्रकारिता का लंबा अनुभव अर्जित किया है। लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय सहारा, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, राष्ट्रीय स्वरूप और भारत प्रतिदिन सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के लिए उन्होंने रिपोर्टिंग की है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लखनऊ आगमन से लेकर राजनीति, प्रशासन, जनसरोकार और शहर की महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। श्री सिंह की विशेष रुचि खोजी पत्रकारिता और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी इस्तेमाल में है। इंटरनेट आधारित शोध, सूचना के स्रोतों की पड़ताल और खबर की बारीकियों तक पहुंचने की उनकी कार्यशैली उन्हें अलग पहचान देती है। बदलते मीडिया परिदृश्य में वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं। पत्रकारिता के साथ उन्हें संगीत और यात्रा में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए जिज्ञासा, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और तथ्यों के प्रति ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं। Santosh Kumar Singh की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

कॉल सेंटर की आड़ में चल रहा था साइबर फ्रॉड! पुलिस ने की छापेमारी, कई संदिग्ध हिरासत में

ठाणे में शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रदीप पूर्णेकर की गोली मारकर हत्या

प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत: अब संत समाज ने की हाईलेवल जांच की मांग, पुलिस जांच जारी

बड़ागांव थाने के निरीक्षण में लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण पर जोर, CP ने दिए सख्त निर्देश
टॉप रीड्स

विहिप रसड़ा जिला टोली की बैठक संपन्न, गोरखपुर कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

न्यायालय ने तीन आरोपितों को किया दोषमुक्त, अभियोजन आरोप साबित करने में रहा नाकाम

सवर्ण मोर्चा ने किया अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान

बंद कमरे में टिप्पणी आसान, सुरक्षा हटा दें तो बड़े से बड़े व्यक्ति को भी भीगी बिल्ली बनने में देर नहीं लगती : मुख्यमंत्री

दिव्यांगजन कल्याण में यूपी की बड़ी उपलब्धि, दो विश्वविद्यालयों वाला देश का पहला राज्य: सीएम योगी

यूपी पुलिस को मिले 87 नए इंटरसेप्टर वाहन, सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी; हादसों पर लगेगी लगाम

IAS की कुर्सी छोड़ अब राजनीति में उतरेंगी दिव्या मित्तल, बोलीं- यूपी मेरी कर्मभूमि, यहीं से शुरू करूंगी नई पारी





Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).