सब्जी विक्रेता की संदिग्ध मौत, दोस्त पर हत्या का आरोप, झाड़ियों में मिला शव

लखनऊ। कठौता झील के किनारे झाड़ियों में गुरुवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक की पहचान गोमतीनगर के वास्तु खंड स्थित कठौता का पुरवा निवासी मनीष कुमार राजपूत (23) के रूप में हुई है। वह सब्जी बेचने का काम करता था। परिजनों ने मनीष के दोस्त बॉबी मौर्य पर हत्या का गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी दोस्त से पूछताछ कर रही है।
मृतक की बहन पूजा के मुताबिक, मनीष बुधवार सुबह करीब 10 बजे अपने दोस्त बॉबी मौर्य के साथ घर से निकला था। दोपहर करीब 12 बजे वह घर लौटा और खाना खाने के बाद फिर बॉबी के बुलाने पर उसके साथ चला गया। इसके बाद देर रात तक मनीष घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।

गुरुवार सुबह करीब छह बजे बॉबी मौर्य मनीष के घर पहुंचा। उसने परिजनों को बताया कि ट्यूलिप बिल्डिंग और कठौता झील के बीच झाड़ियों में मनीष का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने के बाद परिजन बॉबी के साथ मौके पर पहुंचे और शव को वहां से घर ले आए। इसके बाद चिनहट पुलिस को घटना की सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मनीष की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। परिजनों ने उसके दोस्त बॉबी पर ही हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मनीष आखिरी बार उसी के साथ घर से निकला था, इसलिए उसकी भूमिका की जांच की जानी चाहिए।
शव के पास मिले नशे के इंजेक्शन
चिनहट इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मनीष नशे का आदी था। शव के आसपास से कुछ इंजेक्शन भी मिले हैं। हालांकि, परिजनों की ओर से लगाए गए हत्या के आरोप को देखते हुए मनीष के दोस्त बॉबी मौर्य से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

कॉल सेंटर की आड़ में चल रहा था साइबर फ्रॉड! पुलिस ने की छापेमारी, कई संदिग्ध हिरासत में

ठाणे में शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रदीप पूर्णेकर की गोली मारकर हत्या

प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत: अब संत समाज ने की हाईलेवल जांच की मांग, पुलिस जांच जारी

बड़ागांव थाने के निरीक्षण में लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण पर जोर, CP ने दिए सख्त निर्देश
टॉप रीड्स

विहिप रसड़ा जिला टोली की बैठक संपन्न, गोरखपुर कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

न्यायालय ने तीन आरोपितों को किया दोषमुक्त, अभियोजन आरोप साबित करने में रहा नाकाम

IAS की कुर्सी छोड़ अब राजनीति में उतरेंगी दिव्या मित्तल, बोलीं- यूपी मेरी कर्मभूमि, यहीं से शुरू करूंगी नई पारी

रोडवेज बस की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला की मौत, हादसे के बाद चालक बस लेकर निकला

सिंगरौली की चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने किया सुसाइड, लाखों फॉलोअर्स सदमे में; पुलिस जांच में जुटी’’

बलिया में जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक की पीटकर हत्या; चार हिरासत में

यूपी में बारिश का दोहरा असर: कहीं जलभराव और तबाही, कहीं धान-गन्ने को मिली संजीवनी



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).