Sat, Sep 26
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ लखनऊ। लखनऊ एयरपोर्ट ने एडवाइजरी जारी की। बंगाल की खाड़ी में गहरा दबाव बन रहा है। गहरे दबाव के कारण मानसून सक्रिय हुआ। लखनऊ, आसपास के इलाकों में बारिश हो रही है। यूपी के कई जिलों में भारी वर्षा दर्ज की गई। 24 घंटों में पूर्वांचल में बारिश तेज हो सकती है। लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचने वाले यात्रियों को सलाह दी गई है कि घर से अतिरिक्त समय लेकर निकलें। जाम के कारण एयरपोर्ट पहुंचने में देरी हो सकती है।★ लखनऊ। भारी बारिश के चलते आज स्कूलों में अवकाश। कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद। DM ने स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया। बारिश-खराब मौसम के चलते लिया गया फैसला।★ गाजीपुर। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का आज गाजीपुर दौरा। दोपहर 12.20 बजे अंधऊ हवाई पट्टी पहुंचेंगे। आज 12.35 बजे लंका मैदान पहुंचेंगे ब्रजेश पाठक। स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन करेंगे ब्रजेश पाठक। 1.40 बजे मेडिकल कॉलेज पहुंचेंगे ब्रजेश पाठक। अमृत फार्मेसी, सिटी स्कैन मशीन का करेंगे उद्घाटन।★ चित्रकूट। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी उफान पर। मंदाकिनी का जलस्तर 126.500 मीटर के पार। डेंजर लेवल 126.500 मीटर के पार। रामघाट पर बढ़ा बाढ़ का खतरा। डीएम पुलकित गर्ग ने किया निरीक्षण। एसपी अरुण कुमार सिंह भी रहे मौजूद। रामघाट पर पीएसी की मोटर बोट तैनात। घाटों पर पुलिस की लगातार निगरानी। ग्रामीण इलाकों में भी पुलिस बल अलर्ट।★ गाजियाबाद। 12वीं मंजिल से गिरने से प्राची की मौत। कपड़े उतारते समय पैर फिसला- परिजन। बालकनी से नीचे गिरने की बताई जा रही वजह। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। राजनगर रेसीडेंसी सोसायटी की घटना।★ बहराइच। 3 शावकों संग बाघिन का वीडियो वायरल। कार सवार राहगीरों ने बनाया वीडियो। सड़क किनारे घूमती दिखी बाघिन, शावक। मोतीपुर-सुजौली मार्ग का बताया जा रहा वीडियो।★ चंदौली। इमरान बाइक प्वाइंट में लगी आग। सर्विसिंग के लिए खड़ी बाइक जलकर खाक। लोगों की मदद से आग पर पाया काबू। शॉर्ट सर्किट या आगजनी की आशंका। धानापुर थाना क्षेत्र का पूरा मामला।★ आगरा। मॉडल शॉप में लगी भीषण आग। दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू। आग से लाखों के नुकसान की आशंका। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका। एत्माद्दौला क्षेत्र के रामबाग का मामला।★ मेरठ। वेस्ट यूपी में भारी बारिश का अलर्ट। दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अलर्ट। उत्तराखंड में भी भारी बारिश की चेतावनी। तेज आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश। कई जिलों में कक्षा-12 तक के स्कूल बंद। खराब मौसम में घर से न निकलने की एडवाइजरी। पहाड़ियों में शाकुम्भरी मां के दर्शन पर रोक। पहाड़ों में भूस्खलन का खतरा बढ़ा।★ श्रावस्ती। बारिश से कच्चे मकान की दीवार गिरी। दीवार गिरने से युवक घायल। सोते समय मलबे में दबा युवक। परिजनों ने मलबा हटाकर निकाला बाहर। जमुनहा के मल्हीपुर खुर्द की घटना।★ लखनऊ। लखनऊ एयरपोर्ट ने एडवाइजरी जारी की। बंगाल की खाड़ी में गहरा दबाव बन रहा है। गहरे दबाव के कारण मानसून सक्रिय हुआ। लखनऊ, आसपास के इलाकों में बारिश हो रही है। यूपी के कई जिलों में भारी वर्षा दर्ज की गई। 24 घंटों में पूर्वांचल में बारिश तेज हो सकती है। लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचने वाले यात्रियों को सलाह दी गई है कि घर से अतिरिक्त समय लेकर निकलें। जाम के कारण एयरपोर्ट पहुंचने में देरी हो सकती है।★ लखनऊ। भारी बारिश के चलते आज स्कूलों में अवकाश। कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद। DM ने स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया। बारिश-खराब मौसम के चलते लिया गया फैसला।★ गाजीपुर। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का आज गाजीपुर दौरा। दोपहर 12.20 बजे अंधऊ हवाई पट्टी पहुंचेंगे। आज 12.35 बजे लंका मैदान पहुंचेंगे ब्रजेश पाठक। स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन करेंगे ब्रजेश पाठक। 1.40 बजे मेडिकल कॉलेज पहुंचेंगे ब्रजेश पाठक। अमृत फार्मेसी, सिटी स्कैन मशीन का करेंगे उद्घाटन।★ चित्रकूट। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी उफान पर। मंदाकिनी का जलस्तर 126.500 मीटर के पार। डेंजर लेवल 126.500 मीटर के पार। रामघाट पर बढ़ा बाढ़ का खतरा। डीएम पुलकित गर्ग ने किया निरीक्षण। एसपी अरुण कुमार सिंह भी रहे मौजूद। रामघाट पर पीएसी की मोटर बोट तैनात। घाटों पर पुलिस की लगातार निगरानी। ग्रामीण इलाकों में भी पुलिस बल अलर्ट।★ गाजियाबाद। 12वीं मंजिल से गिरने से प्राची की मौत। कपड़े उतारते समय पैर फिसला- परिजन। बालकनी से नीचे गिरने की बताई जा रही वजह। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। राजनगर रेसीडेंसी सोसायटी की घटना।★ बहराइच। 3 शावकों संग बाघिन का वीडियो वायरल। कार सवार राहगीरों ने बनाया वीडियो। सड़क किनारे घूमती दिखी बाघिन, शावक। मोतीपुर-सुजौली मार्ग का बताया जा रहा वीडियो।★ चंदौली। इमरान बाइक प्वाइंट में लगी आग। सर्विसिंग के लिए खड़ी बाइक जलकर खाक। लोगों की मदद से आग पर पाया काबू। शॉर्ट सर्किट या आगजनी की आशंका। धानापुर थाना क्षेत्र का पूरा मामला।★ आगरा। मॉडल शॉप में लगी भीषण आग। दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू। आग से लाखों के नुकसान की आशंका। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका। एत्माद्दौला क्षेत्र के रामबाग का मामला।★ मेरठ। वेस्ट यूपी में भारी बारिश का अलर्ट। दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अलर्ट। उत्तराखंड में भी भारी बारिश की चेतावनी। तेज आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश। कई जिलों में कक्षा-12 तक के स्कूल बंद। खराब मौसम में घर से न निकलने की एडवाइजरी। पहाड़ियों में शाकुम्भरी मां के दर्शन पर रोक। पहाड़ों में भूस्खलन का खतरा बढ़ा।★ श्रावस्ती। बारिश से कच्चे मकान की दीवार गिरी। दीवार गिरने से युवक घायल। सोते समय मलबे में दबा युवक। परिजनों ने मलबा हटाकर निकाला बाहर। जमुनहा के मल्हीपुर खुर्द की घटना।

दिव्या मिश्रा हत्याकांड: बीमा-बैंक की रकम के लिए मानस के खिलाफ FIR

By Syed Fiza Khatoon·26 Sept 2026 11:51 AM (IST)
0
दिव्या मिश्रा हत्याकांड: बीमा-बैंक की रकम के लिए मानस के खिलाफ FIR

लखनऊ। गोमतीनगर के चर्चित दिव्या मिश्रा हत्याकांड में पुलिस ने मृतक मानस बाजपेयी के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। यह मामला इसलिए चर्चा में है क्योंकि जिस व्यक्ति को आरोपी बनाया गया है, उसकी घटना के दौरान ही मौत हो चुकी थी। पुलिस के मुताबिक, बीमा और बैंक में फंसी रकम के भुगतान समेत अन्य कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के लिए प्राथमिकी दर्ज कराना जरूरी था।

20 अगस्त को गोमतीनगर इलाके में बैंक अधिकारी दिव्या मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद मानस अपने घर पहुंचा, जहां उसने अपनी बहन तूलिका की भी गोली मारकर हत्या कर दी और बाद में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद पुलिस ने मौके से हथियार और कारतूस बरामद किए थे।

घटना के बाद नहीं मिली थी कोई तहरीर

पुलिस के मुताबिक, वारदात के बाद करीब एक महीने तक मृतक मानस के खिलाफ किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गई थी। दिव्या के परिजनों और मानस के रिश्तेदारों की ओर से भी पुलिस को तहरीर नहीं मिली थी। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया और मृतका से जुड़े वित्तीय मामलों को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई।

बीमा और बैंक की रकम से जुड़ी प्रक्रिया

पुलिस के अनुसार, दिव्या और मानस से जुड़े बैंक खातों, बीमा और अन्य वित्तीय मामलों में आगे की कार्रवाई के लिए आपराधिक मामले का दर्ज होना आवश्यक था। इसी प्रक्रिया के तहत मानस के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। चूंकि आरोपी की पहले ही मृत्यु हो चुकी है, इसलिए उसके खिलाफ गिरफ्तारी या अभियोजन की सामान्य प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकती।

विवेचना पूरी कर कोर्ट भेजी जाएगी अंतिम रिपोर्ट

पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक साक्ष्य और दस्तावेज जुटाने के बाद विवेचना पूरी की जाएगी। इसके बाद अंतिम रिपोर्ट न्यायालय में भेजी जाएगी। पुलिस ने घटना से जुड़े हथियारों, फोरेंसिक साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तथ्यों की भी जांच की है। शुरुआती जांच में घटनास्थल से तीन हथियार और 15 कारतूस बरामद किए जाने की जानकारी सामने आई थी।

हत्याकांड की जांच में सामने आए थे कई पहलू

घटना के बाद पुलिस ने मानस के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल और उसके संपर्क में रहे लोगों की भी जांच की थी। जांच में यह भी सामने आया था कि घटना से पहले मानस ने कई लोगों से फोन पर बातचीत की थी। पुलिस ने उसके संपर्कों और हथियारों की उपलब्धता से जुड़े पहलुओं की भी पड़ताल की थी।

अब पुलिस की कार्रवाई का अगला चरण विवेचना पूरी कर न्यायालय में अंतिम रिपोर्ट दाखिल करना है। इस रिपोर्ट के बाद ही मामले की कानूनी स्थिति स्पष्ट रूप से सामने आएगी।

लेखक के बारे में

Syed Fiza Khatoon

सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

25 Sept 2026

समाजसेवा से प्रेरित हुआ जुनून! बरेली से दौड़ते हुए हरदोई पहुंचे जसवीर, राजवर्धन सिंह राजू से की मुलाकात

24 Sept 2026

यूपी में मौसम फिर बदलेगा मिजाज, 25-26 सितंबर को पूर्वांचल में बहुत भारी बारिश का अलर्ट

24 Sept 2026

यूपी में सपा-कांग्रेस के गठबंधन पर बढ़ी खींचतान, इकरा हसन के बयान ने सीट बंटवारे की बहस को दी हवा

23 Sept 2026

गोरखपुर में द हेजलनट फैक्ट्री का नया आउटलेट शुरू, CM योगी ने किया उद्घाटन

24 Sept 2026

विदेशी आक्रांताओं ने भारत का वैभव ही नहीं, ज्ञान परंपरा मिटाने की भी कोशिश की: योगी

23 Sept 2026

वाराणसी मंडल के 11 रेलकर्मियों को Excellence Award से सम्मान

25 Sept 2026

सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, लखनऊ पीजीआई में ली अंतिम सांस”

24 Sept 2026

योगी सरकार ने नई जेलों के निर्माण और क्षमता विस्तार से ओवरक्राउडिंग पर लगाया ब्रेक