बड़ागांव थाने के निरीक्षण में लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण पर जोर, CP ने दिए सख्त निर्देश

वाराणसी। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल ने सोमवार को थाना बड़ागांव का निरीक्षण कर पुलिसिंग व्यवस्था, लंबित विवेचनाओं, जनशिकायतों और पुलिसकर्मियों की सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को लंबित एवं कालबाधित मामलों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
लंबित विवेचनाओं की बिंदुवार समीक्षा
एक माह के विशेष अभियान के तहत गोमती जोन के पिण्डरा और राजातालाब सर्किल से संबंधित लंबित एवं कालबाधित विवेचनाओं की समीक्षा की गई। पुलिस आयुक्त ने प्रत्येक मामले में साक्ष्य संकलन, विवेचना की प्रगति और अभियोजन की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने विवेचकों को वैज्ञानिक, निष्पक्ष और विधिसम्मत तरीके से साक्ष्य जुटाने तथा प्रत्येक प्रकरण के लिए कार्ययोजना बनाकर शेष कार्रवाई जल्द पूरी करने के निर्देश दिए। राजपत्रित अधिकारियों को नियमित पर्यवेक्षण के माध्यम से विवेचनाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा गया।

महिला सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर जोर
मिशन शक्ति केंद्र पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों को विद्यालयों, हॉस्टल और कोचिंग संस्थानों में नियमित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए। महिलाओं और छात्राओं को 1090, 112 और 1930 हेल्पलाइन की जानकारी व्यापक रूप से देने को कहा गया। शिक्षण संस्थानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की नियमित जांच और कमियां मिलने पर संबंधित संस्थानों को नोटिस देने के निर्देश भी दिए गए। शोहदों और संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई पर जोर दिया गया।
थाना परिसर और पुलिसकर्मियों की सुविधाओं का निरीक्षण
पुलिस आयुक्त ने थाना कार्यालय, अभिलेखों और रजिस्टरों के रख-रखाव, साइबर हेल्प डेस्क, सीसीटीवी व्यवस्था, मेस, बैरक और पुलिसकर्मियों के रहने-खाने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। थाना परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने, आगंतुकों के लिए शुद्ध पेयजल और महिलाओं के लिए अलग शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। नवनिर्माण कार्य का भी निरीक्षण कर उसे निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराने को कहा गया।
पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनीं
निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त ने पुलिसकर्मियों की समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को सुना। संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित समाधान, अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए। आमजन के साथ संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने के साथ प्रत्येक मामले में पारदर्शिता, निष्पक्षता और विधिसम्मत कार्रवाई पर जोर दिया गया।निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त गोमती जोन नीतू, अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन नृपेन्द्र, संबंधित सहायक पुलिस आयुक्त और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumar Sharma
मूल रूप से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आशुतोष कुमार शर्मा पेशे से स्कूल प्रधानाचार्य हैं। पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े श्री शर्मा की डिजिटल मीडिया, नई तकनीकों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि तकनीक और मीडिया का समन्वय ही भविष्य की पत्रकारिता की दिशा तय करेगा। मीडिया को समाज का चौथा स्तंभ मानते हुए वे सच्चाई, तथ्यपरकता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Ashutosh Kumar Sharma की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

दावते-वलीमा की तैयारियों के बीच हाईटेंशन की चपेट में आने से तीन की मौत, टेंट मालिक गंभीर

सेमरी में सोनू यादव की हत्या के मामले में चार नामजद भेजे गए जेल

बलिया में कुएं से 23 वर्षीय युवक का शव बरामद, 25 सितंबर से था लापता

बलिया में जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक की पीटकर हत्या; चार हिरासत में
टॉप रीड्स

सिंगरौली की चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने किया सुसाइड, लाखों फॉलोअर्स सदमे में; पुलिस जांच में जुटी’’

बलिया में जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक की पीटकर हत्या; चार हिरासत में

यूपी में बारिश का दोहरा असर: कहीं जलभराव और तबाही, कहीं धान-गन्ने को मिली संजीवनी

शटडाउन के बाद पोल पर चढ़ते ही 11 हजार लाइन की चपेट में आया संविदाकर्मी, मौत

बारिश के बीच मंत्री ए.के. शर्मा का स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश

समाजसेवा से प्रेरित हुआ जुनून! बरेली से दौड़ते हुए हरदोई पहुंचे जसवीर, राजवर्धन सिंह राजू से की मुलाकात

सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, लखनऊ पीजीआई में ली अंतिम सांस”



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).