30 लाख दर्शकों की संभावित भीड़ के बीच एयर शो की तैयारी, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

वाराणसी। 22 से 25 अक्टूबर तक भारतीय वायु सेना (IAF) की ओर से प्रस्तावित एयर शो को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। सोमवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने पड़ाव चौराहा, रामनगर बाईपास, टेंगरा मोड़, डोमरी गंगा घाट और कोदोपुर घाट का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की। इंडियन एयर फोर्स के 100 से ज्यादा विमान पहली बार गंगा नदी के ऊपर शानदार हवाई करतब दिखाएंगे।
30 लाख दर्शकों के पहुंचने की संभावना
पुलिस के अनुसार एयर शो करीब 90 मिनट का होगा, जिसमें सेना के विभिन्न विमान और एयरक्राफ्ट हवाई करतब प्रस्तुत करेंगे। गंगा के दोनों तटों से शो देखने के लिए करीब 30 लाख दर्शकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था तैयार की जा रही है।
भीड़ और यातायात प्रबंधन पर फोकस
पुलिस आयुक्त ने घाटों पर पैदल भ्रमण कर प्रवेश-निकास मार्ग, दर्शक क्षेत्र और भीड़ के दबाव वाले स्थानों का जायजा लिया। उन्होंने बैरिकेडिंग, होल्डिंग एरिया, क्यू मैनेजमेंट और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
गंगा के दोनों ओर चिन्हित पार्किंग स्थलों में वाहनों की व्यवस्थित पार्किंग और यातायात को सुचारु रखने के लिए आवश्यक इंतजाम पहले से पूरा करने को कहा गया। वैकल्पिक मार्ग और जरूरत के अनुसार ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था भी तैयार रखने के निर्देश दिए गए।
CCTV और ड्रोन से होगी निगरानी
एयर शो के दौरान संवेदनशील और भीड़ वाले स्थानों पर CCTV, ड्रोन और अन्य तकनीकी संसाधनों के जरिए निगरानी की जाएगी। आपातकालीन मार्ग, इमरजेंसी एग्जिट और त्वरित रिस्पॉन्स व्यवस्था को भी मजबूत रखने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस आयुक्त ने एयर शो से पहले सभी व्यवस्थाओं की दोबारा समीक्षा और मॉक ड्रिल कराने को कहा, ताकि सामने आने वाली कमियों को समय रहते दूर किया जा सके।
निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल, पुलिस उपायुक्त यातायात अनिल कुमार, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन वैभव बांगर, अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अंशुमान मिश्रा समेत संबंधित सहायक पुलिस आयुक्त और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumar Sharma
मूल रूप से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आशुतोष कुमार शर्मा पेशे से स्कूल प्रधानाचार्य हैं। पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े श्री शर्मा की डिजिटल मीडिया, नई तकनीकों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि तकनीक और मीडिया का समन्वय ही भविष्य की पत्रकारिता की दिशा तय करेगा। मीडिया को समाज का चौथा स्तंभ मानते हुए वे सच्चाई, तथ्यपरकता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Ashutosh Kumar Sharma की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

महाराष्ट्र के लोनार में होगा सूर्य किरण एयर शो? केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव ने रक्षा मंत्री से की अपील

ऑपरेशन दृष्टि : कश्मीर में 364 मरीजों की आंखों की सर्जरी, तंगधार और श्रीनगर में लगे शिविर

भारत-जापान का ‘वीर गार्जियन-2026’ वायु अभ्यास संपन्न, तेजस-राफेल और F-2A ने दिखाया दम

शहीद लेफ्टिनेंट कमांडर रजनीकांत यादव की मां फूला देवी का आकस्मिक निधन, 1 अक्टूबर को होना था शहीद द्वार का उद्घाटन
टॉप रीड्स

नवरात्र में देवी मंदिरों से अखिलेश ने बनाई दूरी, यह तुष्टिकरण की पराकाष्ठा: प्रकाश पाल

फलों के उत्पादन में उत्तर प्रदेश अव्वल, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था

योग की असली कसौटी है भागदौड़ भरी जिंदगी में भी परमात्मा की याद में रहना : शिवानी दीदी

13 लाख नाम किसके जोड़े गए, चुनाव आयोग पूरी सूची सार्वजनिक करे : संजय सिंह

'पश्चिम ही नहीं, पूरे यूपी में सपा की हालत खराब'… राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला

अराजकता फैलाकर सत्ता हथियाने का सपना देख रही शक्तियां: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

आईआईएम रोड से किसान पथ तक सफर होगा आसान, ग्रीन कॉरिडोर में जुड़ेंगे 9.9 किमी




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).